लॉग इन

काले धब्बों के कारण चेहरा दिखने लगा है खराब, तो अपनाएं ये 4 बेहतरीन उपाय

डार्क स्पॉट्स हों या पिगमेंटेशन ये आपके चेहरे का लुक खराब कर सकते हैं। इसलिए हम बता रहे हैं इसे दूर करने के उपाय और कारण।
चेहरे पर होने वाले अनचाहे दागों के लिए कई बार हमारी डाईट भी एक बड़ा कारण साबित हो सकती है। चित्र: शटरस्टॉक
ऐप खोलें

दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा पाना हर महिला का सपना होता है। हमारे जीवन शैली विकल्पों और पर्यावरणीय कारकों के कारण, काले धब्बे या हाइपरपिग्मेंटेशन अधिकांश के लिए चिंता का एक सामान्य कारण बन गया है। तो क्या सब कुछ ट्राइ करने के बाद भी आपके चेहरे से डार्क स्पॉट्स नहीं हट रहे हैं? और इसलिए आपको कंसीलर और फाउंडेशन पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है? मगर अब और नहीं!

हमारे पास कुछ अचूक उपाय हैं जो डार्क स्पॉट्स को कम कर सकते हैं फिर चाहे ये पिगमेंटेशन के कारण हों या एक्ने के बाद के निशान। मगर काले-धब्बे पड़ने की कई वजह हो सकती हैं। चलिये पता करते हैं।

चेहरे पर क्यों हो जाते हैं काले धब्बे?

हार्मोनल परिवर्तन:

हार्मोनल परिवर्तन स्किन पिगमेंटेशन का एक प्रमुख कारण हो सकता है, खासकर महिलाओं के लिए। मेलास्मा एक प्रकार का स्किन पिगमेंटेशन है जो आमतौर पर गालों या माथे पर काले धब्बे के रूप में दिखाई देता है। यह स्थिति गर्भावस्था के बाद हो जाती है।

हार्मोनल परिवर्तन स्किन पिगमेंटेशन का एक प्रमुख कारण हो सकता है. चित्र : शटरस्टॉक

सन डैमेज या ज़्यादा स्क्रीन टाइम

सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से त्वचा पर काले धब्बे पड़ सकते हैं। झाईयां, सनस्पॉट्स, सोलर लेंटिगिन्स, या लीवर स्पॉट सबसे सामान्य प्रकार के पिगमेंटेशन हैं जो सूर्य के संपर्क में आने के कारण विकसित हो सकते हैं। इसके अलावा ज़्यादा स्क्रीन टाइम भी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि उपकरणों में से ब्लू लाइट निकलती है।

चेहरे पर काले-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए इन सीरम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है

1. नियासिनमाइड सीरम: नियासिनमाइड या विटामिन बी3 काले धब्बों को हल्का करने और त्वचा को एक समान रंग देने के लिए जाना जाता है। यह कई सीरम में एक सक्रिय घटक है।

2. रेटिनॉल सीरम: रेटिनॉल विटामिन ए से बना है। इसका उपयोग त्वचा की टोन को उज्ज्वल करने, मुंहासों को कम करने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह एंटी-एजिंग उत्पादों में सबसे अच्छे अवयवों में से एक है। इसका उपयोग रात को किया जा सकता है।

काले-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

1. नींबू और दही

नींबू में प्राकृतिक विटामिन सी होता है जो एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की टोन, पीएच असंतुलन और धब्बे जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

दही, और नींबू त्वचा में निखार लाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

कैसे लगाएं – आधे नींबू के रस में एक चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए रख दें। ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करें।

2. हल्दी और शहद का मास्क

हल्दी मेलेनिन उत्पादन को रोकने में प्रभावी मानी जाती है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन का मूल कारण है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा को सुखाने में मदद करते हैं।

कैसे लगाएं – काले धब्बे कम करने के लिए हल्दी और शहद को बराबर अनुपात में मिलाकर एक मास्क बना लें। चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

टिप: प्राकृतिक उत्पाद एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। हाथों को चेहरे पर लगाने से पहले हमेशा त्वचा पर एक टेस्ट पैच जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें : क्या फेस ऑयल्स मॉइस्चराइजर को रिप्लेस कर सकते हैं? चलिये पता करते हैं

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख