लॉग इन

आयुर्वेद में है त्वचा में निखार लाने के नेचुरल उपाय, जानिए क्या और कैसे करना है फॉलो

अगर आप भी चाहतीं हैं कि आपके स्वास्थ्य और आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र का ज्यादा प्रभाव न दिखे, तो आपको आयुर्वेद के कुछ टिप्स अपनाने चाहिए।
त्वचा में निखार लाने के लिए दही और शहद को अपनाएं। चित्र : एडॉबीस्टॉक
ऐप खोलें

बढ़ती उम्र व्यक्ति के मानसिक से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है और खासकर शारीरिक रूप से यह ज्यादा प्रभावित करती है। लेकिन बढ़ती उम्र को कौन नहीं रोकना चाहता। हर व्यक्ति चाहता है कि वो जीवन पर्यन्त स्वस्थ और सुंदर बना रहे, लेकिन स्वाभाविक रूप से यह संभव नहीं है। लेकिन यदि व्यक्ति आयुर्वेद के हिसाब से चलता है, तो वो लंबे समय तक स्वस्थ और सुन्दर बना रह सकता है।

आयुर्वेद के नुस्खों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु बताते है कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम जितना विकसित होते जा रहे हैं, उतना ही अपने स्वास्थ्य को दरकिनार कर रहे है। अगर आप भी चाहतीं हैं कि आपके स्वास्थ्य और आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र का ज्यादा प्रभाव न दिखे, तो आपको आयुर्वेद के कुछ टिप्स अपनाने चाहिए।

त्वचा में निखार लाने में मदद करेंगे आयुर्वेदिक नुस्खे। चित्र : एडोबी स्टॉक

1 स्वस्थ आहार ही स्वस्थ जीवन का मंत्र

स्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सद्गुरु बताते है कि आपका आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, और आत्मिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। यदि आप स्वस्थ आहार अपनाते हैं, तो आपको अनगिनत लाभ हो सकते है।

-बेहतर स्वास्थ्य: स्वस्थ आहार करने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही वजन नियंत्रण, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याएं होने की उम्मीदें भी बहुत कम होती है।

-ऊर्जा और सामर्थ्य: स्वस्थ आहार आपको ऊर्जा देता है और दिनभर कार्यों को पूरा करने के लिए मदद करता है।

-मानसिक स्वास्थ्य: आपका आहार आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्वस्थ आहार से आपका मानसिक तनाव कम होता है और मनोबल बढ़ाता है।

-रोग प्रतिरोधक क्षमता: स्वस्थ आहार आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है और आपको बीमारियों से बचाता है।

2 प्राकृतिक चीज़ों से मिलेगा पोषण

सद्गुरु बताते है कि आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। इसमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्राकृतिक उपचार बताएं गए हैं, जिसमें प्राकृतिक चीज़ों का विशेष महत्व है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप भी प्राकृतिक चीज़ों की सहायता ले सकतीं है।

-नीम: नीम के पत्ते और नीम का तेल स्किन के लिए उपयोगी होता हैं। नीम को एंटी-एजिंग उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें त्वचा की सफाई करने, रूखापन दूर करने और मुंहासों को कम करने के कई गुण होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारते हैं।

-हल्दी (Turmeric): हल्दी त्वचा के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपाय है, जो त्वचा को गोरा और चमकदार बनाने में मदद करता है। हल्दी (Turmeric) एंटी-एजिंग गुणों के साथ जानी जाती है और त्वचा की देखभाल में उपयोगी होती है। इसमें कर्कुमिन (Curcumin) नामक प्रमुख एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ता है और त्वचा को बढ़ती उम्र और झुर्रियों और झाइयों जैसे लक्षणों से बचाव करने में में मदद करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
हल्दी बैक्टीरिया को प्रभावी ढंग से मारने में मदद कर सकती है। चित्र शटरस्टॉक।

-एलोवेरा (Aloe Vera): एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग, और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। एलोवेरा में विटामिन, खनिज, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन C और विटामिन E जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़कर त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं.

3 बेहतर नींद और व्यायाम भी करता है मदद

एक बेहतर नींद और व्यायाम से स्किन को स्वस्थ बनाया जा सकता है । स्किन को बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए नियमित समय पर सोना स्किन के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

दिनभर की थकान के बाद एक अच्छी नींद त्वचा की रिफर्बिशिंग प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए, स्मार्टफोन और कंप्यूटर का प्रयोग सोने से पहले बिलकुल न्यूनतम कर दें।

यह भी पढ़ें: अगर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो अपनाएं आयुर्वेद के ये नियम

कार्तिकेय हस्तिनापुरी

पिछले कई वर्षों से मीडिया में सक्रिय कार्तिकेय हेल्थ और वेलनेस पर गहन रिसर्च के साथ स्पेशल स्टोरीज करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना, पढ़ना-लिखना और कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। जिंदगी में ये तीनों चीजें हैं, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ हमेशा बूस्ट रहती है, ऐसा उनका मानना है। ...और पढ़ें

अगला लेख