लेडीज, बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद, आज ही से कर सकती हैं शुरुआत
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बिना कपड़ों के सोना वाकई आपके स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद है। यह तो आप जानते ही हैं कि अच्छी नींद लेना कितना जरूरी है। लेकिन यह आप नहीं जानते होंगे कि बिना कपड़ों के सोने से आप आराम से सोते हैं और आपकी नींद की क्वालिटी बढ़ जाती है।
लेकिन क्या यह केवल अनुभव से कहा जाता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक सिद्धांत भी है? ‘व्हाई वी स्लीप: अनलॉकिंग पावर ऑफ ड्रीम्स एंड स्लीप’ नामक किताब के लेखक मैथ्यू वॉकर बताते हैं,”बिन कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान कम रहता है। इस तरह सोते वक्त हमारे शरीर का तापमान 2 डिग्री तक कम हो जाता है।”
अगर आपकी मम्मी को मेनोपॉज के कारण हॉट फ्लाशेस आते हैं तो आप उन्हें भी बिना कपड़ों के सोने का सुझाव दे सकती हैं।
इसके अतिरिक्त, बिन कपड़ों के सोने से आपको बहुत फायदे होते हैं-
1. तनाव कम करता है
बिना कपड़ों के सोने से शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है। कॉर्टिसोल स्ट्रेस हॉर्मोन है। अच्छी नींद ना लेने पर हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। इससे तनाव और सर दर्द भी हो जाता है। बिन कपड़ों के सोने से आपको अच्छी नींद आती है। अनिद्रा की समस्या में भी आराम मिलता है।
2. बिना कपड़ों के सोने से बीमारियां दूर रहती हैं
बिना कपड़ों के सोने पर शरीर में खून का प्रवाह बढ़ता है। अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होता है तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार अच्छी नींद लेने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज और ओबेसिटी दूर रहती हैं।
3. कैलोरी बर्न होती है
अच्छे से सोने के अपने फायदे हैं। वैज्ञानिक रूप से बात करें तो बिना कपड़ों के सोने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से अधिक फैट बर्न होता है। और बिना कपड़ों के सोने से अच्छी नींद आती है। तो यह कहा जा सकता है कि बिना कपड़ों के सोने से आप शेप में रहते हैं।
4. स्किन पर चमक आती है
अच्छी नींद लेने से आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म होते हैं। साथ ही अच्छी नींद आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ाती है और मेलाटोनिन बढ़ाने में कारगर है। इससे आपकी त्वचा लम्बे समय तक जवां रहती है। साथ ही बिन कपड़ों के सोने से आपकी स्किन सांस ले पाती है।
5. आपकी वेजाइना स्वस्थ रहेगी
बिना कपड़े के सोने से आपकी वेजाइना सांस ले पाती है। अंडरवियर पहनने पर वेजाइना में नमी रहती है जिससे बैक्टीरिया, वायरस और यीस्ट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बिना कपड़े के सोने से आपकी वेजाइना ड्राई रहती है।
तो लेडीज, रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे उठाएं।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें