संक्रमण से आपका रक्षा कवच बन सकता है योग, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए करें ये तीन योगासन
कोविड-19 और कोरोनावायरस के समय में यह बात बार-बार कही जा रही है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें। किसी भी वायरल बैक्टीरिया का असर हम पर तब ज्यादा खतरनाक हो जाता है, जब हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता उससे लड़ते हुए हार जाती है। कोरोना वायरस के खिलाफ मुकाबला करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका इम्यूनिटी की ही है। इसके लिए आप स्वस्थ आहार के साथ योग पर भरोसा कर सकती हैं।
नियमित योगाभ्यास से मजबूत होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
योग गुरू मानते हैं कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सिर्फ आहार ही काफी नहीं है। इसका भरपूर पोषण आपको तभी मिल पाएगा जब आप एक्टिव रहेंगी। योग आपको एक्टिव रहने के साथ-साथ आपको तनावमुक्त होने में भी मदद करता है। जिससे आप किसी भी तरह के शारीरिक और मानसिक तनाव का बेहतर तरीके से मुकाबला कर पाती हैं।
तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन
पादंगुष्ठासन (Big Toe Pose)
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में यह दूसरा आसन भी काफी फायदेमंद है। इसे कहा जाता है पादंगुष्ठासन। अंग्रेजी में इसे बिग टो पोज़ भी कहा जाता है। यह आपके पैरों की मांसपेशियों, रीढ़ और गर्दन में खिंचाव लाकर उसे आराम देता है।
इस तरह करें पादंगुष्ठासन
- सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं और ताड़ासन की मुद्रा में आएं।
- आपको अपने हाथ और बैक बोन सीधी रखनी है। इस दौरान पैरों के बीच 6 इंच की दूरी होनी चाहिए।
- अब सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को नीचे की ओर झुकाएं। कुछ देर यहां होल्ड करें और सांस लेते हुए वापस सीधी हो जाएं।
भुजंगासन (Cobra Pose)
यह एक और आसान मुद्रा है जिसे आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कर सकती हैं। जिसे भुजंगासन या कोबरा पोज़ भी कहा जाता है।
भुजंगासन करने का तरीका
- सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। आपके हाथ सिर के दोनों तरफ और माथा जमीन पर होना चाहिए।
- पैरों को एक-दूसरे से कुछ दूरी पर तान कर रखें।
- अब अपनी हथेलियों को कंधों के बराबर लाकर अपने शरीर के अगले हिस्सेए को उठाएं। इसमें
- ऐसी मुद्रा बनेगी जैसे कोबरा अपना फन उठाए हुए है। आपका शरीर नाभि तक ऊपर उठना चाहिए।
- आसमान की ओर देखते हुए इस पोजीशन में होल्डप करें।
- आपके शरीर का भार इस दौरान आपके दोनों हाथों पर होगा। सामान्यी तरह से सांस लेती रहें।
- अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस उसी पोजीशन में आ जाएं।
ताड़ासन (Mountain Pose)
यह आसन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में खिंचाव लाता है, जिससे स्टिफनेस दूरी होती है। अगर बच्चों का कद नहीं बढ़ रहा है, तो आपको नियमित रूप से ताड़ासन का अभ्यास बच्चों को करवाना चाहिए।
इस तरह करें ताड़ासन
- मैट पर एकदम सीधी अवस्था में खड़ी हो जाएं।
- ध्यान रहे कि एड़ियां आपस में मिली हुई हों और हाथ बगल में सीधे।
- दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए, हथेलियों को एक-दूसरे में लॉक करें और खिंचाव दें।
- हाथ सीधे आकाश की ओर तने हुए हों और शरीर को एड़ी से उठाते हुए पंजों के भार आ जाएं।
- शरीर को पूरी तरह स्ट्रैच कर इसी मुद्रा में कुछ देर होल्ड करें।
- सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य पोजीशन में आ जाएं। इस मुद्रा को कम से कम 8 से 10 बार दोहराएं।