लॉग इन

डियर लेडीज़, आपका सबसे बड़ा सपोर्टर है विटामिन सी, कहीं आप भी इसे नजरंदाज तो नहीं कर रहीं?

अगर आप ये सोच रहीं हैं कि बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक आपको स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आप विटामिन सी युक्त आहार की शक्ति को पूरी तरह नहीं जानती।
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है विटामिन सी। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 5 Sep 2021, 15:00 pm IST
ऐप खोलें

बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार ही नहीं, समय से पहले त्वचा पर झुर्रियों का नजर आना, बालों को लगातार झड़ना और किसी भी काम पर पूरी तरह फोकस न कर पाना विटामिन सी की कमी के संकेत हो सकते हैं। कोविड-19 के कारण हम अपने पोषक तत्वों और इम्युनिटी के प्रति काफी जागरुक हुए हैं। पर अब भी अगर आप विटामिन सी की कमी से जूझ रहीं हैं, तो अब आपको अपने पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि विटामिन सी आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है।

आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाता है विटामिन सी

हमारे शरीर में होने वाली गतिविधियों में विटामिंस की मुख्य भूमिका होती है। यही विटामिन हैं जो  हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और हमें रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इसकी मदद से हमें त्वचा और हृदय संबंधी रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

यह हमारे शरीर में सभी फंक्शन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहायक होता है। इसलिए हमें विटामिन सी को उच्च मात्रा में लेना चाहिए। खासतौर से महिलाओं को अपने शरीर में पोषक तत्वों पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

एनसीबीआई (NCBI) के एक शोध से पता चला है कि विटामिन सी की कमी (Vitamin C defficiency) ऊतक निर्माण में बाधा डालती है। जिससे घावों को भरने में समय लगता है। महिलाओं के लिए दैनिक जरूरत का 75 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन रोजाना जरूरी है।

विटामिन सी की कमी होने पर आप बार-बार बीमार पड़ने लगती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन लेनी चाहिए, अगर आप एक गर्भवती महिला भी हैं तब भी आपके लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। 

यहां हैं विटामिन सी के कुछ प्राकृतिक स्रोत, जिन्हें आपको अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए  

1 फलों का रस

अगर आप सभी फलों के जूस को नियमित रूप से सेवन करती हैं, तो विटामिन सी की कमी को दूर किया जा सकता है। फलों का जूस मुख्य रूप से विटामिन सी की कमी में ज्यादा लाभदायक साबित होता है। आप इन सभी फलों में ऑरेंज, लीची, तरबूज आदि फलों को शामिल कर सकती हैं। ये सभी फल हमारे शरीर में विटामिन की कमी को बनाए रखने के साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून में होने वाले कई संक्रमणों से बचाने का एक उपाय है नीम की निंबोली, जानिए इसके फायदे

2 कीवी

कीवी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कि लगभग सभी बीमारियों में डॉक्टर द्वारा सजेस्ट किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह विटामिन सी का भी यह एक बेहतरीन स्रोत है। अगर आप रोजाना एक कीवी नाश्ते के साथ लेती हैं, तो यह आपकी विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता को पूरा करता है। 

3 पालक

हरी सब्जियों में खास माना जाने वाला पालक विटामिन सी का एक मुख्य स्रोत है। इसमें विटामिन के अलावा मैग्नीशियम, फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में उपलब्ध होता है। अगर आप हफ्ते में दो बार भी पालक का सेवन करती हैं, तो इससे आप विटामिन सी की कमी से होने वाले रोगों से बच सकती हैं। 

4 मुनक्का

मुनक्का में काफी विटीमिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। यह एक पौष्टिक आहार माना जाता है। इसमें विटामिन सी के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

मुनक्का में काफी विटीमिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। चित्र: शटरस्टॉक जिसका अगर आप सही से उपयोग करती हैं तो यह आपके शरीर में विटामिन सी के लेवल को पूरा कर देता है। साथ ही यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।

5 पीली शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में विटामिन सी की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है। अगर हम अपनी डाइट में पीली शिमला मिर्च को शामिल करते हैं, तो हमें इससे लगभग 300 से 350 एमजी विटामिन सी की पूर्ति  होती है।  

इस तरह से आपने जाना कि महिला शरीर में विटामिन सी की कमी को कैसे पूरा कर सकती हैं या फिर विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को क्या-क्या खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – 80 फीसदी भारतीय महिलाएं हैं एनीमिया की शिकार! जानिए क्या है इसका कारण

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख