क्या आपको लगातार थकान महसूस होती है? या हाल ही में आपकी त्वचा बेजान और रूखी हो गई है? हो सकता है आपको सिर्फ आराम की जरूरत न हो। यह खून की कमी के कारण भी हो सकता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति जहां आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। एनीमिया कई प्रकार के होते हैं, लेकिन ज्यादातर एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है।
इस वजह से शरीर में आक्सीजन का स्तर कम हो जाता है और आपको थकान महसूस होती है। और आप अकेली नहीं हैं, अस्सी फीसदी भारतीय महिलाएं इसकी शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी इसके कारण और बचाव के उपाय जानें।
एनीमिया के अधिकांश लक्षण बहुत आम होते हैं, जिसके कारण उन पर ध्यान नहीं जाता या गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय से थकान, त्वचा का पीला होना, ऊर्जा की कमी, सांस की तकलीफ, तेज दिल की धड़कन, मूडी होना, भूख कम लगना या हर वक्त मायूसी जैसे लक्षणों का अनुभव कर रहीं हैं, तो तुरंत अपने हीमोग्लोबिन की जांच करवाएं। ये सभी लक्षण एनीमिया के हो सकते हैं, जिन्हें नजरंदाज करना सही नहीं है।
आयरन डेफिसिट एनीमिया (Iron deficit anemia) तब होता है जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन कम होता है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स का हिस्सा है, जो शरीर में आक्सीजन का संचार करता है। यदि आप पर्याप्त आयरन का सेवन नहीं कर रही हैं, या आप बहुत अधिक आयरन लॉस कर रहीं हैं, तो आपका शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं कर पाता और आप एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। यहां इसके प्रमुख कारण दिए गए हैं –
रक्त के रेड ब्लड सेल्स में आयरन होता है। यदि आपके शरीर से ब्लड लॉस होता है, तो आप एनीमिया की शिकार हो सकती हैं। भारी माहावारी (menstruation) वाली महिलाओं में एनीमिया होने का खतरा ज़्यादा होता है क्योंकि वे ज़्यादा रक्त खो देती है। पेप्टिक अल्सर (peptic ulcer), कॉलोन पॉलीप (colon polyp) या कॉलोरेक्टल कैंसर (colorectal cancer) के कारण भी एनीमिया होता है।
आपके आहार से शरीर को नियमित रूप से आयरन मिलना आवश्यक है। यदि आप बहुत कम आयरन का सेवन करते हैं, तो समय के साथ आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए मांस, पोर्क, सी फूड, हरी सब्जियां जैसे पालक, ड्राइ फ्रूट्स, आदि खाद्य पदार्थों को अपने आहार में जरूर शामिल करें।
आयरन सप्लीमेंट के बिना, कई गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया होता है, क्योंकि उनके आयरन को अपने बढ़े हुए खून के साथ-साथ बढ़ते शिशु के लिए हीमोग्लोबिन का स्रोत बनना पड़ता है। ऐसी स्थिति में एनीमिया होने का जोखिम बढ़ जाता है।
थोड़ी सावधानी के साथ आप एनीमिया का इलाज कर सकती हैं। हमने एनीमिया के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपचारों का अध्ययन किया है, जो आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते है।
एनीमिया होने के कारण आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में विटामिन सी के सेवन से आप रोगों से लड़ने की क्षमता पाते है और आयरन ऐब्सॉर्ब कर पाते है। संतरा, मौसम्बी जैसे फल या एक गिलास नींबू पानी रोज़ पिएं।
पालक, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में मौजूद क्लोरोफिल (chlorophyll) ज़्यादा मात्रा में आयरन प्रदान करती है। ध्यान रखें कि पालक को पकाकर खाना सबसे अच्छा है, क्योंकि कच्ची पत्तियों में ऑक्सालिक एसिड (oxalic acid) होता है, जो शरीर में आयरन के अब्सॉर्प्शन को रोक सकता है।
ताज़ा चुकंदर या अनार का रस एनीमिया के लिए रामबाण इलाज है। यह खून के निरान के लिए कारगर है। चुकंदर फोलिक एसिड (folic acid) से भरपूर होता है, जिसे आप सेब या गाजर के साथ मिला सकते हैं। दूसरी ओर, अनार आयरन से भरपूर होते हैं और साथ ही कॉपर और पोटेशियम जैसे अन्य न्यूट्रीएंट्स से भी भरपूर होते हैं। यदि इन दोनों रसों का नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो यह स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं।
किशमिश तथा खजूर आयरन और विटामिन सी का कॉम्बो प्रदान करते है। यह शरीर में आयरन का अब्सॉर्प्शन बढ़ाो हैं और खून की मात्रा बनाए रखते हैं। नाश्ते के लिए या मिड मील के नाश्ते के रूप में मुट्ठी भर किशमिश और एक या दो खजूर खाएं। वे आपको तुरंत ऊर्जा देने में भी मददगार होंगे।
एनीमिया की कमी होने पर और किसी भी इलाज की शुरुआत से पहले जरूरी है कि आप एक बार अपने डॉक्टर से बात कर लें।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2021 : क्यों महत्वपूर्ण हैं आपके बेबी के शुरुआती 1000 दिन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।