लॉग इन

सेहत के लिए अनहेल्दी हैं बहुत ज्यादा चमकदार सेब, जानिए वैक्स कोटेड सेब पहचानने का तरीका

जब यह फल और सब्ज़ियां तोड़ के अलग की जाती हैं, तो इसमें वैक्स कोटिंग कर दी जाती हैं ताकि वे लंबे समय तक खराब न हो और मौसम से बचे रहें।
सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अधिक चमकदार सेब। चित्र शटरस्टॉक।
ऐप खोलें

आप़ कभी फल लेने जाते हैं तो अच्छे और हेल्दी सेब का चयन स्वाभाविक तौर पर उसकी चमक देख कर ही करते होंगे। लेकिन जैसे हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, वैसे ही हर चमकता सेब हेल्दी नही होता।

आमतौर पर बाज़ार में बिकने वाला चमकदार सेब आपके स्वास्थ्य को फायदों के बजाय कई नुकसान दे सकता है, क्योंकि इन सेबों को चमकदार बनाने के लिए एक विशेष तरह का मोम इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।

क्या होती है मोम कोटिंग ?

दरअसल, जब फल और सब्जियां पेड़ पर होते हैं, तो वे खुद ही एक मोम की परत छोड़ते हैं ताकि वातावरण में मौजूद गंदगी, वायरस और बैक्टीरिया उसमें प्रवेश न कर पाएं। लेकिन जब यह फल और सब्ज़ियां तोड़ के अलग की जाती हैं, तो इसमें वैक्स कोटिंग कर दी जाती हैं ताकि वे लंबे समय तक खराब न हो और मौसम से बचे रहें।

आमतौर पर सेब जैसे महंगे फलों पर वैक्स कोटिंग एक आम प्रक्रिया है। लेकिन हर वैक्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता क्योंकि कुछ वैक्स की किस्में ऐसी भी होती हैं, जिन्हें चढ़ाने की हिदायत तमाम संस्थाएं भी देतीं हैं।

क्या हानिकारक होते है सभी सेब ?

वैक्स कोटिंग वाले सेब के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हेल्थशॉट्स ने मुंबई स्थित नानावटी मैक्स हॉस्पिटल की रजिस्टर्ड डाइटीशियन और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. उषा किरण सिसोदिया से बात की। उन्होंने सेबों पर लगने वाले वैक्स के बारे में बताया कि सेब पर इस्तेमाल किया जाने वाला हर वैक्स हानिकारक नहीं होता।

नॉन फूड ग्रेड वैक्स कोटिंग वाले सेब हानिकारक होते हैं। चित्र- अडॉबीस्टॉक

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा अनुमानित फ़ूड-ग्रेड वैक्स लगाने पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हैं, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व किसी की भी सेहत पर कुछ दुष्परिणाम नहीं छोड़ते।

लेकिन डॉ. सिसोदिया के अनुसार यदि नॉन-फूड ग्रेड वैक्स को कोटिंग के लिए प्रयोग किया जाता है, तो स्वाभाविक रूप से यह हानिकारक साबित होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे पदार्थ होते हैं, जो सुरक्षित नहीं होते।

वैक्स कोटेड सेब खाने से हो सकती है स्वास्थ्य समस्याएं

यदि हम ज्यादा मात्रा में वैक्स कोटेड सेब खाते हैं तो हमें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

1 हो सकता है एलर्जिक रिएक्शन

कुछ लोगों को वैक्स या पॉलिश वाली चीज़ों से एलर्जी की समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर वो नॉन- फूड ग्रेड वैक्स से कोटेड सेब खाते है तो उन्हेंं रैशेस, खुजली, चुभन, या अन्य एलर्जिक लक्षणों के रूप में प्रकट हो सकती है।

2 पेट की समस्याएं भी कर सकतीं है परेशान

वैक्स कोटेड सेब में पोलिश या वैक्स की अत्यधिक कोटिंग की वजह से पेट दर्द, गैस, या पेट की खराबी जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3 केमिकल भी कर सकते हैं प्रभावित

वैक्स कोटेड सेब में पोलिश या अत्यधिक वैक्स होता है, जिसमें कई तरह के केमिकल होते है, जिसके कारण केमिकल्स आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और यह आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

जानें सेब से वैक्स निकालने का तरीका । चित्र: शटरस्‍टॉक

कैसे पहचानें वैक्स-कोटेड सेब? (How to check wax coated apples)

स्टेप 1

वैक्स कोटेड सेब को पहचानने के लिए डॉ.सिसोदिया बताती हैं कि नॉन फूड-ग्रेड मोम से कोटेड सेब ज्यादा चमकदार लगता है।

स्टेप 2

इसके साथ ही ये सेब आमतौर पर दूसरे सेबों के मुकाबले अधिक चिकने और विचित्र दिखते हैं।

स्टेप 3

वही, नॉन-फूड ग्रेड वैक्स कोटेड सेब पहचानने के लिए आप इसकी स्किन भी चेक कर सकते है। नॉन-फूड ग्रेड वैक्स कोटेड सेब की स्किन अधिक मोटी होती है और यह देखने में बहुत आकर्षक होती है, जबकि आम सेब की स्किन थोड़ी पतली होती है।

स्टेप 4

आप इसे पहचानने के लिए वॉटर टेस्ट भी कर सकते हैं। अगर आप सेब को पानी में डुबोते है और फिर वो पानी में कोई अवशेष छोड़ता है, तो समझ जाइए कि यह सेब हानिकारक है । वहीं, ऐसे सेब छूने पर थोड़ा चिपचिपा भी लग सकता है।

वैक्स युक्त सेब से ऐसे हटा सकते है मोम

वैक्स युक्त सेब को साफ करने के लिए सिर्फ पानी से सेब धोना ही काफी नहीं हैं, इसके लिए आपको कई और तरीके भी अपनाने होंगे।

इसके लिए सबसे आसान तरीका यह है कि आप गर्म पानी में सेब को कुछ देर के लिए डालें, जिससे उसपर मौजूद मोम पिघल जाएगी और फिर सिरके में थोड़ा कपड़ा डुबोकर उससे सेब की स्किन को रगड़े और फिर पानी से धोएं। ऐसा करने से सेब पर मौजूद साड़ी वैक्स खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: त्वचा के लिए 5 तरह से फायदेमंंद है सेब, ट्राई कीजिए सेब के 3 DIY फेस मास्क

कार्तिकेय हस्तिनापुरी

पिछले कई वर्षों से मीडिया में सक्रिय कार्तिकेय हेल्थ और वेलनेस पर गहन रिसर्च के साथ स्पेशल स्टोरीज करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना, पढ़ना-लिखना और कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। जिंदगी में ये तीनों चीजें हैं, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ हमेशा बूस्ट रहती है, ऐसा उनका मानना है। ...और पढ़ें

अगला लेख