लॉग इन

ये 5 संकेत बताते हैं कि बढ़ने लगा है आपका थायराइड लेवल, तुरंत कंट्रोल करना है जरूरी

थायराइड बढ़ना महिलाओं में एक आम समस्या हो गई है। इसके बावजूद बहुत सारी महिलाओं को तब तक थायराइड के बढ़ने का पता नहीं चल पाता, जब तक लक्षण गंभीर नहीं हो जाते।
आपका थायरॉयड आपके मेटाबॉलिजम को संतुलित करने और आपकी भूख को नियंत्रित करता है। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 23 Oct 2023, 09:24 am IST
ऐप खोलें

बदलते लाइफस्टाइल और खानपान ने जिन समस्याओं को विकराल और बेहद आम बना दिया है, उनमें थायराइड भी एक है। यह वास्तव में एक ग्रंथि है, जिसमें असंतुलन को इसी समस्या से संदर्भित किया जाता है। यह ग्लैंड गर्दन के सामने स्थित होती है। इससे स्रावित होने वाला हाॅर्मोन रक्तचाप, शरीर के तापमान, हृदय गति, चयापचय और शरीर की अन्य हार्मोनों की प्रतिक्रिया को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जबकि इसके असंतुलित होने पर आपको उपरोक्त तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले कि थायराइड की स्थिति गंभीर हो जाए, आपको इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जान लेना चाहिए।

थायरॉइड द्वारा उत्पादित दो मुख्य हार्मोन ट्राईआयोडोथायरोनिन या टी3 और थायरोक्सिन टी4 हैं। यह ग्रंथि कैल्सीटोनिन भी पैदा करती है, जो हड्डी की कोशिकाओं को कैल्शियम को संसाधित करने और हड्डियों में जोड़ने में मदद करती है।

कैसे बढ़ता है थायराइड

थायराइड के बढ़ने की स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है हाइपोथायरायडिज्म तब होता है जब थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन नहीं बनाती है। हाइपरथायरायडिज्म वो स्थिति है जब बहुत ज्यादा थायराइड हार्मोन का उत्पादन होता है।

हाइपोथारायडिज्म के सबसे आप लक्षणों में से एक है थकान होना। चित्र : शटरस्टॉक

हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति को अंडरएक्टिव थायराइड भी कहा जाता है। हाइपोथायरायडिज्म अपने शुरुआती चरणों में ध्यान देने योग्य लक्षण नहीं पैदा कर सकता है। समय के साथ, हाइपोथायरायडिज्म का इलाज नहीं किया जाता है तो, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका थायराइड लेवल बढ़ रहा है

वो संकेत आपको जानना बहुत जरूरी है जो ये बताते है कि आपका थायराइड बढ़ रहा है और आप हाइपोथायरायडिज्म का शिकार हो रहे है।

1 हर समय थकान

हाइपोथारायडिज्म के सबसे आप लक्षणों में से एक है थकान होना। थायराइड से ग्रसित लोगों में ये लक्षण बहुत ज्यादा देखा गया है। जिन लोगों को थायराइड बहुत ज्यादा बढ़ता है वे लोग इतना थकते है कि अपनी दिनचर्या को काम भी नहीं कर पाते है।

थायराइड में आप कितनी नींद ले रहे है या नहीं ले रहे है इससे फर्क नही पड़ता है। आप जितना भी आराम कर लें आपको पूरे दिन थकान महसूस होती है।

ये भी पढ़े- सेहतमंद रहना है, तो जानिए तन और मन को प्रभावित करने वाले 8 जरूरी हॉर्मोन्स के बारे में

2 अकारण वजन बढ़ना

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार थायराइड हार्मोन शरीर में वजन, भोजन का सेवन और वसा और चीनी के चयापचय को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में थायराइड हार्मोन कम होता है वो लोग वजन बढ़ने और बॉडी मास इंडेक्स के बढ़ने का अनुभव कर सकते है।

अगर आप में हाइपोथारायडिज्म के गंभीर लक्षण नहीं है फिर भी आप वजन बढ़ने और मोटापे जैसे लक्षणों का अनुभर कर सकते है। इसमें आपका चेहरा फूला हुआ, पेट और शरीर में अधिक वजन दिख सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
थायराइड हार्मोन लीवर के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है। चित्र : एडोबीस्टॉक

3 मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द

हाइपोथारायडिज्म किसी भी व्यक्ति में मांसपेशियों और जोड़ो को प्रभावित कर सकता है। इससे आपके जोड़ो में दर्द, अकड़न, एठन, सूजन और कमजोरी हो सकती है।

मेडिसन में छपी एक रिसर्च में शोधकर्ता थायराइड और रुमेटीइड गठिया के बीच संबंध बताते है। यह एक एक ऑटोइम्यून स्थिति है जो जोड़ों में दर्दनाक सूजन का कारण बनती है।

4 मूड और याद्दाश्त में बदलाव होना

कई बार हाइपोथारायडिज्म के लक्षणों में मूड और यादाशत के कमजोर होने की भी समस्या हो सकती है। थायराइड से ग्रसित व्यक्ति में एंग्जाइटी, डिप्रेशन, किसी भी काम में मन न लगना और यादाशत का कमजोर होना, एकाग्रता की कमी के जैसे लक्षणों को देखा जाता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे ब्रेन को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन की जरूरत होती है। कई शोध में सामने आया है कि थायराइड हार्मोन का कम मात्रा में उत्पादन ब्रेन के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है।

5 कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

थायराइड हार्मोन लीवर के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है। कम हार्मोन के स्तर का मतलब है कि लीवर इस कार्य को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े- <a title="वर्किंग वीमेन के लिए ज्यादा जरूरी है अस्थमा के प्रति सचेत रहना, जानिए कैसे कर सकती हैं इसे कंट्रोल” href=”https://www.healthshots.com/hindi/how-to/keep-these-things-in-mind-to-control-asthma-if-you-are-a-working-women/”>वर्किंग वीमेन के लिए ज्यादा जरूरी है अस्थमा के प्रति सचेत रहना, जानिए कैसे कर सकती हैं इसे कंट्रोल

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख