लॉग इन

क्या आपका स्टूल बहुत कठोर होता है, तो जानिए इसे साॅफ्ट कर ईज़ी पूपिंग का तरीका

क्या आप भी उन लोगों में से है जो बहुत देर तक बाथरूम में बैठे रहते हैं। मल त्याग करने की कोशिश आपके लिए सुबह का सबसे स्ट्रगलिंग काम हो गई है? तो यह आलेख आपके लिए है।
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 21 Aug 2023, 13:00 pm IST
ऐप खोलें

मल त्याग करना आसान होना चाहिए। हालांकि कब्ज के लक्षणों वाले कुछ लोगों में, मल कठोर और बेहद तकलीफदेह हो जाता है। जिससे इसे त्यागना अधिक कठिन और संभवतः दर्दनाक हो जाता है। कई बार ये इतना कठोर होती है कि मल के साथ खून तक आ जाता है, जिससे पाइल्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्यों कठोर हो जाता है मल ? (Why is my stool so hard?)

जैसे ही पाचन तंत्र के बाद वेस्ट सामाग्री आपकी आंत से होकर गुजरती हैं, तभी सारे पोषक तत्व खाने से निकल चुके होते है और शरीर में अवशोषित हो चुके होते हैं। इसके बाद आपकी आंतें भी धीरे-धीरे पानी को अवशोषित करती हैं। अंत में यह प्रक्रिया आपकी बड़ी आंत (कोलन) में मल बनाती है। कब्ज से पीड़ित लोगों में, वेस्ट आंतों के माध्यम से अधिक धीरे-धीरे गुजरता है। जिससे इंटेस्टाइन सामान्य से अधिक पानी अवशोषित करने लगता है। इससे मल कठोर हो सकता है।

कठोर स्टूल से राहत पाने के लिए कुछ उपाय न्यूट्रीशनिस्ट अंबिका दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर किए हैं। अंबिका दत्त एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं और इंस्टाग्राम पर डाइट संबंधी टिप्स देती हैं।

जानिए कब्ज की समस्या से तुरंत राहत कैसे पाएं। चित्र एडॉबीस्टॉक।

इन उपायों को अपनाकर आप हार्ड स्टूल या कठोर मल से राहत पा सकते हैं (How can I reduce hard stools?)

1 दही का सेवन करें

अंबिका दत्त बताती हैं कि सबसे पहले मल को सॉफ्ट करने के लिए आपको दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक है। प्रोबायोटिक्स लाभकारी बैक्टीरिया हैं जो आंत के स्वास्थ्य में सहायता कर सकते हैं। वे मल त्याग को विनियमित करने और स्वस्थ आंत बैक्टिरिया को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

2 हरी सब्जियों को करें आहार में शामिल

विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों का सेवन करें। विशेष रूप से ब्रोकोली, पालक, केल और गाजर जैसी सब्जियां, जो फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं।

फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं। फाइबर आपके मल में बल्क जोड़ता है और इसे पाचन तंत्र से गुजरने में मदद करता है। अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।

3 ओट्स का सेवन करें

जो लोग सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, उन्हे शायद ही कभी कठोर मल की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओट्स में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो मल को नरम और चिकना करने में योगदान कर सकते हैं। ओट्स का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं।

मल को सॉफ्ट करने के लिए आपको दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक है। चित्र- अडोबी स्टॉक

4 चिया सीड्स

अगर आपको कठोर मल की शिकायत है, तो आपको चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए चिया सीड्स को पानी में भिगो दें, जससे यह एक जैल में बदल जाता है। इसका सेवन करने से मल को नरम करने में मदद मिलती है।

5 कैफीन युक्त ड्रिंक्स से दूर रहें

कैफीन युक्त किसी भी पेय का सेवन न करें। ज्यादा कॉफी भी न पिएं। ये आपके शरीर को डिहाइड्रेट करती है। शरीर में पानी की मात्रा को कम करती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से आपका मल कठोर हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करेंं। दिन भर में भरपूर पानी पीने से आपका मल नरम रहता है और आसानी से निकल जाता है। प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें।

ये भी पढ़े- Bad Breath Remedies: नेचुरल माउथ फ्रेशनर हैं रसोई में रखे ये 5 मसाले, दूर करते हैं मुंह की दुर्गंध

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख