पीरियड मिस हो गए ! कहीं ये प्रेगनेंसी के लक्षण तो नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से
गर्भावस्था एक जटिल स्थिति है। ढेरों जानकारियां होने के बावजूद कई बार महिलाएं इसके शुरूआती लक्षण नहीं समझ पातीं।
मुंबई के भाटिया अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रणय शाह कहते हैं, “यौन सक्रिय महिलाएं अपने पीरियड सायकल को लेकर बहुत संवेदनशील होती हैं। वे एक-एक दिन गिन कर रखती हैं।”
“अब बाजार में इतने बेहतरीन प्रोडक्ट उपलब्ध हैं कि आप पीरियड मिस होने के पहले दिन ही नॉर्मल यूरिन टेस्ट से यह पता लगा सकती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं ! यह समस्या ज्यादातर उन महिलाओं में आती हैं, जिनके पीरियड रेगुलर नहीं रहते। या फिर जो मेनोपॉज की उम्र पर पहुंच चुकी हैं। वे अमूमन प्रेगनेंसी की उम्मीद नहीं करती, पर ऐसे में जब पीरियड मिस हो जाते हैं, तो स्थिति थोड़ी कंफ्यूजिंग हो जाती है।”
डॉ शाह कहते हैं , “इसके अलावा, जो महिलाएं गर्भनिरोधक ( आईयूडी, बर्थ कंट्रोल पिल्स आदि) का उपयोग कर रही हैं या जिन्होंने पर्मानेंट स्टेरेलाइजेशन यानी स्थायी नसबंदी करवा रखी है, वे अप्रत्याशित गर्भावस्था के जोखिम में पड़ सकती हैं, जब ये तरीके फेल हो जाते हैं।”
इसलिए, गर्भावस्था के पहले कुछ संकेतों के बारे में पता होना ज़रूरी है। डॉ. शाह आपको इनके बारे में बता रहे हैं।
गर्भावस्था का पहला और सबसे स्प्ष्ट लक्षण है पीरियड मिस होना
यदि आपके पीरियड एक सप्ताकह लेट हो गए हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यदि आपके पीरियड्स नियमित हैं, तो आपको होम प्रेगनेंसी टेस्ट किट लेनी चाहिए। यदि आपके पीरियड्स आमतौर पर अनियमित हैं, तो आप अन्य लक्षणों पर भी गौर कर सकती हैं।
मतली और उल्टी आना कुछ बता रहा है
ये आमतौर पर गर्भावस्था के छह से सात सप्ताह के बाद होते हैं, जो आपके पीरियड मिस होने के दो या तीन सप्ताह बाद शुरू होगा।
इनके अलावा, यहां गर्भावस्था के कुछ अन्य शुरुआती संकेत भी दिए गए हैं जिन्हें याद रखना आसान है:
भूख और व्यवहार में बदलाव
भूख में बदलाव (हर समय भूख महसूस करना या बिल्कुल भी भूख नहीं लगना), भोजन संबंधी पसंद में अचानक बदलाव आना जैसे अचानक खट्टा या मसालेदार भोजन पसंद करना, नींद बहुत ज्या दा आना, सुस्ती और ऊर्जा की कमी। लेकिन फॉल्स स्मैल नहीं होती या खुजली नहीं होती। मिट्टी या चाक (गर्भावस्था का एक दुर्लभ संकेत) खाने का मन करना।
आप सोच रही होंगी कि क्यों होते हैं ये बदलाव?
डॉ. शाह बताते हैं, “प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान इन लक्षणों का होना गर्भावस्था हार्मोन (एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और एचसीजी) में जबरदस्त बढ़ोतरी होना है।”
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंऔर क्या होगा अगर आप इन संकेतों को नहीं देख पाईं?
हो सकता है कि आप इन्हें न देख पाएं, तो आप कुछ अस्वास्थ्यकर आदतों को छोड़ नहीं पाएंगी। जैसे शराब पीना या अनहेल्दी फूड का सेवन करना।
इसके अतिरिक्त, दवाएं जो गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं हैं (एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक) या प्रारंभिक गर्भावस्था में एक्स-रे का उपयोग गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है।
तो, सबसे अच्छा यह है कि आप अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर पूरा ध्यान दें और कन्फर्म होने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट जरूर करें।