लॉग इन

ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया है, तो पिएं एक गिलास मीठा ठंडा दूध, जानिए ये कैसे काम करता है

आपने मिल्क स्मूदिज, मिल्क शेक, कोल्ड कॉफी आदि में ठंडे दूध का सेवन जरुर किया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ठंडे दूध का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?
यदि खानपान सही रखा जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं हो सकती है। चित्र :शटरकॉक
ईशा गुप्ता Updated: 2 Aug 2022, 21:30 pm IST
ऐप खोलें

हम सभी जानते हैं कि दूध का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम के अलावा कई ऐसे पोषक तत्व भी पाएं जाते है, जो हमारी हड्डियों के साथ – साथ पूरे शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। लेकिन प्रकृति की इस देन का सेवन भी हम कई तरीके से करते हैं। जैसे कि छोटे बच्चों और नवजात शिशु को गुनगुना या हल्का गर्म दूध देना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, तो वहीं बड़ों को गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है। पर कुछ खास स्थितियों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है ठंडा दूध पीना।

वैसे तो ठंडे दूध का सेवन भी आपने मिल्क स्मूदिज, मिल्क शेक, कोल्ड कॉफी आदि में किया होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ठंडे दूध का सेवन करना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है?

पहले जान लेते हैं ठंडे दूध में क्या खास है

विशेषज्ञों के अनुसार ठंडे दूध में कई पोषक तत्व जैसे कि पोटेशियम, फॉस्फाेरस, विटामिन और कैल्शियम पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। ठंडे दूध का सेवन करने से आपका शरीर हाईड्रेट रहता है। साथ ही आपको पाचन संबंधी कई समस्याओं से भी राहत मिलती है। ठंडे दूध से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप पूरा दिन ताजगी महसूस करती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि ठंडे दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है –

1. मसल्स और मूड दोनों में लाभदायक

दूध में भरपूर मात्रा में कोलाइन पाया जाता है,जो हमारी मसल्स हेल्थ के साथ मूड बदलने में भी लाभदायक माना जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार कोलाइन हमारे शरीर के लिए एक जरुरी पोषण है। जिससे हमारी मसल्स मूवमेंट के साथ याददाश्त और मूड ठीक करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि अक्सर ठंडे दूध का सेवन करने के बाद लोग ताजगी और शांत महसूस करते हैं।

2. पेट और मुंह की समस्या में असरदार

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो एक गिलास ठंडा दूध आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है। क्योंकि दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा अगर आपको छाले या मसूड़े फूलने की समस्या है, तो ठंडे दूध का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है।

ठंडा दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

3. वजन घटाने में मददगार

ठंडे दूध का सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। अगर आप लो फेट चिल्ड मिल्क का सेवन करती हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इसके अलावा दूध में कैलोरी की मात्रा भी बेहत कम पाई जाती है। जिससे इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

4. त्वचा के लिए लाभदायक

असल में ठंडे दूध का सेवन करने से आपको त्वचा संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलती है। क्योंंकि इससे आपकी त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। अगर आप ठंडे दूध का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं, तो इससे आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। साथ ही फाइन लाइन्स की समस्या के साथ मुहांसो में भी राहत मिलती है।

दूध आपकी त्वचा और बाल, दोनों के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

5. आपके ब्लड प्रेशर का रखे ख्याल

अमेरिकन हर्ट एसोसिएशन के अनुसार ठंडे दूध में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर के लिए भी लाभदायक होता है। इसीलिए अचानक ब्लड प्रेशर कम होने पर मीठा ठंडा दूध पीने से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े – इस मानसून पकौड़ों के साथ सर्व करें ये 3 स्वादिष्ट चटनी, नोट करें रेसिपी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख