पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

5 चीजें जो आपको खाना खाने के बाद करने से हमेशा बचना चाहिए

क्या आप भी दोपहर के भोजन के बाद नींद की एक झपकी लेते है या बहुत हैवी खाना खाने के बाद जिम जाते है। तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
Published On: 17 Sep 2023, 08:00 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
पोस्ट वर्कआउट रिकवरी के लिए शरीर को मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है।। चित्र: शटरस्टॉक

कुछ चीजें ऐसी होती है जो खाना खाने के तुरंत बाद करने से बचनी चाहिए। बहुत सी चीजें ऐसी है जो हम खाना खाने के तुरंत बाद करते है जो हमे अच्छी तो लगती है पर हमारे पाचन तंत्र में बुरा असर डालती है। कई चीजें ऐसी होती है जिसको हम जाने अनजाने में खाना खाने के बाद करते है और वो हमारे शरीर के लिए अच्छी नही होती है। इसके कारण ऐसा भी हो सकता है कि आपको पोषण से भरपूर आहार ले रहें हों लेकिन उसके बाद भी आपके शरीर में वो पोषक तत्व पूरी तरह से अवशोषित न हो रहे हो।

इस बारे में अधिक जानकारी दी हमें डायटिशिन और वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी नें, शिखा कुमारी बताती है कि खाना खाना के बाद सोने से लेकर सिगरेट पीने तक ये कुछ ऐसी आदात है जो हम समय के साथ विकसित करते है। कई लोगों को ये पता नही होता है कि ये हरकतें उनके स्वस्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते है ऐसा कौन सा आदतें है जो आपके अगर आप खाना खाने के बाद करते है तो आपके लिए खराब साबित हो सकती है।

खाने के साथ शराब का सेवन करना एक बुरी आदत हो सकती है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

वो चीजें जो आपको खाना खाने के बाद नही करनी चाहिए

ज्यादा फलों का सेवन

शिखा कुमारी के अनुसार फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता हैं। लेकिन फलों को खाने का भी एक समय होता है आप कभी भी फलो का सेवन करेंगे तो उसका कोई फायदा नही होगा। भोजन के तुरंत बाद बड़ी मात्रा में अगर आप फलों का सेवन करते है तो पाचन धीमा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फलों में फाइबर और प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, और खाने के साथ मिलाने पर वे आपके पेट में फर्मेंटेशन कर सकते हैं। आमतौर पर नाश्ते में या भोजन के बीच में फल खाना बेहतर होता है।

अलग-अलग तरह के फूड्स का सेवन

कई लोगों को आदत होती है कि वो खाने के तुरंत बाद बहुत अधिक पानी पीते है या चाय, कॉफी पीते है। कई बार कुछ लोग खाने के साथ शराब का सेवन भी करते है जो कि पेट में खाने को पचाने वाले पाचन रस को पतला कर देता है। इससे खाने को पचने में समय लगता है। अगर आप खाने के दौरान कुछ घुंट पानी पी रहे है तो वो ठीक है लेकिन खाने के तुरंत बाद अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन न ही करना चाहिए।

बहुत कठोर एक्सरसाइज

तेज शारीरिक गतिविधियां, खासकर ऐसे व्यायाम जिनमें झुकना या मुड़ना शामिल हो, भोजन के बाद पाचन में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आपका शरीर आपके पाचन तंत्र के बजाय रक्त के प्रवाह को आपकी मांसपेशियों में पहुंचाने का काम करने लगता है, जिससे संभावित रूप से असुविधा या अपच हो सकता है। हाइ इंटेंसिटी एक्सरसाइज में शामिल होने से पहले खाने के बाद लगभग 1-2 घंटे तक इंतजार करना बेहतर होता है।

तेज शारीरिक गतिविधियां, खासकर ऐसे व्यायाम जिनमें झुकना या मुड़ना शामिल हो, भोजन के बाद पाचन में दिक्कत देता है। चित्र शटरस्टॉक

धूम्रपान

भोजन के बाद धूम्रपान या किसी भी प्रकार के तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। निकोटीन लोअर एसोफेजियल स्फिंक्टर को कमजोर कर सकता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त, धूम्रपान आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और इसे छोड़ने या इससे पूरी तरह परहेज करने ही आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

तुरंत बिस्तर पर जाने से बचें

शिखा कुमारी बताती है कि खाना खाने के तुरंत बाद लेटने या बिस्तर पर जाने से बचें। जब आप लेटते हैं, तो यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और संभावित रूप से एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न का कारण बन सकता है। लेटने से पहले कम से कम 2-3 घंटे इंतजार करें उसके बाद ही बिस्तर पर जाएं।

ये भी पढ़े- Nutritional Myths: वेट लॉस, फैट बर्न और सुपरफूड्स के बारे में आपको भी नहीं करना चाहिए इन 5 मिथ्स पर भरोसा

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख