लॉग इन

Yoga for sex : इन 5 योगासनों के अभ्यास से आप भी ला सकती हैं अपने यौन जीवन में भी ताज़गी

Published on:20 June 2023, 18:03pm IST

यौन क्षमता भी आपके समग्र स्वास्थ्य का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। खराब जीवनशैली, खराब खानपान और खराब व्यवहार आपके संबंधों और यौन जीवन दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए योग में सेक्स जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ योगासन बताए गए हैं। इनसे शरीर में लचीलापन, ताकत और माइंडफुलनेस बढ़ने लगती है।

1/5

बद्ध कोणासन (Bound angle pose)- बैठकर किए जाने वाले इस योग की मदद से कमर और हिप्स के आसपास के एरिया में खिंचाव आता है। इसे करने से थाइज़ के मध्य और कमर के आसपास की बॉडी स्ट्रेच होती है। इससे पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो नियमित होने लगता है। साथ ही सेक्सुअल एनर्जी बढ़ने लगती है। इस योग की मदद से पेल्विक एरिया में लचीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही ज्वाइंटस में महसूस होने वाली ऐंठन से भी बचा जा सकता है।

2/5

सेतु बंधासन (Bridge pose)- ज़मीन पर लेटकर किए जाने वाले इस योग से पेल्विक मसल्स को मजबूती मिलती है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन बढ़ने लगता है। इसे नियमित तौर पर करने से हार्मोंनल इंबैलेंस की समस्या दूर हो जाती है। इसे करने से शरीर का पूरा वज़न कमर पर आता है। इससे समस्त शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर हो जाता है। इसके अलावा ये योग थायरॉयड और पिट्यूटरी गलैंडस को उत्तेजित करती है।

3/5

सर्वांगासन (Shoulder stand)- रोज़ाना सर्वांगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन नियमित होने लगता है। इस योग को करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। साथ ही सेक्स संबधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने में सहायक ये योग करते वक्त टांगों को एकदम सीधा रखें। इससे इंटरकोर्स के दौरान होने वाला दर्द और अन्य परेशानियां हल होने लगती है।

4/5

भुजंगासन (Cobra pose)- ये एक ऐसा योगासन है, जिसमें पेट और टांगों की मांसपेशियों में खिंचाव का अनुभव होता है। रेगुलर तौर पर इसे करने से सेक्स के दौरान टांगों में होने वाली ऐंठन से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी में भी लचीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही चेस्ट भी ब्रॉड होने लगती है। योगाभ्यास करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गंस उत्तेजित होते है, जिससे सेक्स डाइव इंम्प्रूव होती है।

5/5

उत्कट कोणासन (Goddess pose)- उत्कट कोणासन को बैठकर किया जाता है। इसे करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूती प्राप्त होती है। इस हिप ओपनर योगासन से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। साथ ही इससे बॉडी में लचीलापन बढ़ता है। इसे करने से बॉडी में स्अैमिना बिल्ड होने लगता है। साथ ही इससे यौन ऊर्जा भी बढ़ती है। इस योगासन को करने के दौरान पूरा वज़न टांगो ंपर रहता है, जिससे जोड़ों संबधी परेशानी भी दूर हो जाती है।

NEXT GALLERY