लॉग इन

Millet Health Benefits : वजन घटाने के साथ-साथ आपकी हार्ट हेल्थ और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है बाजरा

Updated on:18 January 2023, 20:53pm IST

बाजरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह वजन घटाने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह पेट साफ़ रखता है और कैंसर के जोखिम को कम करता है।

1/6

बाजरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती है। इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। यह हार्ट हेल्थ और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह बालों को लंबा और घना बनाता है। इसलिए बाजरे की रेसिपी को डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं।

2/6

जानिए क्यों इतना खास है बाजरा - बाजरे का साइंटफिक नाम 'पर्ल मिलेट (Pearl Millet) ' होता है। बाजरा एक प्रमुख फसल है जिसका उपयोग खाने में किया जाता है। बाजरे में कई तरह के पोषक तत्व होते है, जो शरीर को तंदरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा होती है। बाजरे में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को पाने के लिए बाजरे को कई तरह से खाया जाता है।चित्र : शटर स्टॉक

3/6

बाजरा खिचड़ी : मिलेट या बाजरा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने में मदद करता है। यह ब्लड सरकुलेशन को भी सही करता है। हार्ट हेल्थ के लिए बिना तेल मसाले के तैयार बाजरा खिचड़ी को डाइट में शामिल कर सकती हैं।

4/6

बाजरा दलिया : बाजरा एल-लाइसिन और एल-प्रोलाइन नामक अमीनो एसिड से भरपूर होता है। बाजरा शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। बाजरा खाने से स्किन इलास्टिसिटी में सुधार कर कोलेजन स्तर को मजबूत करता है। यह झुर्रियों को कम करता है। सोडियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा दलिया को अपने आहार में शामिल करें। चित्र : शटर स्टॉक

5/6

बाजरे की रोटी : जाड़े के दिनों में डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में बाजरे की रोटी को शामिल कर सकते हैं। अन्य अनाज की तुलना में बाजरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, यानी जी आई कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है। शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। हाई-फाइबर, लो जीआई खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। चित्र: एडोबी स्टॉक

6/6

बाजरे के लड्डू : बाजरा में कैलोरी की मात्रा कम होती है। बाजरे के लड्डू को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके कारण हंगर पैंग्स को कम करने में मदद मिलती है। फिटनेस फ्रीक इसका सेवन कर सकते हैं। यह पूरे दिन एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। यदि डायबिटीज के पेशेंट हैं , तो लड्डू बिना चीनी के तैयार करें । चित्र : एडोबी स्टॉक

NEXT GALLERY