लॉग इन

मेरी मम्मी की पसंद का शाही मसाला है काला जीरा, आयुर्वेद में भी है इसके लाभ का महत्व

क्या आपको पता है कि भारतीय मसालों में भी कई औषधीय गुण होते हैं? जो आपको कई समस्याओं में घरेलू उपचार की तरह सहायता प्रदान कर सकते हैं।
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जीरा। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

कल्पना कीजिए कि आपको बिना मसालों के ही जीवन जीना हो? कितना खराब लगेगा ना! ऐसा लगेगा जैसे जीवन से सारे स्वाद ही चले गए हैं। दुनिया भर में भारतीय मसाले काफी फेमस हैं और इनका स्वाद चखने के लिए दुनियाभर से लोग भारतीय व्यंजन अपनाते हैं। मगर ज्यादातर लोगों को इन मसालों में मौजूद औषधीय गुणों के बारे में जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक औषधीय मसाला है शाही जीरा (Shah jeera)। जो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। 

बहुत खास है शाही जीरा 

अपच, गैस से छुटकारा दिला सकता है शाही जीरा। चित्र : शटरस्टॉक

आयुर्वेद में सदियों से मसाले घरेलू उपचार के तौर पर दर्शाए गए हैं। मां के नुस्खों में भी ऐसे उपचार मौजूद हैं, जिनकी सामग्री हमारी रसोई में ही मौजूद है। इसी में से एक है शाही जीरा। नहीं-नहीं हम उस साधारण जीरा की बात नहीं कर रहे जो आप रोजाना देखती है। अगर आप शाही जीरा के बारे में नहीं जानतीं, तो चलिए इसके उपाय से पहले इसके बारे में कुछ जानते हैं।

क्या है शाही जीरा ? 

भारत के अधिकांश हिस्सों में शाही जीरे को शाही जीरे के नाम से ही जाना जाता है हालांकि इसके और भी नाम है जैसे काला जीरा, मीठा जीरा। अंग्रेजी में इसे ब्लैक क्यूमिन (Black Cumin) और कैरावे (caraway) के नाम से जानते हैं। शाही जीरा स्वाद में सामान्य जीरे से मीठा होता है। वहीं सामान्य की तुलना में इस का रंग गहरा और हल्का काला भी होता है। इसके स्वाद में हल्की मिठास होने के कारण इसे बिस्किट (Biscuit) और मसाला चाय के मसाले में भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा भारत की हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाले गरम मसाले( Garam Masala) की मुख्य सामग्री भी काला जीरा यानी शाही जीरा है। इसकी सुगंध खाने का स्वाद दुगना कर देती है। और उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमारी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जाने जाते हैं। भले ही शाही जीरे की बनावट सामान्य जीरा जैसी ही लगती हो लेकिन यह दोनों कभी भी एक दूसरे के सब्सीट्यूट नहीं हो सकते। 

विज्ञान को भी है शाही जीरे पर भरोसा

एनसीबीआई  (NCBI) की रिपोर्ट के अनुसार शाही जीरे के अरोमा(Aroma) में मौजूद तत्व भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जब औषधीय रूप से शाही जीरा का उपयोग किया जाता है, तो शाही जीरा को चाय में मिलायाा जा सकता है या पूरक के रूप में लिया जा सकता है। 

एनसीबीआई पर ही मौजूद एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाही जीरे में आयरन, जिंक, कैल्शियम और फाइबर शामिल हैं।

जानिए क्या हैं शाही जीरे के स्वास्थ्य लाभ 

  1. इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है शाही जीरा 

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि शाही जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली सूजन को रोकते हैं। लंबे समय तक सूजन की समस्याएं कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। सूजन के कारण अल्सर, ऐंठन, गैस, दस्त, मल त्याग, और पाचन ऊतक हो सकती है। इन सभी समस्याओं से बचने में शाही जीरा आपकी मदद कर सकता है।

  1. वेट लॉस में भी है सहायक 

शाही जीरा वजन घटाने के लिए काफी अच्छी है। चित्र : शटरस्टॉक

अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं पर शाही जीरा के अर्क प्रभाव जांचने के लिए  ट्रिपल-ब्लाइंड, प्लेसीबो-नियंत्रित नैदानिक ​​​​परीक्षण किया गया जिसमें 70 महिलाओं ने 90 दिन शाही जीरा का अर्क का सेवन 1 औंस प्रतिदिन किया, उन्होंने वजन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और शरीर में वसा प्रतिशत में काफी अधिक कमी का अनुभव किया। 

  1. डाइजेशन की समस्या को दूर कर सकता है शाही जीरा

आयुर्वेद में सदियों से शाही जीरा का इस्तेमाल डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपचार के रूप में किया जाता है। इसके अलावा विज्ञान भी इस पर भरोसा करता है।  कुछ छोटे मानव अध्ययनों से पता चलता है कि शाही जीरा का तेल आपके पाचन तंत्र की चिकनी मांसपेशियों के ऊतकों को आराम देता है, इस प्रकार गैस, ऐंठन और सूजन जैसे अपच के लक्षणों से राहत देता है।

इन समस्याओं के लिए है शाही जीरे का आयुर्वेदिक इस्तेमाल 

श्वसन प्रणाली के लिए अच्छा है शाही जीरा : इसके बीजों का उपयोग आयुर्वेद में ब्रोंकाइटिस और खांसी के उपचार के रूप में किया जाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

त्वचा के लिए अच्छा है शाही जीरा : आयुर्वेद के अनुसार शाही जीरा त्वचा की कई समस्याओं के लिए भी काम आ सकता है जिसमें, एक्जिमा, रूखी त्वचा और सोरायसिस का इलाज शामिल है।

दिल के लिए अच्छा है यह जीरा : यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह इसे महिला प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। 

यह भी पढ़े : क्या बादाम का हलवा हेल्दी है ? आइए चैक करते हैं इसकी कैलोरी, पोषण मूल्य और सेहत के लिए फायदे

अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख