लॉग इन

Makar Sankranti 2024 : दही, चिवड़ा और गुड़ का ये ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन है आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

दही चिवड़ा और गुड़ में मौजूद प्रोबायोटिक्स, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट तनाव को कम कर मेंटल हेल्थ मजबूत बनाते हैं। साथ ही, दिन भरा पेट भरा होने का एहसास दिलाकर वेट लॉस में मदद करते हैं। इन तीनों का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र की समस्या को दूर कर ओवरऑल हेल्थ में सुधार करते हैं।
दही चिवड़ा और गुड़ का कॉम्बिनेशन फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को मजबूती देते हैं। चित्र:शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 13 Jan 2024, 08:00 am IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक है। जनवरी की शुरुआत होते ही इस त्योहार के स्वागत की तैयारियां शुरू कर देते हैं। बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश के ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते या दोपहर के भोजन में दही चिवड़ा खाना शुरू कर देते हैं। यह पेट भरने वाला और स्वादिष्ट भोजन दिन की शुरुआत करने के लिए आवश्यक ऊर्जा भी देता है। यही वजह है कि दही चिवड़ा को सालों भर खाया जाता है। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर घरों में दही चिवड़ा को गुड़ के साथ खाया जाता है। दही चिवड़ा और गुड़ का कॉम्बिनेशन फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को मजबूती (dahi chiwda gud benefits) देते हैं।

कब है मकरसंक्रांति (Makar sankranti 2024-15 January)

वसंत के आगमन और नई फसल की कटाई शुरू होने के स्वागत में देशभर में किसी न किसी रूप में मकरसंक्रांति मनाई जाती है। मकर राशि में सूर्य का प्रवेश 14 जनवरी को रात 2.42 बजे हो रहा है। सूर्योदय काल को महत्व दिए जाने के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जायेगी।

क्यों खाया जाता है दही चिवड़ा के साथ गुड़ (Dahi chiwda and gud)

दलिया (Porridge) जैसा दिखने वाला यह मिश्रण चीनी और गुड़ के साथ खाया जाता है। गुड़ के साथ खाने पर आयरन और फोलेट प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के सामान्य स्तर को बनाए रखकर एनीमिया से बचने में मदद करता है। गुड़ के साथ दही खाने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। थकी हुई नसों को भी आराम मिल सकता है।

वेट लॉस में मदद (dahi chiwda gud for weight loss) 

यह आहार वजन घटाने वाला है। अगर आपको पीलिया या दस्त हो रहा है, तो दही चिवड़ा गुड़ के साथ अनार और पुदीना भी शामिल कर सकती हैं। अगर इसमें पका हुआ केला मिला दिया जाए, तो यह काफी भारी डिनर बन सकता है। यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है और बोवेल मूवमेंट में भी मदद करता है।

गुड़ और दही का सेवन (Gud and dahi)

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ के मिश्रण वाला दही पेट के लिए फायदेमंद है।गुड़ के साथ कुछ चम्मच दही का सेवन आपके यूरिनरी ब्लेडर को शांत करने में भी मदद कर सकता है। अगर आप अक्सर कब्ज, अपच या एसिडिटी की समस्या से जूझ रही हैं, तो गुड़ के साथ एक कटोरी दही इन सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है।

गुड़ के मिश्रण वाला दही पेट के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

दही के साथ गुड़ किसे नहीं खाना चाहिए (Who should avoid dahi with Jaggery)?

गुड़ में चीनी की मात्रा सफेद चीनी के बराबर होती है। मधुमेह रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए। मधुमेह रोगियों के लिए चीनी वाला दही या गुड़ के साथ दही भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। जो लोग शुगर के प्रति संवेदनशील हैं, उनके लिए गुड़ का सेवन एलर्जी का कारण बन सकता है। गुड़ के अधिक सेवन से शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। दही चिवड़ा का सेवन मधुमेह रोगी नमक के साथ कर सकते हैं।

यहां हैं गुड़ के साथ दही चिवड़ा खाने के फायदे (Dahi chiwda gud benefits)

1.यह मस्तिष्क की ग्लूकोज आपूर्ति में सुधार करता है। यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है।

2. यह इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम को सही करता है।

चिवड़ा इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम को सही करता है।  चित्र :- अडोबी स्टॉक

3. पुलाव या तले हुए चावल जैसे खाद्य पदार्थों की तुलना में इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है।

4. दही के प्रोबायोटिक्स, हेल्दी फैट और दही और गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5. यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने के अलावा, पाचन तंत्र को भी मजबूती देता है।

यह भी पढ़ें :- यहां हैं 5 विंटर सुपरफूड्स जो एक्सट्रा कैलोरी की जरूरत को पूरा करते हैं

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख