लॉग इन

बच्चों को ‘गमी विटामिन्स’ देने से पहले एक्सपर्ट से जान लें इनके फायदे और नुकसान

बच्चों में पौष्टिकता बढ़ाने और पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए 'गमी विटामिन्स' का भी प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन अधिकतर माता-पिता के मन में इसको लेकर संदेह रहता है।
बच्चों के लिए ‘ग़मीज़’ एक बेहतर ऑप्शन है। चित्र- अडोबीस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 6 Nov 2023, 11:13 am IST
ऐप खोलें

जीवन के पूरे चक्र में आदर्शपूर्ण और स्वस्थ जीवन बचपन को माना गया है। बचपन वह समय होता है जब शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चे का विकास हो रहा होता है। साथ ही इस समय उनकी बौद्धिक और भावनात्मक स्थिति भी मज़बूत होती है। इस पूरी प्रक्रिया में जो चीज़ सबसे ज्यादा बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होती हैं, वो और कुछ और नहीं बल्कि स्वस्थ आहार होता है।

स्वस्थ और संतुलित आहार बच्चे को समग्र रूप से विकसित करने के लिए बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ आहार में मौजूद पोषक तत्व बच्चे के विकास में सहायक होते हैं। इसीलिए जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं, उनको शारीरिक और मानसिक रूप से पोषक तत्वों जैसे विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन आदि की आवश्कयता होती है।

हालांकि इस मामले में भारत की स्थिति काफी परेशानी पैदा करने वाली है। दरअसल, 2022 में ब्रिटिश जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में यह बताया गया कि भारत में हर दस में से चार बच्चे तमाम खनिजों जैसे विटामिन, और मिनरल्स की कमी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं। साथ ही इसमें यह भी बताया गया कि इतने ही बच्चे विटामिन को लेकर बनाई गई खुराक लेने से भी वंचित रह रहे है।

इसी बीच, बच्चों में पौष्टिकता बढ़ाने और पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए ‘गमी विटामिन्स’ का भी प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन अधिकतर माता-पिता के मन में इसको लेकर संदेह रहता है। इसी संदेह को दूर करने के लिए फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल की हेड डायटीशियन कोमल मालिक बताती है कि, गमी विटामिन्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है।

ग़मीज़ बच्चों में पोषण तत्वों की कमी को अच्छे ढंग से कम कर सकती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

पहले जानिए क्या होता है ‘गमी विटामिन’ ?

गमी विटामिन एक प्रकार का सप्लीमेंट है, जो एक गमी कैंडी के रूप में आता है और साथ ही इसे चबाकर खाने से इसमें डाले गए पोषक तत्व व्यक्ति को मिल जाते है । आमतौर पर ये सप्लीमेंट आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये गमी साधारण विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने वाली गोलियों से कई गुना अच्छी और स्वादिष्ट भी होती है।

बड़ों और बच्चों के लिए आने वाली गमी विटामिन विभिन्न प्रकार के स्वादों, आकारों और रंगों मेे आती हैं, जिसके कारण यह अधिक आकर्षक हो जाती है । बच्चों के लिए यह गमी मल्टीविटामिन, विटामिन सी, विटामिन डी और विभिन्न अन्य विशिष्ट पोषक तत्वों सहित कई प्रकार के फॉर्मूलेशन में उपलब्ध हैं।

कोमल मलिक बतातीं है कि , यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गमी विटामिन को संतुलित आहार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। उनका उद्देश्य आपके आहार को और अधिक पौष्टिक करना और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करना है। वहीं, इन गमी को खाने के कई फायदे एवं नुकसान भी हैं।

बच्चों के लिए ‘गमी विटामिन्स’ के फायदे

डायटीशियन कोमल मलिक बतातीं हैं कि बच्चों के लिए गमी विटामिन के कई फायदे होते हैं।

1 स्वादिष्ट होते है गमी विटामिन्स

गमी विटामिन अक्सर पारंपरिक गोलियों या कैप्सूल की तुलना में बच्चों के लिए अधिक आकर्षक होते हैं क्योंकि वे विभिन्न प्रकार के स्वादों में आते हैं और कैंडी की तरह स्वाद लेते हैं। इससे बच्चों को दैनिक विटामिन लेना आसान हो सकता है।

2 चबाने और निगलने में आसान

गमी विटामिन नरम और चबाने में आसान होते हैं, जो उन्हें उन बच्चों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। अक्सर बच्चों को साधारण गोलियां लेने में समस्या होती है, इसलिए यह छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3 पोषक तत्वों का सेवन

गमी विटामिन से आवश्यक विटामिन और खनिज बच्चे के शरीर में पहुचाएं जाते है। जिन बच्चों को उनके आहार से पर्याप्त मात्रा में पौष्टिकता नहीं मिल पाती, उनके लिए यह गमी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करती है।

4 पॉजिटिव रहता है बच्चों का रवैया

गमी विटामिन लेने के साथ बच्चों का सकारात्मक जुड़ाव बन जाता हैं। चूंकि इसका स्वाद किसी आम कैंडी की तरह होता है इसलिए बच्चे इसी रेगुलर खाने में कोई आनाकानी नहीं करते, जिससे उनके शरीर में पौष्टिकता की कमी नहीं होती।

कुछ मामलों में हो सकते है इसके नुकसान

डाइटीशियन कोमल मलिक बतातीं हैं कि बच्चों के लिए गमी विटामिन के कई फायदे हैं, तो वे कुछ संभावित कमियां या नुकसान भी अपने साथ लेकर आते हैं।

1 ज्यादा होता है शुगर कंटेंट

बच्चों के लिए बनाई जाने वाली ग़मीज़ को और अधिक स्वादिष्ट बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर डाला जाता है। साथ ही उन्हें अधिक आकर्षक बनाने के लिए उसमें चीनी की मात्रा भी अधिक डाली जाती है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और दांत संबंधी समस्याओं के साथ मोटापा भी बढ़ सकता है।

अपने शुगर कंटेंट एवं अन्य चीज़ों की वजह से हानिकारक भी हो सकती है ग़मीज़। चित्र : शटरस्टॉक

2 अधिक सेवन का खतरा

गमी विटामिन स्वादिष्ट होते हैं और कैंडी के समान होते हैं, जिसके कारण बच्चे इसका असीमित मात्रा में सेवन करते हैं और इससे फायदों की जगह नुकसान हो सकता है।

3 आवश्यक पोषक तत्वों की कमी

कुछ गमी विटामिन में वे सभी आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते हैं जिनकी बच्चों को आवश्यकता होती है। माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जो गमी बच्चों को दे रहे है, वो पूरी तरह सुरक्षित हो और उनके हिसाब से तमाम मानकों को पूर्ण करने वाली हो।

यह भी पढ़ें: Hair gummies: क्या वाकई बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं हेयर गमीज? आइए चेक करते हैं

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख