लॉग इन

घुंघराले बाल बार-बार उलझ जाते हैं तो ट्राई करें मां के बताये ये खास हेयर हैक्स

किसी के बाल स्ट्रेट होते है तो किसी के बाल कर्ली होते है और दोनों ही बालों का देकभाल का तरीका अलग-अलग होता होता है। तो चलिए आज जानते है कर्ली बालों की देखभाल का तरीका।
कर्ली बालों की इस तरह से करें देखभाल। चित्र: शटरस्टॉक
संध्या सिंह Published: 23 Aug 2023, 18:26 pm IST
ऐप खोलें

कर्ली बाल यानि घुंघराले बाल देखने में जितने अच्छे लगते है उन्हे संभालना उतनी ही मुश्किल हो सकता है। अगर आपके भी कर्ली बाल है और आपको उसे सही ढंग से नहीं संभाला है तो ये आपके लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। हर तरह के बालों को संभालने का तरीका अलग होता है। यदि आप कर्ली बालों को भा वैसे ही संभालते है जैसे आप नॉर्मल बलों को संभालते है तो ये सही तरीका नहीं है।

प्राकृतिक रूप से घुंघराले बालों की देखभाल करना भारी पड़ सकता है। मोटे, घुंघराले बालों में अन्य प्रकार के बालों की तुलना में टूटने और रूखे होने की संभावना अधिक होती है। हालाँकि, सही दिनचर्या और बालों की देखभाल के उत्पादों के साथ, आप अपने कर्ल को स्वस्थ और अच्छे दिख सकते हैं।

जानते है कर्ली बालों को रखने के कुछ टिप्स

1 बालों में नमी बनाए रखें

कर्ली हेयर नॉर्मल बालों की तुलना में थोड़े अधिक शुष्क होते है। बलों में नमी बनाए रखने के लिए आपको बालों को धोने के डीप कंडिशनिंग करने की जरूरत है। अगर आपके बाल ज्यादा शुष्क है तो इसे धोने के बाद नमी के लिए तेल या लिव इन कंडीशनर लगा सकते है। शैंपी करे से पहले अपने बालों को सुलझाने के लिए भी आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसे कंडीशनिंग उत्पाद की तलाश करें जिसमें आर्गन ऑयल, ग्लिसरीन, या सेटिल या स्टीयरिल अल्कोहल जैसे फैटी अल्कोहल जैसे तत्व शामिल हों।

कर्ली बालों को धोने के बाद कंघी करने से बचना चाहिए।चित्र- अडोबी स्टॉक

2 घुंघराले बालों को कंघी न करें

कर्ली बालों को धोने के बाद कंघी करने से बचना चाहिए। कर्ली बालों को धोने के बाद और सूख जाने के बाद कंघी करने से आपके कर्ल खुल जाते है और उलझे होने के कारण टुटते भी अधिक है इसलिए अच्छा है कि आप कर्ली बालों को धोने से पहले ही अच्छे से कंडीशनर लगा कर कंघी कर लें। इससे बालों को आसानी से सुलझाया जा सकता है और टुटने से भी रोका जा सकता है।

कर्ली बालों को जब भी आप कंघी करें तो हमेशा मोटे दांत वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें पतले दांत वाली कंघी आपके बालों को नुकसान कर सकती है और टोड़ सकती है। मोटे दांत वाली कंघी आपके बालों को आराम से सुलझा सकती है।

3 कम हीट के साथ हेयर स्टाइलिंग

हीट स्टाइलिंग टूल्स का उच्च तापमान आपके कर्ल की प्राकृतिक बनावट को खत्म कर सकता है, जिससे वे सुस्त और बेजान हो सकते हैं। हीट स्टाइलिंग के उपयोग को सीमित करें और जब भी आपको हीट स्टाइलिंग बहुत जरूरी करनी हो तो एक अच्छे हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करें। अपने प्राकृतिक रूप से सुंदर कर्लों की सुरक्षा के लिए कम हीट और डिफ्यूज़र का उपयोग करें।

गर्म पानी आपके सिर और बालों से प्राकृतिक तेल या सीबम निकाल देती हैं।चित्र:शटरस्टॉक

4 बालों के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

गर्म पानी आपके सिर और बालों से प्राकृतिक तेल या सीबम निकाल देती हैं। यह क्यूटिकल्स को भी खोल सकता है जिससे बालों के उलझने और टूटने की संभावना बढ़ जाती है। चाहे आप अपने बालों को शैम्पू कर रहे हों या कंडीशनिंग कर रहे हों, ठंडे पानी से बालों को धोना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

ये भी पढ़े- Ubtan for glowing skin : उबटन है त्वचा में निखार लाने का पारंपरिक तरीका, जानिए इसके लिए जरूरी सामग्री और उनके फायदे

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख