लॉग इन

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है हर रोज एक मुट्ठी गुड़-चना खाना, आयुर्वेद एक्सपर्ट बता रहे हैं इसे खाने का सही तरीका

शरीर में दर्द, खून की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव आदि की समस्या है, तो आप गुड़ और चने का एक साथ सेवन करें। एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बता रहे हैं इनके फायदे।
गुड़ चना का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। चित्र- शटर स्टॉक
ऐप खोलें

गुड़ सबसे पुरानी और सबसे हेल्दी मिठाई है। इसकी मुंह में घुल जाने वाली मिठास के कारण आज भी गांव-देहात में इसे मिठाई कहा जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि गुड़ सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। खासतौर से अगर इसके साथ चने खाए जाएं, तो इनके स्वास्थ्य लाभ डबल हो जाते हैं। आइए एक आयुर्वेद विशेषज्ञ से जानते हैं गुड़ चना खाने (Benefits of gud chana) के फायदे। साथ में यह भी कि गर्मियों (How to eat jaggery in summer season) में कैसे लिया जाए इस सुपरफूड का लाभ।
गुड़ और चाना का हर रोज सेवन करने से शरीर को मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इससे वेट लाॅस में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़ और चना के सेवन से पेट के आसपास का अतिरिक्त फैट भी घट जाता है। गुड़ आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। रोजाना इसके सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी हो जाती है।

गुड़ के बारे में क्या कहते हैं आयुर्वेद विशेषज्ञ

दस सालों का अनुभव रखने वाले व बाजपेई आयुर्वेदिक अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उत्कर्ष बाजपेई कहते हैं कि गुड़ और चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत हो सकती हैं। यह न सोचें कि गुड़ का सेवन केवल सर्दियों में ही किया जाता है, आप किसी भी मौसम में इसके पोषक तत्वों का लाभ ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें फिर से बढ़ने लगा है कोरोनावायरस का प्रकोप, जानिए बचाव के लिए क्या सलाह दे रहे हैं विशेषज्ञ

यहां जानिए आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है गुड़ औन चने का सेवन

1 हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद
गुड़ और चने का सेवन तो सभी कर लेते हैं, लेकिन हमें यह पता होना चाहिए को क्या-क्या होता है। गुड़ में आयरन और पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। चने में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ और चना का सेवन दिल से संबंधित बीमारियों के साथ खून की कमी को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

गुड़ ऊर्जा का एक प्रमुख स्त्रोत है, सर्दियों में इसके सेवन से बीमारियों से राहत मिलती है। चित्र : शटरस्टॉक

2 पेट की समस्या होती है दूर

आज के दौर में अधिक लोगों को पेट की समस्या रहती है। पेट में गैस, कब्ज आदि की समस्या से परेशान लोगों के लिए गुड़ और चने का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। फाइबर की मात्रा गुड़ और चने में अधिक होने के कारण शरीर को डाइजेस्टिव सिस्टम चलाने वाले एंजाइम मिल जाते हैं। जिससे कब्ज, गैस सहित पेट की अन्य समस्याओं में आराम मिल जात है। सुबह के वक्त पेट भी अच्छे से साफ होता है।

3 मांसपेशियों को करता है मजबूत

गुड़ और चना का बेहतर कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है। गुड़ में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है। इसके साथ चयापचय को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है।

4 वेट लॉस में भी है फायदेमंद

गुड़ और चना का सेवन नियमित करने से वजन कम होता है। बात दें कि एक दिन में एक व्यक्ति को 46 से 56 ग्रमा प्राटीन की ज़रूरत होती है। 100 ग्राम चना खाने से 19 ग्राम प्राटीन शरीर को मिल जाता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और कमजोरी भी महसूस नहीं होती।

5 ब्रेन और दांतों के लिए भी अच्छा है

डॉ उत्कर्ष बताते हैं कि गुड़ और चना खाने से दिमाग भी तेज होता है। दांतों को मजबूती पहुंचाता है, दस ग्राम गुड़ में चार मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है और चने में 168 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। इंसान के शरीर को 700 ग्राम फॉस्फोरस की जरूरत होती है। जिससे दांतों को मजबूती मिलती है।

भुने चने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। चित्र शटरस्टॉक

6 गुड़ हजम नहीं होता, तो पिएं गुड़ का पानी

डॉ उत्कर्ष बताते हैं कि गर्मियों में गुड़ खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है। लोगों का मानना है कि गुड़ की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से नकसीर की समस्या का जोखिम रहता है।

आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि गुड़ को गर्मियों में फ्रिज में रख दें, जिससे गुड़ ठंडा हो जाए। इस बाद गुड़ का सेवन किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। सामान्य तापमान में शरीर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी। गर्मियों के मौसम में गुड़ खाने के लिए रात में एक ग्लास पानी के साथ एक टुकड़ा स्वादानुसार मिला लें। सुबह उठ कर गुड़ मिले हुए पानी को पी लें। ऐसा करने से गुड़ की तासीर सामान्य हो जाती है। शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, नुकसान भी नहीं करता।

यह भी पढ़ें खतरनाक हो सकता है आम के साथ दही खाना, जानिए क्या है इस समर सुपरफ्रूट को खाने का सही समय और तरीका

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख