World Mental Health Day 2023 : मेंटल हेल्थ संबंधी समस्या हैं, तो जानिए उन 7 लोगों के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं
फिजिकल हेल्थ से भी अधिक परेशान करती हैं मेंटल हेल्थ की समस्याएं। दरअसल, जानकारी के अभाव में हम अपनी समस्या को विशेषज्ञ तक नहीं ले जाते हैं। साथ ही, हम यह समझ ही नहीं पाते हैं कि हम अपनी मेंटल हेल्थ की समस्या सायकियेट्रिस्ट या सायकोलोजिस्ट से बताएं। ऐसी स्थिति में मानसिक या भावनात्मक समस्याओं का समाधान मुश्किल हो जाता है। इसलिए मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल (mental health professionals) के बारे में जानना जरूरी है। इससे पहले हम वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (world Mental Health Day 2023) के बारे में जानते हैं।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2023 (world Mental Health Day 2023)
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे या विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की पहल पर मनाया गया था। इस वर्ष (world Mental Health Day 2023 Theme) है- मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है (Mental health is a universal human right)
यहां हैं मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रोफेशनल जो आपकी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम को कर सकते हैं सॉल्व (mental health professionals)
1 मनोवैज्ञानिक ( Psychologist)
मनोवैज्ञानिक व्यक्ति की भावनाओं को जांचता-परखता है। वे आपसे यह जानना चाहते हैं कि आप कैसा महसूस करती हैं। मनोवैज्ञानिक व्यवहार, भावनाओं और विचारों के विज्ञान में विशेषज्ञ होते हैं। वे निजी ऑफिस, अस्पतालों या स्कूलों जैसी जगहों पर काम करते हैं। मनोवैज्ञानिक सलाह के माध्यम से रिलेशनशिप प्रॉब्लम से लेकर मानसिक बीमारियों तक कई मुद्दों का इलाज करते हैं। मनोवैज्ञानिक के पास आमतौर पर डॉक्टरेट की डिग्री होती है। ज्यादातर मनोवैज्ञानिक दवा नहीं लिख सकते हैं।
2 मनोचिकित्सक (Psychiatrists)
मनोचिकित्सक मुख्य रूप से मानसिक, भावनात्मक और व्यवहार संबंधी डिसऑर्डर डायग्नूज कर मनोरोग चिकित्सा करते हैं। साथ ही उपचार और रोकथाम में मदद करते हैं। वे फिजिकल टेस्ट और क्लिनिकल टेस्ट का उपयोग करते हैं। मनोचिकित्सक डॉक्टर होते हैं, जिनके पास डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) की डिग्री या डॉक्टर ऑफ ऑस्टियोपैथिक मेडिसिन (DO) की डिग्री होती है। ये मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से निपटने के लिए दवाएं भी लिख सकते हैं।
3 मनोविश्लेषक (psychoanalyst)
मनोविश्लेषक सिगमंड फ्रायड के सिद्धांतों और अभ्यास का पालन करते हैं। ये व्यक्ति के दबे हुए या अचेतन आवेगों (unconscious impulses), एंग्जाइटी और आंतरिक कनफ्लिक्ट का पता लगा कर विश्लेषण करते हैं। ये फ्री एसोसिएशन, सपनों की व्याख्या, रेसिस्टेंस और स्थानांतरण का विश्लेषण करते हैं। इससे उन्हें गहरी मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक गड़बड़ी का पता लगाने में मदद मिलती है। हालांकि मनोविश्लेषक का चयन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतना जरूरी है।
4 मनोरोग नर्स (Psychiatric nurses)
सायकिइट्रिक नर्सें रजिस्टर की हुई नर्सें होती हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होती हैं। मनोचिकित्सक नर्सें मनोवैज्ञानिक चिकित्सा करती हैं और मनोरोग दवा भी देती हैं। वे अक्सर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों से संबंधित चुनौतीपूर्ण व्यवहार का सामना करती हैं। वे एक मेडिकल डॉक्टर की देखरेख में काम करते हैं।
5 सायकोथेरेपिस्ट (Psychotherapist)
सायकोथेरेपिस्ट विभिन्न प्रकार के मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के लिए एक सामान्य शब्द है। इसमें मनोवैज्ञानिक और चिकित्सक (psychologists and therapists) शामिल हो सकते हैं। ये सभी प्रोफेशनल सायकोथेरेपी प्रदान करते हैं। सायकोथेरेपी एक प्रकार की टॉकिंग थेरेपी है। यह मानसिक स्वास्थ्य और सामान्य वेल बीइंग को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
सायकोथेरेपी के कई अलग-अलग स्कूल हैं। उनमें चिकित्सीय बातचीत, समूह चिकित्सा, एक्सप्रेस थेरेपी शामिल हो सकता है। सबसे लोकप्रिय प्रकार कोगनिटिव बिहेवियरल थेरेपी है।
6 मेंटल हेल्थ काउंसलर (Mental health counsellor)
मेंटल हेल्थ काउंसलर एक व्यापक शब्द है, जिसका उपयोग सलाह देने वाले किसी व्यक्ति का वर्णन करने के लिए किया जाता है। इन्हें हॉस्पिटल या स्वास्थ्य केंद्र से लाइसेंस लेना होता है। ये किसी भी तरह की समस्या जैसे कि नौकरी का तनाव, नशा, विवाह संबंधी समस्या आदि का हल बता सकते हैं।
7 आर्ट थेरेपिस्ट (Art Therapist)
आर्ट थेरेपिस्ट विशिष्ट प्रकार की चिकित्सा करते हैं। इस पद्धति में अवसाद, चिकित्सीय बीमारियों, पिछली दर्दनाक घटनाओं और नशे की आदत का पता लगाने और मदद करने के लिए पेंटिंग, मूर्तिकला और लेखन जैसे रचनात्मक तरीकों की मदद ली जाती है।
यह भी पढ़ें :- World Cerebral Palsy Day : जानिए क्या है यह शारीरिक अक्षमता का कारण बनने वाली मस्तिष्क संबंधी समस्या