लॉग इन

आइने के सामने खड़ी होकर कहिए, “मैं हूं ही सुंदर”, तनाव भगाने का है ये बेजोड़ फॉर्मूला 

आईने से बातें करना न केवल आपके अकेलेपन को दूर कर सकता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास और सेल्फ को भी बूस्ट करता है। 
वे लोग जो सोशली आइसोलेट रहते है और जिन्हें अन्य लोगों से बात करने में हिचक महससू होती है, उन्हें मिरर टॉक करने की सलाह दी जाती है। चित्र: शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 14 Sep 2022, 20:00 pm IST
ऐप खोलें

जब हम लो फील करते हैं, तो अपना चेहरा अच्छा नहीं लगता है। काम की भागम भाग में हम कितने ही दिनों तक खुद को आइने में ठीक से देख भी नहीं पाते हैं। वैसे हर चेहरे की अपनी खासियत होती है। अच्छे व्यक्तित्व का प्रभाव भी हमारे चेहरे पर पड़ता है। पर क्या आप जानती हैं कि आईने में खुद को देखकर बातें करना (Mirror talk benefits) आपकी मेंटल हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? जी हां, शीशे में अपने आप से बातें करना और खुद को सुंदर कहना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।  

सदियों पुरानी है कहावत

सुंदरता आंखों में बसती है। सुंदरता मन में बसती है। यह बहुत पुरानी कहावत है। यदि लोगों को आपका नजरिया, आपकी बात अच्छी लगती है, तो आप उन्हें सुंदर भी दिखने लगती हैं। ठीक यही बात खुद पर भी लागू होती है। यदि आप कुछ देर तक खुद को आइने में निहारें, खुद को सुंदर कहें, तो आपको अपने चेहरे के सभी दाग-धब्बे गायब दिखेंगे। 

मिरर में आपको अपने बाल सिल्की दिखेंगे और आप खुद को फिट महसूस करेंगी। इसलिए स्वयं को आइने में रोज देखना और खुद को सुंदर कहना जरूरी है। 

इस बारे में क्या कहता है विज्ञान 

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च बताती है कि ब्यूटी किसी भी व्यक्ति की फीलिंग है। यह फीलिंग आपको फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से प्रभावित करता है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की हेल्थ रिसर्च बताती है कि आप जैसा महसूस करती हैं, वैसा ही संदेश ब्रेन पूरे शरीर को देता है। यदि खुद को फिट मानती हैं, तो यही संदेश पूरे शरीर को जाता है। आप खुद को सुंदर मानती हैं, तो वैसा ही संदेश आपके शरीर को जाता है।

यदि आप बढ़िया-सी ड्रेस पहन लेती हैं या अपना मनपसंद लिपस्टिक लगा लेती हैं, तो आपको मन ही मन खुद के सुंदर होने का एहसास होता है। यह प्रमाणित हो चुका है कि सिर्फ नहाने मात्र से व्यक्ति को खुद के सुंदर होने का एहसास दिलाता है।

अब सवाल यह है कि खुद को सुंदर कैसे कहें? इसके लिए हम आपके लिए लाये हैं खुद को सुंदर कहने के 5 तरीके।

यहां हैं आईने के सामने अपनी तारीफ करने के 5 तरीके 

1 खुद को स्लिम महसूस करें

अक्सर व्यक्ति खुद को मोटा मान लेता है। इस कारण खुद को आईने में नहीं देखना चाहता है। आप मिरर के सामने खड़ी हों। शरीर को साइड से देखने की कोशिश करें। इससे फैट नजर नहीं आएगा। यदि फिर भी फैट नजर आ रहा है, तो प्रतिदिन व्यायाम करने का प्रण लें। इस निर्णय से अपने-आपको खुशी मिलेगी और आप खुद को सुंदर कह पाएंगी।

2 खुद को जज न करें

यदि आपको चेहरे में कोई दाग-धब्बा दिखता है, तो इसके लिए लगातार न सोचती रहें। आप सिर्फ यह सोच लें कि इसे भी ठीक किया जा सकता है। यदि ठीक नहीं होने वाले स्कार हैं, तो सोचें कि इसके लिए चोट जिम्मेदार है। मैं नहीं।

3 अपनी खूबियों पर फोकस करें 

हर व्यक्ति में कुछ न कुछ खूबी होती है। आपमें भी होगी। उन्हें पहचानें। मिरर के सामने खड़ी होकर इस खूबी के बारे में खुद ही तारीफ करेें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अपनी खूबियों को पहचानें और खुद ही उसकी तारीफ करें। चित्र: शटरस्टॉक

इसे और अधिक निखारने का प्रयास करें। अपनी खूबी के साथ खुद को सुंदर पाएंगी।

4 मुस्कुराने की करें कोशिश

मिरर के सामने खड़ी हो जाएं। थोड़ी देर मुस्कुराने की कोशिश करें। मुस्कुराने के साथ ही पाएंगी कि आपका स्ट्रेस दूर हो गया है। आप खुद को हल्का महसूस कर रही हैं।

हंसने-मुस्कुराने से भी तनाव दूर भागता है और आप सुंदर दिखती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

तनाव रहित मन होने से आपको अपना चेहरा सुंदर दिखेगा। आप खुद को सुंदर कह पाएंगी।

5 गहरी सांस लें और मस्त रहें 

काम के बीच में थोड़ा समय निकाल कर उठ जाएं। वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, तो घर पर या फिर ऑफिस के वॉशरूम में चली जाएं। कुछ देर आइने के सामने खड़ी होकर सांस लें और छोड़ें। ऐसा करने से आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगी। फिर आपका मन खुद को सुंदर कहने लगेगा। यकीन न हो, तो सेल्फी लेकर बाद में देखें

यह भी पढ़ें:-हिंदी दिवस 2022 : सोशल मीडिया पर भी छाने लगी है हिंदी, यहां हैं सेहत और खानपान पर हिंदी में बात करने वाले 5 इंफ्लुएंसर 

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख