लॉग इन

एक मजबूत और लॉन्ग लास्टिंग रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो डेटिंग के दौरान इन 5 गलतियों से बचना है जरूरी

अपने पार्टनर के साथ एक सुरक्षित रिलेशनशिप बनाने से आप दोनों को आत्मविश्वास और सुरक्षा मिल सकती है। डेटिंग के दौरान कुछ ऐसी चीजें है जिसे करने से आपको बचना चाहिए।
एक रिलेशनशिप में कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है । चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 10 Mar 2024, 14:36 pm IST
ऐप खोलें

रिलेशनशिप में कुछ व्यवहार ऐसे होते है जिसे करने से आपको बचना चाहिए यदि आप एक लोंग टाइम रिलेशनशिप की और देख रहें है। अगर आप अपने रिलेशनशिप को सुरक्षित रखना चाहते है या रिलेशनशिप को खुबसुरत तरीके से आगे बढ़ाना चाहते है तो आपको डेटिंग को दौरान कुछ चीजों से बचकर रहना जरूरी है।

एक रिलेशनशिप में कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है जैसे की आप अपने पार्टनर की बाउंडरी को न लांघे, आप उसकी इमोशनल जरूरतों को भी अच्छे से समझते हो। दोनों पार्टनर रिश्ते में एक समान एफर्ट कर रहें हो। कई बार हम अपने पार्टनर को इतना हल्के में ले लेतें है कि उसकी जरूरतों को भी समझना बंद कर देते है। इन सभी व्यवहारों से आपको रिश्ता खराब हो सकता है।

सुरक्षित रिलेशनशिप के लिए इन 5 तरह के व्यवहार से बचें

लगातार आलोचना करने से बचें

एक साथी की दूसरे द्वारा लगातार आलोचना टॉक्सिक और एकतरफा रिश्ते का कारण बन सकती है। आलोचना करना जब एक पैटर्न या व्यवहार बन जाता है, तो रिश्ते के अंदर विश्वास, इंटिमेसी और भावनात्मक सुरक्षा को ख़त्म हो सकती है।


एक साथी की दूसरे द्वारा लगातार आलोचना टॉक्सिक और एकतरफा रिश्ते का कारण बन सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

जब एक साथी को लगातार आलोचना सहता है, तो उन्हें आत्मसम्मान की भावना कम हो जाती है। समय के साथ, इससे बातचीत भी खत्म हो सकती है, संघर्ष बढ़ सकता है और रिश्ते में असंतुलन की भावना पैदा हो सकती है।

किसी भी योजना को लास्ट मिनट न टालें

यदि आपने अपने पार्टनर को कोई वादा किया है कहीं घुमने का प्लान बनाया है तो फिर चाहे कोई भी जरूरी काम हो आपको अपनी योजना के प्रित प्रतिबद्ध रहना चाहिए। ऐसा करने से आप रिश्तों को मजबूत कर सकता है और खुशी को बढ़ा सकते है। एक साथ क्वेलिटी टाइम बिताने में विश्वसनीयता और सम्मान बना रहता है।

जब प्लान को अंतिम समय में रद्द किया जाता है, तो इससे दूसरे साथी में निराशा, हताशा और नाराज़गी पैदा हो सकती हैं। यह व्यवहार रिश्ते में अविश्वसनीयता और अस्थिरता की भावना पैदा कर सकता है।

बहुत जल्दी पार्टनर को जज न करें

अगर आप किसी को डेट कर रहें है तो बहुत जल्दी ये फैसला न लें। किसी भी इंसान को किसी रिश्ते में खुलने में समय लग सकता है आपको उसे वो समय देना चाहिए। समय के साथ अपने वास्तविक चरित्र और गुणों को दिखाने का मौका देना जरूरी है। किसी को जल्दबाजी में आंकने या जज करने से संबंधों खटास आ सकती है। हर चीज के लिए सब्र करना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने पार्टनर को उसका स्पेस दें।

भौतिक चीजों को जरूरत से ज्यादा महत्व न दें

भौतिकवादी चीजों से फायदा, फिजिकल अपियरेंस या अन्य हितों पर अत्यधिक जोर देना रिश्ते में जहर घोल सकता है। जब ये सतही पहलू भावनात्मक संबंध, और आपसी सम्मान पर हावी हो जाते हैं, तो यह रिश्ते को टॉक्सिक बना सकते है और रिश्ते की नींव को कमजोर कर सकता है।

केवल भौतिक संपत्ति पर ध्यान केंद्रित करने से पार्टनर के अंदर असुरक्षा और असंतोष की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। यह रिश्ते में प्यार को बढ़ान की जगह प्रतिस्पर्धा या तुलना की भावना को बढ़ा सकता है।

अगर आप किसी को डेट कर रहें है तो बहुत जल्दी ये फैसला न लें। चित्र- अडोबी स्टॉक

अपनी राय को छुपाएं नहीं

कई बार हम रिश्ते में किसी भी तरह की लड़ाई झगड़े से बचने के लिए अपनी राय को नहीं रखते है इससे भवनाएं मन में ही दबी रह जाती है। ऐसा करके आप कुछ ही समय के लिए टकराव से बच सकते है। लेकिन लंबे समय में ये आप में बातचीत और लगाव में बाधा बन सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अपनी राय रखना और अपना स्टैंड लेना, भले ही इससे असहमति या संघर्ष हो, लेकिन बातचीत को खुला रखने के लिए जरूरी है। विचारों, भावनाओं और चिंताओं को व्यक्त करने से दोनों पार्टनर को एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़े- किसी भी स्थिति में नॉर्मल नहीं है नाक से खून आना, जानिए ऐसी स्थिति में आपको क्या करना है

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख