2021 में ये 21 आदतें बदल देंगी आपका जीवन, हम बता रहे हैं आपके तन और मन को इनसे होने वाले लाभ
पिछला एक साल हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। वैश्विक स्तर की इस माहामारी ने हमें हमारे घरों में बन्द कर दिया था। ये स्थिति हमने सपने में भी नहीं सोची होगी। इससे हमने बहुत कुछ सीखा भी है, जैसे वर्तमान में जीना, हर पल का पूरा आनंद उठाना और किसी भी चीज को ग्रांटेड न लेना।
2021 के लिए इन बातों का ख्याल रखें और आने वाले साल को बेहतर बनाएं।
1. खुद से उठने की आदत डालें
आपको यह सुनने में अजीब लग सकता है। आप सोच रही होंगी कि बिना अलार्म के उठना सम्भव कैसे है! लेकिन न सिर्फ ये सम्भव है बल्कि बेहतर भी है। समय से सोने और समय पर उठने की आदत बनाएं। आपकी बायो क्लॉक इसका समर्थन करती है इसलिए ये आपके लिए फायदेमंद होता है। सुबह नैचुरली उठने की आदत डालें और खुद में सकारात्मक बदलाव देखें।
2. हर दिन मुस्कुरा कर शुरू करें
हर सुबह खुद से कहें कि आप आज खुश रहेगी। चेहरे पर मुस्कान रखें और देखें कैसे आपका दिन खिलता है।
3. रोज एक्सरसाइज करें
डांस, योग, रस्सी कूदना या दौड़ने जाना- आपको जो पसन्द हो वही करें, लेकिन रोज करें। सुनिश्चित करें कि आप रोज 20 मिनट एक्टिव रहेंगी। इससे हर दिन हैप्पी हॉर्मोन्स बनेंगे।
4. नहाते वक्त गाना गायें
गर्म शॉवर के बाद सभी को अच्छा महसूस होता है। जब आप नहाते हुए अपना पसंदीदा गाना गाती हैं तो आपको और बेहतर महसूस होगा। खुशबूदार बॉडी वाश का इस्तेमाल करना न भूलें। ये अरोमाथेरेपी के फायदे आपको देता है।
5. मैडिटेशन करें
हम हर वक्त दौड़ भाग में लगे रहते हैं, है न। लेकिन शांत बैठना भी उतना ही आवश्यक है। हर दिन 15 से 20 मिनट के लिए मेडिटेशन करें। ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद है। जर्नल ऑफ अल्टरनेटिव एंड कॉम्प्लीमेंट्री मेडिसिन में प्रकाशित स्टडी के अनुसार हमारे शरीर में मेडिटेशन करने से GABA नामक एन्टी एंग्जायटी केमिकल बनता है।
6. नाश्ता जरूर करें
क्या आप भी सुबह जल्दी में नाश्ता स्किप करने की दोषी हैं? हर सुबह पौष्टिक नाश्ता अनिवार्य है। ये आपको दिन भर के लिए ऊर्जा देता है और आपको बेहतर मूड में लाता है।
7. पढ़ने की आदत बनाएं
अधिकांश लोगों को किताब पढ़ना बोरिंग लगता है। लेकिन किताब पढ़ना एक अलग आनंद है। अपने कम्बल में बैठकर अपनी पसंद की किताब पढ़ें।
8. एक बार मे एक जगह ध्यान लगाएं
एक साथ चार जगह दिमाग लगाने से हम जो काम कर रहे हैं उसका आनंद नहीं ले पाते हैं। इससे तनाव हो सकता है। इसलिए एक बार में एक ही चीज पर ध्यान दें।
9. दोपहर में नैप लें
पॉवर नैप बहुत फायदेमंद होती है। इससे आप बेहतर फोकस कर पाते हैं, अलर्ट रहती हैं और नींद पर प्रभाव भी नहीं पड़ता।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें10. दोस्तों से बात करें
दोस्तों से बैठ कर गपशप करना एक खूबसूरत फीलिंग है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित 2008 की स्टडी के अनुसार दोस्त हमारी खुशी 15.3 प्रतिशत बढ़ाते हैं।
11. कुछ दोस्तों से मिलने की कोशिश करें
2020 में आप दोस्तों से नहीं मिल पाते थे, लेकिन 2021 में इसे बदलते हैं। फाउलर एंड क्रिस्टाकिस द्वारा की गई स्टडी के अनुसार दोस्तों से मिलने से आप 42 प्रतिशत अधिक खुश होते हैं।
12. अनुभवों पर पैसे खर्च करें
नई ड्रेस या गैजेट पर पैसे खर्च करने में खुशी मिल सकती है। लेकिन अनुभव पर पैसे खर्च करने पर संतुष्टि मिलती है। ये आपके जीवन को खुशहाल बनाता है।
13. झप्पी वाकई जादू की है
क्या आप जानती हैं झप्पी देने से ऑक्सिटोसिन नामक केमिकल निकलता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और एंग्जायटी कम होती है।
14. डिनर आराम से करें
हम दिन भर काम मे व्यस्त रहते हैं, इसलिए कम से कम रात को खाना खाते हुए खुद को समय दें। इसे आप परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी निकाल सकती हैं।
15. जर्नल बनाएं
हर दिन आपके साथ जो अच्छा हुआ, उसे जर्नल में लिखें। इससे आप सकारात्मक बनेंगी।
16. पर्याप्त नींद लें
हर दिन 7 से 8 घण्टे की नींद जरूर लें। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेतीं हैं तो आपके दिमाग का हिस्सा हिप्पोकैम्पस कायदे से काम नहीं कर पाता।
17. पानी पिएं
सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं। साथ ही दिन भर नियमित रूप से पानी पीती रहें। रिसर्च के अनुसार जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं वो ज्यादा खुश रहते हैं।
18. फ्री ऑनलाइन कोर्स लेकर देखें
2020 में हर चीज ऑनलाइन हो गयी है। ऐसे में कोई फ्री ऑनलाइन क्लास जॉइन करें और कुछ नया सीखने की कोशिश करें।
19. वालंटियर करें
अपना समय और मेहनत किसी NGO को दें और इसका सकारात्मक प्रभाव अपने जीवन मे देखें।
20. बागवानी ट्राई करें
2021 में एक नई एक्टविटी जो आप आजमा सकते हैं वह है बागवानी। वैज्ञानिकों ने पाया है कि मिट्टी में मौजूद मायोबैक्टेरियम मूड अच्छा करने की क्षमता रखता है।
21. पेंटिंग करें
ये आदत आपको रिलैक्स करने में मदद करेगी और खुशहाल बनाएगी। आपको बहुत सुंदर आर्ट बनाने की जरूरत नहीं है, बस एन्जॉय करें।
तो लेडीज, 2021 में इन 21 चीजों को जगह जरूर दें।
यह भी पढ़ें – आपके रोमांटिक रिश्ते को और मजबूत बना देंगे दोस्ती के ये 4 नियम, जानिए आपको क्या करना होगा