लॉग इन

क्या पेन रिलीफ हीट पैच पीरियड्स क्रैंप में राहत दे सकते हैं? हमने एक एक्सपर्ट से जाना इनके बारे में

पीरियड के दौरान क्रैंप्स को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे तो मौजूद है लेकिन आजकल बाजार में भी हीट पैच मौजूद है जो पीरियड क्रैंप को कम करने में मदद करता है चलिए जानते है ये कैसे काम करता है।
हीट पैच सीधे प्रभावित क्षेत्र में गर्मी पहुंचाकर प्रभावित क्षेत्र पर राहत प्रदान करता हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 25 Aug 2023, 20:00 pm IST
ऐप खोलें

पीरियड का दर्द कई लोगों के लिए असहनीय होता है। पीरियड क्रेंप को कम करने के लिए बाजार में की तरह के उपाय मौजूद है। कई एक्सरसाइज, कुछ ड्रिंक्स, गर्म पानी से नहाना आदि। ये सभी चीजें काफी पारंपरिक है जो की सालों से महिलाएं अपने घर में करती हुई आ रही है। लेकिन अब दर्द को कम करने के लिए बाजार में हीट पैच भी मिलने लगें है, जो एक बैंडेज की तरह दिखाई देते है। इस पैच को पेट के नीचले हिस्से में लगाया जाता है जिससे दर्द में राहत मिलती है।

क्या होता है हीट पैच और कैसे काम करता है

गायनकलॉजिस्ट और आर्केडी वीमेन हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी की डायरेक्टर डॉ पूजा दिवान बताती है कि पेन रिलीफ हीट पैच, जिन्हें हीट रैप्स या हीट पैड के रूप में भी जाना जाता है, चिपकने वाले पैच होते हैं जिनमें गर्मी पैदा करने वाला तत्व होता है। ये पैच दर्द वाले क्षेत्रों की त्वचा पर सीधे लगाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। वे प्रभावित क्षेत्र को नियंत्रित मात्रा में गर्मी प्रदान करके काम करते हैं, जिससे दर्द और परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

ये पैच दर्द वाले क्षेत्रों की त्वचा पर सीधे लगाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।चित्र: शटरस्टॉक

पूजा दिवान आगे कहती है कि अधिकांश हीट पैच हवा के संपर्क में आते ही सक्रिय होने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। उनमें आयरन पाउडर, एक्टिवेटीड चारकोल या अन्य सामग्री जैसे तत्व होते हैं जो हवा में ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके उसके संपर्क में आने पर गर्मी उत्पन्न करते हैं।

एक बार जब पैच हवा के संपर्क में आ जाता है, तो रासायनिक प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी आमतौर पर हल्की होती है और कई घंटों तक रह सकती है, जिससे लगातार राहत मिलती है। पैच से निकलने वाली गर्मी के कारण क्षेत्र में रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं। यह बढ़ा हुआ रक्त प्रवाह मांसपेशियों को आराम देने, सर्कलेशन में सुधार करने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

यहां जानिए लड़कियां क्यों कर रही हैं हीट पैच का इस्तेमाल

जल्दी राहत पहुंचाता है

पूजा दिवान बताती है कि हीट पैच सीधे प्रभावित क्षेत्र में गर्मी पहुंचाकर प्रभावित क्षेत्र पर राहत प्रदान करता हैं। यह उन्हें स्थानीय दर्द, जैसे मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और मासिक धर्म में ऐंठन के लिए भी प्रभावी बनाता है। इससे आप बहुत आराम से जल्दी राहत पा सकते है।

हीट पैच पीरियड क्रैंप के प्रबंधन के लिए पेन किलर दवाओं का एक अच्छा विकल्प है।

मांसपेशियों को आराम देता है

पैच से निकलने वाली गर्मी गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है, जो पीरियड के दौरान तनावपूर्ण हो सकती हैं और ऐंठन का कारण बन सकती हैं। यह मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद करती है, जिससे मांसपेशियों की कठोरता और असुविधा से राहत मिलती है।

पेन किलर का एक अच्छा विकल्प

हीट पैच पीरियड क्रैंप के प्रबंधन के लिए पेन किलर दवाओं का एक अच्छा विकल्प है। इन्हें बाहरी रूप से लगाया जाता है और इन्हें खाने की आवश्यकता नहीं होती है। पीरियड के दर्द से राहत देने वाले हीट पैच का उपयोग करना आसान है और इसे कपड़ों के उपर सावधानी से लगाया जा सकता है। वे आपको दर्द से राहत का अनुभव करते हुए आपको अपने काम को आराम से पूरा करने में मदद करती है।

ये भी पढ़े- Vitamin D for sex : विटामिन डी का असंतुलित स्तर सेक्स ड्राइव को भी कर सकता है प्रभावित, जानिए कैसे

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख