लॉग इन

दर्द भरे उन खास दिनों में कुछ तो अच्‍छा है! हम बताते हैं पीरियड्स के बारे में 4 पॉजिटिव बातें

आप अपने पीरियड्स से नफरत कर सकती हैं, लेकिन वे वास्तव में आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। अधिक जानने के लिए इसे पढ़े।
पीरियड ब्लड से कई तरह की बदबू आ सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 2 Mar 2022, 18:23 pm IST
ऐप खोलें

लंबे समय से, पीरियड्स की बुराई हम करते आ रहे हैं। बेशक, हम जानते हैं कि इस कष्टप्रद अवधि में क्रैम्प्स होते है और हमें कैसे इर्रिटेटेड और गुस्सैल बना सकते हैं। मगर कई कारण हैं कि महिलाओं के लिए पीरियड्स महत्वपूर्ण है। नहीं, हम सिर्फ प्रजनन की बात नहीं कर रहे हैं, पीरियड्स की पॉजिटिव साइड और भी है!

1. यह आपको अधिक वर्क आउट करने में सहायक है

हैरान हो गयीं? पर यही सच है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में गिरावट के कारण, आपका शरीर जिम में कड़ी मेहनत करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होता है। हम जानते हैं कि महीने के उस समय के दौरान व्यायाम करने का मन नहीं करता है!

लेकिन यह उच्च तीव्रता वाले वर्कआउट करने के लिए सबसे अच्छा समय है (पहले दो दिनों को छोड़कर)। विशेषज्ञों के अनुसार, आप जितना अधिक सक्रिय और नियमित वर्कआउट करेंगे, आपके क्रैम्प उतने ही कम परेशान करेंगे!

2. सेक्स अधिक आनंददायक हो जाता है

हां, आपके पीरियड के दौरान सेक्स करने का विचार पूरी तरह से गन्दा लग सकता है, लेकिन इस दौरान महिलाओं में स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता है, जिससे वे ज्यादा उत्तेजित महसूस करती हैं।

पीरियड सेक्‍स आनंददायी हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक।

हालांकि पीरियड्स सेक्स मेस्सी हो सकता है, लेकिन खून एक प्राकृतिक लुब्रिकेंट के रूप में भी कार्य करता है। पीरियड सेक्स काफी आनन्ददायी होता है! साथ ही, जब आप ऑर्गेज़म प्राप्त करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन जारी करता है, और पीएमएस के लक्षणों को कम करता है।

3. आपका पीरियड शरीर में अंतर्निहित डायग्नोस उपकरण है

माहवारी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपका मासिक धर्म चक्र वास्तव में आपके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। चाहे वह भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तन हो या रक्त की मात्रा और गुणवत्ता- पीरियड के पैटर्न में बदलाव यह संकेत दे सकता है कि आपके शरीर में कुछ सही नहीं है।

यह एक प्रारंभिक चेतावनी के रूप में काम करता है और यह वास्तव में बहुत जरूरी है। इस तरह  आपको किसी भी अंतर्निहित बीमारी को नोटिस करने में मदद मिलती है, ताकि आप समय पर इलाज कर सकें।

4. यह आपकी एजिंग को धीमा कर देता है

विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं, क्योंकि वे हर महीने अपने शरीर से आयरन खो देती हैं। यह आयरन फ्री रेडिकल्स के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है और उम्र से संबंधित बीमारियों की संभावना को बढ़ाता है। यह वास्तव में आश्चर्यजनक है, क्योंकि यह बहुत सारी डरावनी बीमारियां को दूर रखता है! पीरियड्स वास्तव में आपके लिए अच्छे हैं।

तो गर्ल्‍स आपके पीरियड्स वास्तव में आपको एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर रहे हैं। यही बात मायने रखती है!

यह भी पढ़ें – अगर आपका भी मूड नहीं बन रहा है, तो ये 6 टिप्स करेंगी आपको हॉर्नी महसूस करवाने में मदद

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख