लॉग इन

Mint for heart health : दिल को दुरुस्त रखना है तो पुदीना खाएं, हम बता रहे हैं इस्तेमाल के 5 तरीके

गट हेल्थ के साथ-साथ पुदीना हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचा सकता है। इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करना चाहिए। जानते हैं पुदीने को आहार में शामिल करने का तरीका।
हार्ट हेल्थ की मजबूती के लिए पुदीने को डेली डाइट में शामिल करें। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 8 Aug 2023, 19:34 pm IST
ऐप खोलें

पुदीना एक आयुर्वेदिक हर्ब है। ताजगी और स्वाद बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग अधिक किया जाता है। इसे स्किन और बालों के लिए भी बढ़िया माना जाता है। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के अलावा हम इसके गुणों के कारण एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या को दूर करने के लिए भी पुदीने के अर्क का प्रयोग करते आये हैं। यह हार्ट हेल्थ को भी अप्रत्यक्ष रूप से फायदा (mint for heart health) पहुंचाता है।

आयुर्वेद में पित्त दोष नाशक है पुदीना (mint for pitta dosha)

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. केशव चौहान कहते हैं, ‘ पुदीने में सभी दोषों, ख़ासकर पित्त दोष को शांत करने की क्षमता है। पित्त दोष वाले लोग कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या से पीड़ित रहते हैं। इसके कारण पाचन अग्नि कमजोर पड़ जाती है। इससे फेफड़ों और हार्ट में भी कफ जमने लगता है। पुदीना इन समस्याओं को दूर कर हृदय को स्वस्थ रखता है।’

यहां जानिए हार्ट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है पुदीना

1 ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है (Mint control high blood pressure)

ब्लड प्रेशर बढ़ने का प्रभाव हृदय पर पड़ता है। पुदीना हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यदि किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर है, तो चल रही दवाओं के साथ पुदीना के रस का सेवन करने से फायदा मिल सकता है। इसके लिए दिन में दो बार 3-4 बड़े चम्मच ताजा पुदीने का रस लिया जा सकता है। आहार में बिना नमक डाले पुदीने की चटनी भी खाई जा सकती है।

2 तनाव का मैनेजमेंट करता है (Mint for Stress management)

स्ट्रेस अधिक होने का सीधा प्रभाव हमारे हृदय स्वास्थ्य पड़ पड़ता है। पुदीने की ताज़गी भरी खुशबू शरीर और दिमाग को शांत कर देती है। यह माइंड को रिलैक्स कर देती है। यदि आप तनाव दूर कर अपने हार्ट को मजबूत बनाये रखना चाहती हैं, तो नहाने के पानी में मिंट एसेंशियल आयल की एक-दो बूंदें डाल दें। वेपोराइज़र के माध्यम से पुदीने के अर्क का उपयोग किया जा सकता है। इनके अलावा नियमित रूप से पुदीने की चाय पीने से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है। रिलैक्स हो सकती हैं।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है (mint boost Immunity)

पुदीना एंटी बैकटीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला भी है। यह कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। इसमें विटामिन ए, एसेंशियल विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे अन्य मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। ये शरीर की ताकत बढ़ाते हैं और जीवन शक्ति में सुधार करते हैं।

कैसे करें प्रयोग ( How to use mint for heart health)

पुदीने की पत्तियां कोमल हर्ब हैं। इन्हें कच्चा या खाना पकाने की प्रक्रिया के अंत में प्रयोग करना सबसे अच्छा है। इससे स्वाद बरकरार रहता है। यदि संभव हो तो पुदीना की पत्तियों का प्रयोग करें। पुदीना उगाना आसान है। इसे घर पर भी गमले में उगाया जा सकता है।

1 पुदीना ड्रिंक (Mint Drink) बनाएं

स्टीविया की पत्तियों के साथ पुदीने की पत्तियों को कूटें। कुटी हुई पुदीने की पत्तियों और स्टीविया की पत्तियों के साथ नींबू का रस मिलाएं। इसके ऊपर फ़िल्टर्ड पानी और बर्फ के टुकड़े डाल कर पुदीना ड्रिंक का स्वाद लें।

हार्ट हेल्थ के लिए पुदीना ड्रिंक का स्वाद लें।  चित्र: शटरस्टॉक

2 फ्रूट पुदीना चाट (Fruit Mint Chat)

सेब, नाशपाती के स्लाइसेस काट लें। इसमें अनार के दाने, नींबू का रस मिलाएं। आधा टी स्पून हनी और 1 टेबल स्पून पुदीना की पत्ती मिलाएं। फ्रूट पुदीना चाट खाएं।

3 मिंट कुकुम्बर ड्रिंक (Mint Cucumber drink)

एक ग्लास पानी में पुदीने की पत्तियां और खीरा के स्लाइसेज डाल दें। कुछ घंटों बाद छानकर स्वादिष्ट ड्रिंक पीयें। मिठास के लिए हनी एड कर सकती हैं

4 मिंट कुकी (Mint cookie)

कोई भी हेल्दी कुकीज तैयार कर रही हैं, तो इसके डो में पुदीने की कुछ पत्तियां काट कर एड कर दें। बैटर को अवन में रखने से पहले भी कुकी को पुदीने की पत्तियों से सजा सकती हैं

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
किसी भी हेल्दी कुकीज के डो में पुदीने की कुछ पत्तियां काट कर एड कर दें। चित्र : शटरस्टॉक

5 मिंट टी (Mint Tea)

लो फ्लेम पर पुदीने की एक मुट्ठी पत्ती को उबालें। इसमें दालचीनी पाउडर भी एड कर सकती हैं। इसे शहद के साथ पीयें।

यह भी पढ़ें :-Mediterranean diet : फैटी लिवर डिजीज से बचा सकती है मेडिटेरिनियन डाइट, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख