- उनके लिए महिलाएं एक लक्ष्य हो सकती हैं। शुरुआत में वे आपको फनी, आकर्षक और फ्लर्ट करने वाले लग सकते हैं।
- स्त्री विरोधी व्यक्ति का पहला खोल उतरते ही उनका दूसरा संकेत सामने आता है। वे अचानक आपको बहुत आकर्षक से बहुत बदतमीज लगने लगेंगे और फिर से आकर्षक व्यवहार कर सकते हैं। यानी उनके व्यवहार में स्थिरता नहीं होती।
- पुराने परंपरागत ढांचे में उनकी गहरी आस्था होती है। वे महिलाओं के लिए कुछ विशेष जिम्मेदारियां और पुरुषों के लिए कुछ खास अधिकारों का समर्थन करते हैं। यह व्यवहार परिवार से लेकर वर्कप्लेस तक पर हो सकता है।
- वे आदतन महिलाओं से किए गए वादों को गंभीरता से नहीं लेते, जबकि पुरुषों के साथ उनका व्यवहार बेहद कमिटमेंट वाला होता है।
- उनका व्यवहार कंट्रोलिंग और आत्मकेंद्रित होता है। यानी वे आपकी पसंद पूछते हुए भी अपनी पसंद के बारे में बात करेंगे और उसे प्राथमिकता देंगे।
- वे बहुत जल्दी प्रतिस्पर्द्धा महसूस करने लगते हैं। उनके साथ काम कर रही कोई स्त्री अगर अपना काम अच्छे से कर रही हो, तो उन्हें परेशानी होने लगती है।
- स्त्री विरोधी व्यक्तियों में अमूमन कई स्त्रियों से संबंध की टेंडेंसी देखी गई है। इसके बावजूद वे किसी साधारण घटना या दुर्घटना को भी स्त्रियों पर कटाक्ष करने, उन्हें ट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आपका पार्टनर या पति मिसॉजिनिस्ट है,तो वह सेक्सुअली भी आपको कंट्रोल करना चाहेगा। शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक संबंधों में वह तभी तक आगे बढ़ते हैं, जब तक उन्हें खुद यह करना सूट कर रहा होता है।
मिसॉजिनिस्ट व्यक्ति से डील करना मुश्किल हो रहा है, तो ये टिप्स हैं आपके लिए
जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने एक बार एक साक्षात्कार में कहा था, “एक स्त्री की भावनाओं और एक पुरुष की ईगो को कभी हर्ट नहीं करना चाहिए।” पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने सफल जीवन बिताया है। उनकी बात को उनके लंबे अनुभव का सार माना जा सकता है। रिलेशनशिप के जितने भी विवाद सामने आते हैं, उनमें से अधिकांश की जड़ में एक स्त्री की उपेक्षित भावनाएं और पुरुष की आहत ईगो ही होती है।
यह ईगो जब एकजुट हो जाती है, तो सामुहिक रूप से स्त्री विरोधी (misogynist meaning in hindi) माहौल बनाती है। जिसे अंग्रेजी में मिसॉजिनिस्ट (misogynist) कहा जाता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहना है, तो जानिए कि एक मिसॉजिनिस्ट (How to deal with misogynist person) व्यक्ति से कैसे डील किया जाए।
क्या है मिसॉजिनिस्ट होना (What does Misogynist means)
मिसॉजिनिस्ट या मिसॉगिनिस्ट शब्द आमतौर पर ऐसे पुरुषों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो स्त्री स्वतंत्रता और अधिकारों को फिजूल या घृणास्पद मानते हैं। इनसे डील करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इनके पास अपनी घृणा या विरोध के सुने-सुनाए कारण होते हैं। वह सोशल कंडीशनिंग जो पुरुषों को स्त्रियों पर आधिपत्य को स्वीकार करती है, वह इन्हें अपने व्यवहार को जस्टिफाई करने की अनुमति देती है। कभी-कभी किसी खास स्त्री के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार भी इन्हें स्त्री समुदाय से सामुहिक घृणा के लिए तैयार करता है। और कभी यह भाईचारे में फैलाए जा रहे कुटिल अभियान का नतीजा भी हो सकता है।
एक मिसॉजिनिस्ट व्यक्ति की पहचान (Misogynist signs in personality)
साइकाेलॉजी टुडे में प्रकाशित आलेख के अनुसार सामान्यत: मिसाॅजिनिस्ट व्यक्ति को उसके व्यवहार से पहचाना जा सकता है। बेरेट ब्रोगार्ड (D.M.Sci., Ph.D) मियामी विश्वविद्यालय में मल्टीसेंसरी रिसर्च की ब्रोगार्ड लैब की प्रोफेसर और निदेशक हैं। वे न्यूरोसाइंस और दर्शनशास्त्र में विशेषज्ञता रखती हैं। वे परसेप्शन, सायनेसथेसिया, ब्लाइंडसाइट, चेतना, न्यूरो-मानसिक रोगविज्ञान और भावनाओं पर शाेध कर चुकी हैं। उनके इन विषयों पर सौ से अधिक लेख छप चुके हैं। मिसॉजिनिस्ट व्यक्तियों की पहचान के संदर्भ में उन्होंने जो बिंदु बताए हैं, उनमें से कुछ खास यहां हैं –
मिसॉजिनिस्ट व्यक्ति के व्यवहार में नजर आते हैं ये 8 सामान्य संकेत (8 personality traits of a misogynist person)
एक मिसॉजिनिस्ट व्यक्ति के साथ इस तरह करें डील (How to deal with a misogynist person)
1 बताएं जो गलत हैं
2 विवादों से बचें
3 सीमा निर्धारित करें
4 बहुत आत्मीय होने से बचें
5 मदद मांगें
6 शिकायत और व्यवहार को डॉक्यूमेंटाइज करें
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।