पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

त्वचा बेजान और मुरझायी हुई लग रही है, तो इन 4 होममेड फेस पैक से हटाएं डेड स्किन सेल्स

सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव त्वचा की ऊपरी परत को जला देता है, जिसे हम सनबर्न भी कहते हैं। इस स्थिति में त्वचा पर बार-बार डेड स्किन सेल्स जम जाते हैं, और आपकी स्किन बेहद डल एवं बेजान नजर आती है।
Published On: 14 May 2025, 11:42 am IST
डेड स्किन सेल्स रिमूव करते हैं, ये फायदेमंद फेस मास्क। चित्र : अडॉबीस्टॉक

गर्मी में आपकी त्वचा से अधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से धूल, गंदगी, इंप्योरिटी त्वचा पर लंबे समय तक चिपकी रहती हैं और स्किन को डैमेज कर देती हैं। इसके अलावा सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव त्वचा की ऊपरी परत को जला देता है, जिसे हम सनबर्न भी कहते हैं। इस स्थिति में त्वचा पर बार-बार डेड स्किन सेल्स जम जाते हैं, और आपकी स्किन बेहद डल एवं बेजान नजर आती है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही रहा है, तो आज हम आपके लिए ऐसे 4 होममेड फेस मास्क लेकर आए हैं, जो आपकी स्किन पर जमे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो प्रदान करने में मदद करेंगे। तो आईए जानते हैं, इन्हें किस तरह इस्तेमाल करना है (face pack to remove dead skin)।

पहले जाने क्यों जरूरी है त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाना (face pack to remove dead skin)

वजह से डेड स्किन सेल्स को हटाने की कई फायदे हैं। यह स्किन पोर्स को बंद होने से बचाता है। जब ज्यादा डेट स्किन सेल्स हो जाते हैं, तो वे त्वचा के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से एक्ने ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं, तो नए सेल्स का निर्माण होता है, जिससे आपकी त्वचा अधिक फ्रेश और रेडिएंट नजर आती है।

गर्मी में जब त्वचा की ऊपरी परत जल जाती है, तो वे डेड स्किन सेल्स में परिवर्तित हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन डल एवं बेजान नजर आती है। ऐसे में डेड स्किन सेल्स रिमूव करने से आपकी त्वचा के टेक्सचर और कांप्लेक्शन दोनों में सुधार होता है। साथ ही साथ जब डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं, तो किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट को त्वचा आसानी से अवशोषित कर पाती है, जिससे उसका अधिक लाभ प्राप्त होता है।

4 होममेड फेस मास्क जो डेड स्किन सेल्स रिमूव कर त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं (face pack to remove dead skin):

डेली मील में एवोकाडो को शामिल करने से विटामिन सी और ई की प्राप्ति होती है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

1. एवोकाडो फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: आधा मैश किया हुआ एवोकाडो, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

इस तरह तैयार करें

सबसे पहले एक बोल में मैश किया हुआ एवोकाडो, शहद और ऑलिव ऑयल डालकर सभी को आपस में अच्छी तरह मिक्स करें।
एक पेस्ट तैयार करें अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा एवं गर्दन पर अप्लाई करें।
फिर इसे 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें।
समय पूरा हो जानें पर हाथों को गिला करें, जरूरत पड़ने पर चेहरे पर भी पानी लगा सकती हैं।
फिर हल्के हाथों से त्वचा को मसाज करें।
इस प्रकार डेड स्किन सेल्स बाहर निकल आएंगे और जरूरी पोषक तत्व त्वचा में अवशोषित हो जाएगा।
आखिर में सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें और स्किन को ड्राई होने दें।

2. ओटमील योगर्ट फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: 1 चम्मच ओटमील, 1 चम्मच योगर्ट और 1 चम्मच शहद

इस तरह तैयार करें

सभी सामग्री को एक बोल में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे की त्वचा एवं गर्दन पर अच्छी तरह अप्लाई करें।
फिर 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें, इसके बाद अपने हाथों को गिला करें और सर्कुलर मोशन में 2 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
इससे आपके डेड स्किन सेल्स बाहर निकल आएंगे।
आखिर में अपनी त्वचा को सामान्य पानी से साफ कर लें, और स्किन को सुखाकर इस पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

इस ड्राई सीजन त्वचा में नमी और ग्लो बरकरार रखने में आपकी मदद करेगा ये फेस मास्क। चित्र : अडॉबीस्टॉक

3. बेसन दही से बना फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: एक चम्मच बेसन, दो चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच शहद

इस तरह तैयार करें:

सबसे पहले एक बोल में बेसन, दही, शहद और नींबू सभी को आपस में मिक्स करें और एक पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें।
जब यह ड्राई हो जाए तो अपने चेहरे को गिला करें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में त्वचा को मसाज दें।
इस प्रकार डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे और आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो जुड़ जाएगा।
आखिर में हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें।

4. चावल के आटे का स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: 2 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल

इस तरह तैयार करें:

चावल के आटे और एलोवेरा जेल को आपस में एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब इसे अपनी त्वचा पर अप्लाई करें और 2 मिनट तक उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घूमते हुए त्वचा को मसाज दें।
मसाज देने के बाद इन्हें लगभग 5 मिनट से 10 मिनट तक त्वचा पर लगा हुआ छोड़ दें।
आखिर में सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें।

यह भी पढ़ें : गर्मी में सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है, तो एक एक्सपर्ट से जानिए इसे बेहतर बनाने वाले फ्रूट्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख