लॉग इन

कन्या राशि के जातक नृत्य और जुम्बा जैसी प्रतिक्रियाओं से रह सकते है स्वस्थ

नृत्य और जुम्बा जैसी प्रतिक्रियाओं से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। वहीं मेडिटेशन का अभ्यास आपको मानसिक रूप से शांत रखेगा।
आज का कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 4 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

अपने उग्र व्यक्तित्व के कारण कन्या राशि के लोग तरह-तरह की बीमारियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप अधिक चिंतित रहने के कारण कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। ज्यादातर खराब खान-पान के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खराब खान-पान के कारण आंतों की समस्या और आपकी पाचनशक्ति कमजोर हो सकती है। अपच, गैस दर्द, अल्सर, आंतों की समस्या, और जिगर की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

आज आपको पाचन तंत्र की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। खाने की आदतों में बदलाव लाने की जरूरत हैं। स्वस्थ पाचन तंत्र आपको आंतरिक रुप से खुश रखने के लिए आवश्यक है। बासी भोजन के सेवन को नजरअंदाज करना जरूरी है। स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना सेहतमंद रहने के लिए अनिवार्य है। डायबिटीज और रक्त संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं चिंता का विषय बन सकती है। स्वास्थ्य में किसी तरह का बदलाव नज़र आते ही तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना उचित रहेगा। अनुमानित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए आपको एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। नमक और वसायुक्त भोजन का कम सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। नमक रक्त संचार को प्रभावित करता है इसलिए आपको इसके सेवन को कम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा सांस की समस्याओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति आगे की कठिनाइयों को देखते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

 

ये भी पढ़े-  बिना किसी चूर्ण और दवा के पेट साफ करना है, तो इन 3 नियमों को आजमा कर देखें

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख