लॉग इन

हेल्दी डाइट आज वृषभ राशि वालों की सेहत के लिए जरूरी है

जब आप खाने में लापरवाही करती हैं, तो सेहत का बिगड़ना स्वभाविक है। जंक फूड सिर्फ आपकी जीभ को अच्छे लगते हैं, ये सेहत के लिए नहीं हैं।
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 17 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज का समय आपके स्वास्थ्य के लिए नाज़ुक हो सकता है। स्वास्थ्य में नर्मी के कारण कई लोगों के व्यवसायिक जीवन पर असर पड़ सकता है। आप में से कुछ लोगों को काम से छुट्टी लेने की जरूरत पड़ सकती है।

आप या आपके आस पास के लूग स्वास्थ्य संबंधित समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी जीवन शैली अभ्यास आपके जीवन मे तुरंत बदलाव ला सकते हैं। आप डॉक्टर से मिलकर नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा सकते हैं। आपको समय-समय पर थकावट महसूस हो सकती है। स्ट्रेस और चिंता के कारण आपके मस्तिष्क में समस्या होने की संभावना बनी रहती है, आप इस बारे में ज्यादा न सोचें।

आपकी राशि के अनुसार आज आपके लिए गुड़, शहद और खजूर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। बुजुर्ग अपने भोजन का खास ध्यान रखें। वैसे ही बच्चों को जंक फूड की जगह आयरन युक्त भोजन लेने की सलाह है। पौष्टिक आहार के सेवन से आपके शारीरिक प्रणाली में सुधार होगा। सूर्य की कृपा से आपका दिन आज स्वस्थ रहेगा।

वृषभ राशि के कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती हैं। आपको अपने भोजन के प्रति ध्यान देना है। सेहत खराब महसूस होने पर डॉक्टर से मिलें। आयरन युक्त भोजन आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Mulberry Benefits: क्या शहतूत कैंसर के लिए एंटीडॉट का काम करते हैं? आइए चैक करते हैं क्या यह वाकई सच है

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख