लॉग इन

धनु राशि के जातक पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर रह सकते हैं हाइड्रेटेड

इस समय डिहाइड्रेशन की समस्या आमतौर पर देखी जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुदको हाइड्रेटेड रख सकती हैं।
ये है धनुराशि राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 10 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

धनु राशि के जातको को आज का दिन कई अवसर प्रदान करेगा। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए थोड़ा नाजुक रह सकता है। हर बात पर रोकने टोकने या दुसरो की ग़लतियां निकलने से बचें, ऐसा करने से आप चिड़चिड़ा और परेशान रह सकते हैं। परियोजनाओं में व्यस्त होकर आप अपनी सेहत को अनदेखा कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें, ऐसा न करने से आपको दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी शख्स की अस्वस्थ होने की संभावना है, ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। ऊर्जा के स्तर की बात करें तो आज आप जल्दी थकान महसूस कर सकती हैं। 

 

यह संभव है की आज आपको कोई भी प्रतिक्रिया आसानी से प्रभावित कर सकती है। इसलिए आज किसी प्रकार की उच्च-तनाव वाली गतिविधियों में शामिल होने से बचें। अपनी ऊर्जाशक्ति को बढ़ाने के लिए आहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के साथ-साथ, अपने पारिवारिक शांति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रहों की दशा दशा को देखते हुए आपको इस समय अधिक सचेत रहने की जरूरत है। जब खाने की आदतों की बात आती है, तो स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही भोजन करें। हमेशा समय पर और स्वस्थ भोजन करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।ताजे फलों का रस और नारियल का पानी आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें:  कंडीशनिंग के बाद भी रूखे रहते हैं आपके बाल? तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख