लॉग इन

कम मात्रा में चीनी का सेवन लंबे समय तक रखेगा तुला राशि वालों को सेहतमंद

स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। अनचाहे स्ट्रेस और बेमतलब के दबाव के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल। चित्र : शटरस्टॉक
शीतल शपारिया Published: 22 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज का दिन नई शुरुआत के लिए पूर्ण रूप से उचित रहेगा। आप किसी जरूरी सामूहिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं, जिसके परिणाम के आपके हीत में आने की संभावना है। आपको प्रथम सीईओ का पद मिल सकता है, इस पद का प्रयोग सही तरह से करें।

स्वास्थ्य को अनदेखा करना खतरनाक साबित हो सकता है। अनचाहे स्ट्रेस और बेमतलब के दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। खुदको जंक फूड और गलत अभ्यास से वंचित रखना अनिवार्य है। चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करें। अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। नियमित रूप से मनन और योग के अभ्यास से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं छोटी-मोटी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। नीरसता से बचें, और फुर्तीले रहने की कोशिश करें। संतुलित आहार, नियमित रूप से व्यायाम और अच्छी नींद आपको भावनात्मक, आंतरिक और शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

आपका सूक्ष्म संयोजन सकारात्मक रहेगा, और यह आपको मिथ्याभिमान की ओर प्रेरिय करेगा। अपने भावनाओं और बुरी आदतों पर नियंत्रण पाने की कोशिश करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : क्या आप सही तरीके से पानी पी रहीं हैं? हमने एक्सपर्ट से जाना इसके बारे में सब कुछ

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख