लॉग इन

मिथुन राशि के लोग सुखद और उत्पादक कार्यो में व्यस्त होकर, खुदको रख सकते हैं तनावमुक्त

आपके शारीरिक और आंतरिक स्वास्थ्य के लिए आज का दिन नाजुक साबित हो सकता है। नियमित रूप से मेडिटेशन और योग के अभ्यास से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 22 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

रोजाना एक तरह के भोजन से थक जाने के कारण, आप आज बाहरी खाने और जंक फूड पर ज्यादा ध्यान देने की सोच रहें हैं। कुछ भी खाने से पहले, अपने सेहत का ध्यान करना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से ग्रुप में व्यायाम का अभ्यास आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

इस महीने आपका शारीरिक और आंतरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से चिंतित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं। वहीं इन समस्याओं को इलाज की जरूरत पड़ सकती है। रोजाना योग और मेडिटेशन के अभ्यास से आप अपने आंतरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं। खुदको सुखद और उत्पादक कामों में व्यस्त रख कर अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं।

रोजाना व्यायाम और पौस्टिक खाने की सहायता से आप तनाव को पूरी तरह दूर रख सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने की आशंका है, आपको इस पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को अनदेखा न करने से आप खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : टू डू लिस्ट भी भूलने लगी हैं? तो इन मेमोरी बूस्टिंग योगासनों का करें अभ्यास

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख