लॉग इन

ऑर्गेनिक फूड का सेवन मकर राशि के जातकों को रखेगा तंदुरुस्त

ऑर्गेनिक फूड आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पेट की समस्याओं से दूर रहने में मदद करता है।
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 1 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

शनि के आरोही में पूर्ण रूप से प्रवेश करने के कारण आपको थकावट महसूस हो सकती है। साइड इफेक्ट के रूप में आपको पैर और जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। डायबिटीज और मोटापे के मरीजों को सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगल ग्रह के नौवे राशि में होने के कारण यह वर्तमान की परिस्थितियों को अत्यधिक बिगाड़ सकती हैं।

इस समय आपको नियमित रूप से अपने ग्लूकोज के स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है, वहीं चॉकलेट, रिफाइंड और कार्बोहाइड्रेट के सेवन से खुद को वंचित रखना सेहत को स्वस्थ रख सकता है। इस समय, शनि का प्रभाव आपके छठे भाव पर होने के करण आपको पेट की समस्याओं कोई परेशानी हो सकती है। अत्यधिक तनाव और चिंतन के कारण आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। जैसे ही पहली तिमाही समाप्त होते ही आपको सेहत के प्रति अधिक सतर्क हो जाने की जरूरत है।

आपकी समस्याएं हल हो सकती हैं और आप एक स्वस्थ जीवन शैली में प्रवेश कर सकते हैं। चंद्रमा उच्च राशि में प्रवेश करने के कारण आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी वहीं आपको मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। अगर आपको डायबिटीज की समस्या के लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से मिलकर जांच करवाना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें : अगर आपका पार्टनर बहुत क्रिटिकल है, तो स्मार्ट बनें, और इन 8 टिप्स का उपयोग करें

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख