लॉग इन

कर्क राशि के लोगों को आज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता

रोड किनारे जंक फूड के सेवन को अनदेखा करना आपके पेट के लिए फायदेमंद रहेगा। स्वच्छ साफ जगह पर भोजन करना आपको स्वस्थ रखेगा। नियमित रूप से योग का अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत कर सकता है।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 24 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

कर्क राशि के अनुसार आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेगा। इसके परिणाम में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वर्तमान समय में बाहर जाकर भोजन करने से बचें। साफ जगह पर भोजन करना आपके सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य की ओर और ज्यादा समर्पित हो सकते हैं। अपने कार्य क्षमता से अधिक समय काम को देने की कोशिश करेंगे। ज्यादा काम की वजह से आप पूरे दिन थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इस वक़्त आपको आराम और नींद की अत्यधिक जरूरत पड़ेगी। बाद में आपको ऊर्जा की अनुभूति हो सकती है। खुदको स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं। 

यह समय अपने बच्चे और पत्नी से बात करने के लिए उचित नहीं है। पहले के मुताबिक आपके अंदर कई बदलाव आए हैं इसीलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। स्ट्रेस के बाद आपको अपनी गलतियों के प्रति जागृत होने का  अनुभव होगा। पढ़ाकू बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्तेजित करना पड़ सकता है, क्योंकि वर्तमान में उन्हें आसानी से विचलित किया जा सकता है। अपने ध्यान को बूस्ट करने के लिए उन्हें चिंतन करने की जरूरत पड़ सकती है।

दही, बेसन, बटरमिल्क आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। तले हुए  भोजन के सेवन से बचें। स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है। दिन की शुरुआत अगर मीठे से करेंगे तो आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़े : टमाटर की गुडनेस को सेलिब्रेट करने के लिए नोट कीजिए भरवा टमाटर की रेसिपी

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख