लॉग इन

मेष राशि के लोग पानी का ज़्यादा सेवन करें और मन में सकारात्मकता बनाए रखें

अधिक मात्रा में पानी का सेवन आपके लिवर को स्वच्छ उर्जा प्रदान करने में मदद करेगा। व्यायाम के अभ्यास से आप अन्य सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे सकते हैं।
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 19 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज का दिन आपके लिए सरल रहेगा। आपको भविष्य में सुखद समाचार मिल सकता है। अधिक मात्रा में पानी का सेवन आपके लीवर को स्वच्छ उर्जा प्रदान करने में मदद करेगा। आपका स्वास्थ्य जैसा दिखता है वैसा असल मे नहीं है, इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें और रोजाना व्यायाम का अभ्यास करना सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। खुद पर नकारात्मक ऊर्जा को हावि न होने दें। अपनी उपलब्धियों को लेकर संतुष्ट रहें।

इस समय आप अपने किसी पुराने पैशन को लेकर दोबारा से गंभीर हो सकते हैं। कुछ समय पहले तक आप कई बजह से अपने विचार दूसरों के सामने प्रकट करने से कतराते थें। अब अपने भावनाओं से ऊपर उठकर अपने पैशन को पूरा करने के लिए नए रास्ते बना सकते हैं। वहीं इन सब के साथ पौष्टिक आहार का सेवन आपको पैशन के और नजदीक ले जाएगा।

आज के दिन के हिसाब से आप खुदको खराब परिस्थितियों में भी संभाल लेंगे। व्यायाम के अभ्यास से आप अन्य सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। खुदको बलिष्ठ और स्वस्थ रखने में समय लगता है, लेकिन यह आपको बेबजह की परेशानियों से दूर रहने में मदद कर सकता है। अगर आप खुद पर विशेष ध्यान देंगे, तो यह आपका ध्यान सकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित कर सकता है।

सारांश- आज का दिन आपके लिए आनंदित रहेगा। अधिक मात्रा में पानी का सेवन आपके लीवर को स्वच्छ उर्जा प्रदान करने में मदद करेगा। यह अपनी भावनाओं को समझने का सही समय है। पोष्टिक आहार का सेवन आपके सेहत के लिए स्वस्थ रहेगा।

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख