लॉग इन

हेल्दी नाश्ते के साथ मेष राशि के जातक कर सकते हैं दिन की अच्छी शुरुआत

दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते और वर्कआउट के साथ करने से आप पूरे दिन अच्छा महसूस कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप पेट की समस्यायों से दूर रहेंगे।
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 10 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज यात्रा की तैयारी करते समय अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इच्छाशक्ति इन मुसीबतों से बाहर निकलने में आपकी मदद कर सकती है। मंगल के आपके नवम भाव में विराजमान होने के कारण, आप शुरुआती दौर में ही बीमारियों के लक्षण का पता लगा सकती हैं। ऐसा करने से आप इन बीमारियों से जल्द ठीक हो जाएंगी। आप व्यक्तिगत रूप से संतुलित रहना और कर्तव्य का पालन करना पसंद करती हैं। आवश्यकता पड़ने पर अपने शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने के लिए काम से ब्रेक लेना उचित रहेगा। यदि इन सुझावों का पालन करती हैं, तो मंगल के प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य को किसी तरह की समस्यायों से परेशानी नहीं होगी।

 

बृहस्पति का प्रभाव आपके सप्तम भाव में होने से आपको कई तरह के संक्रमण से परेशानी हो सकती है। आस्था से शांति की अनुभूति होती है। अपने मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आप हर तरह की समस्याओं को पीछे छोड़ सकती हैं। आपकी लव लाइफ में कुछ शानदार होने की संभावना है। अपकी आदतन बीमारियां जैसे कब्ज, गठिया और अपच के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत है। आप को संतुलित सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खाने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें:  वीगन डाइट हेल्दी है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए इस बारे में सब कुछ

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख