लॉग इन

कुंभ राशि के लोगों का आज दिन सामान्य रहेगा, छोटी – मोटी परेशानियों से डरें नहीं

मन की शांत के लिए दिन के समय गहरी सांस वाले व्यायाम करना लाभदायक साबित हो सकता है। यह आपको नकारात्मक सोच, दबाव से मुक्त होने में मदद करेगा। अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 19 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपका आंतरिक स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आने वाले सप्ताह के लिए कुछ स्वास्थ्य संबंधित योजना बना सकते हैं। अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप दिन के कितने घंटे व्यायाम को देने के लिए समर्थ हैं। मेडिटेशन और स्वस्थ दिनचर्या के साथ आप परेशानियों को आसानी से ठीक कर लेंगे।

आप भावनात्मक रूप से थोड़े स्ट्रेस्ड रह सकते हैं। अगर आप किसी से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, तो उनकी छोटी सी बात भी आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। मन की शांत के लिए दिन के समय गहरी सांस वाले व्यायाम करना लाभदायक साबित हो सकता है। यह आपको नकारात्मक सोच, दबाव से मुक्त होने में मदद करेगा।

ज्योतिषीय पहलुओं का मानना है कि आपको अपने बिचारो पर नियंत्रण पाने कज जरूरत पड़ सकती है। दूसरे लोग आपको बाद में परेशान करेंगे उससे पहले आपके अपने विचार आपको खुद परेशानी में डाल सकते हैं। अपने साथ-साथ दूसरों के विचारों को भी समझने की जरूरत है। अपने विचारों को सकारात्मक रूप से लोगों के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करें, यह आपके साथ साथ सामने वाले के मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर डाल सकता है। किसी से बात करते वक़्त आपको अपने शब्दों का चयन ध्यान से करने की आवश्यकता है।

सारांश- आने वाले सप्ताह के लिए अपने स्वास्थ्य संबंधित दिनचर्या बना सकते हैं। अपने खानपान का खास ध्यान रखें। खुद को सकारात्मक रूप से दूसरों के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें : सबसे सुरक्षित दवाओं में से एक है पेरासिटामोल, एक्सपर्ट से जानिए कब आपको इसे नहीं लेना है

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख