लॉग इन

कच्चे सलाद-सब्जी या पका हुआ खाना? आइए चेक करते हैं क्या है आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्या ज्यादा बेहतर है - रॉ फूड या कुक्ड फूड? अब आपको इस बारे में चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि विशेषज्ञ दे रहे हैं इसका जवाब।
आपके स्वास्थ्य के लिए क्या ज़्यादा बेहतर है – कच्चा खाना या पका हुआ? चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 19 May 2022, 11:41 am IST
ऐप खोलें

जब आप सोशल मीडिया की दुनिया में प्रवेश करते हैं, तो सेलेब्स से लेकर न्यूट्रिशनिस्ट तक हर कोई इस बात पर अपना पॉइंट रखता है कि क्या खाना चाहिए और क्या छोड़ना चाहिए। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि रॉ फूड खाना ज़्यादा सही है या पका हुआ खाना खाना।

वजन घटाने की बात आती है, तो हम सभी कच्चे सलाद, फलों आदि का चयन करते हुए दिखते हैं। मगर पोषण विशेषज्ञ यह भी सुझाव देते हैं कि पके हुए भोजन करना बेहतर है क्योंकि खाना पकाने से भोजन में कीटाणु मर जाते हैं। और इन्ही सबकी वजह से हम असमंजस में रह जाते हैं।

ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या ज़्यादा हेल्दी है कच्चा या पका हुआ खाना? इसलिए हमने पोषण विशेषज्ञ और आहार विशेषज्ञ मनीषा चोपड़ा से संपर्क किया और उनसे इस बारे में पूछा।
आओ और इसे जांचें!

क्या वाकई हेल्दी है रॉ फूड, कच्चा खाना बेहतर है क्योंकि:

कच्चे भोजन में फाइटोकेमिकल्स होते है और ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

कच्चा भोजन खाने का अर्थ है ज़्यादा नॉन प्रोसेस संपूर्ण भोजन करना।

शोध से पता चलता है कि कच्चा खाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।

कच्चा भोजन खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

कच्चा खाना आपके लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जानिए रॉ फूड खाने के कुछ नुकसान

कच्चा खाना पचने में मुश्किल होता है।
इसका स्वाद और गंध उतने अच्छे नहीं होते हैं।
उनमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

पका हुआ खाना स्वास्थ्य के लिए कैसे हेल्दी है

पके हुए भोजन का स्वाद बेहतर होता है।
पका हुआ खाना चबाना और पचाना आसान होता है।
खाना पकाने से कुछ सब्जियों की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बढ़ जाती है।
खाना पकाने से हानिकारक बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव मर जाते हैं।

जानिए पका हुआ खाना खाने के कुछ नुकसान

खाना पकाने से भोजन में एंजाइम नष्ट हो सकते हैं।
कुछ विटामिन खाना पकाने की प्रक्रिया में खो जाते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

क्या है रॉ फूड और कुक्ड फूड को खाने का सही समय?

कच्चे फलों और सब्जियों का सेवन करने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए। सब्जियों को खाने से पहले आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोया जा सकता है।

मनीषा कहती हैं – “खाना पकाने से पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें। सुनिश्चित करें कि आपके हाथ, बर्तन और रसोई की सतह साफ है। पकाने से पहले खाद्य पदार्थों को ज़रूर छीलें। उदाहरण के लिए: आलू, गाजर, लौकी, आदि।”

पका हुआ खाना भी आपके लिए फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

तो क्या है ज़्यादा हेल्दी?

कच्चे और पके हुए खाद्य पदार्थों दोनों के ही अपने फायदे और नुकसान हैं। आपको अपने आहार में दोनों को शामिल करना चाहिए। यहां उन खाद्य पदार्थों की सूची है जिन्हें कच्चा और पका हुआ खाना ज़्यादा सही है।

खाद्य पदार्थ जो कच्चे खाने पर बेहतर होते हैं:

गाजर
लहसुन
प्याज
खीरा

पकाने के बाद खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ

टमाटर
आलू
एस्परैगस
मशरूम
पालक
फलियां
मांस और मछली

तो चलिये आज से ही इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें : क्या डायबिटीज के मरीज ले सकते हैं डार्क चॉकलेट का आनंद? एक्सपर्ट दे रहे हैं जवाब

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख