लॉग इन

Barley water : कब्ज से लेकर यूटीआई तक आपकी कई समस्याओं का समाधान है बार्ले वॉटर, जानिए समर डाइट में इसे शामिल करने के फायदे

पौष्टिक तत्वों से भरपूर जौ का पानी बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक है। आइए जानते हैं इसके नियमित सेवन से होने वाले अन्य लाभ।
यहां जानें सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है बार्ले वॉटर। चित्र एडोबी स्टॉक।
ज्योति सोही Updated: 23 Oct 2023, 09:25 am IST
ऐप खोलें

खुद को हेल्दी रखने के लिए हम कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है बार्ले यानि जौ। ये एक प्रकार की घास है, जिसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। विटामिन बी काम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम और अमीनो एसिड समेत ढ़ेर सारे पोषक तत्वों से समृद्ध जौ का पानी शरीर को कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है। वेटलॉस से लेकर हृदय से जुड़ी बीमारियों तक हर चीज़ में बॉडी को फायदे पहुंचाने वाले जौ के पानी को आप ठंडा, गुनगुना या अन्य इंग्रीडिएंटस को एड करके पी सकते हैं। जानते हैं इसके अन्य फायदे (Benefits of barley water)।

बार्ले वॉटर (Barley water) का पोषण स्तर

जौ का सेवन करने से शरीर में डाईटरी फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी पूरी हो जाती है। इसमें मैगनीशियम, मैंगनीज़ और सिलेनियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं। इसमें फैट्स और कैलोरीज़ की मात्रा कम होती है, जो हमारे वजन को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा ये शरीर में ब्लड शुगर को मेंटेन करने में भी सहायत है। एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर जौ पाचन संबधी समस्याओं को दूर करता है।

बार्ले वॉटर क्यों है खास

इस बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि जौ का पानी लो कैलोरी ड्रिंक है जो वजन कम करने में फायदेमंद है। जौ के पानी में मौजूद फाइबर भूख को शांत रखते हैं, जिसके चलते हम ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इसे पीने से डाइजेशन संबधी समस्याओं से बच सकते है। इसके अलावा बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक है।

एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर जौ पाचन संबधी समस्याओं को दूर करता है। चित्र एडोबी स्टॉक।

नियमित तौर पर बार्ले वॉटर को पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे

1. कब्ज को करे दूर

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक फाइबर से भरपूर जौ के पानी को पीने से हमारा पाचन तंत्र उचित बना रहता है। इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। बार्ले वॉटर इनटेक से शरीर में बनने वाले बाइल एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है, जो स्टोन का कारण साबित होता है। इससे एसिडिटी और पाचन संबधी समस्याएं दूर होती है। वे लोग जो अक्सर कब्ज जैसी समस्याओं से घिरे रहते है। उनके लिए इसका सेवन लाभदायक है।

2. कोलेस्ट्रॉल का जोखिम करे कम

इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल होने के जोखिम को कम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा होने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी घटाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी हाई बीपी की संभावना को कम करता है और शरीर को स्ट्रोक के खतरे से बचाता भी है। इसमें टोकोल नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर और नियासिन भी हृदय रोग से बचाता है।

3. एंजिंग साइंस को हटाए

इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंटस स्किन संबधी समस्याओं से हमारा बचाव करते हैं। इसके अलावा त्वचा पर नज़र आने वाले बढ़ती उम्र के संकेतों से निपटने और फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालमे हैं। इससे स्किन पर होने वाले एक्ने और दाग धब्बों की समस्या दूर होती है। इसे पीने के साथ साथ आप चेहरे पर टोनिंग के लिए भी लगा सकते हैं। इससे झुर्रियों की समस्या दूर होती है। साथ ही इसमें निहित उंटी इंफ्लामेंटरी गुणों के चलते दर्द व सूजन से भी आराम मिलता है।

उम्र के संकेतों के उभरने से पहले जरूरी है आप अपने खानपान पर ध्यान दें। चित्र : अडोबी स्टॉक

4. वेटलॉस में मददगार

इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। इसे पीने से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा जौ का सेवन करने से शरीर में हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करता है। ये हार्मोन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता हैं। नियमित सेवन से शरीर हेल्दी और स्लिम होने लगता है।

5. डायबिटीज़ को करे नियंत्रित

जौ के पानी में मौजूद साल्यूब्ल फाइबर में बीटा.ग्लूकन की मात्रा पाई जाती है। जो हमारे पाचन तंत्र का मेंटेन करती है। बीटा.ग्लूकन ग्लूकोज के मॉलीक्यूल्स के साथ बाइंड करके शुगर की एबजॉर्बशन को स्लो कर देता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो मधुमेह की समस्या को कम करने में कारगर साबित होता है।

6. यूटीआई से बचाव

इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि जौ का पानी रोज़ाना पीने से यूरिन संबधी समस्याओं से बचा जा सकता है। ये यूटीआई के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। इसकी मदद से शरीर हेल्दी और मज़बूत बनता है। ये किडनी में स्टोन बनने से भी रोकता है और सभी विषाक्त पदार्थों यानि संक्रामक बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालता है।

ये भी पढ़ें- मेरी मम्मी पसंद करती हैं गर्मियों में दही वाले व्यंजन, आप भी ट्राई करें ये 4 दही वाली रेसिपीज

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख