लॉग इन

वेट लॉस और डायबिटीज के लिए हेल्दी विकल्प है मक्के की रोटी, एक न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं हैं इससे जुड़े तथ्य

मक्के की रोटी और सरसों का साग सर्दियो में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन क्या मक्के की रोटी को गर्मियों में भी खाना उतना ही स्वस्थ हो सकता है, जितना सर्दियों में होता है आइए जानते हैं।
मक्की की रोटी गर्मियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकती है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 13 Apr 2023, 14:40 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

मक्के की रोटी काफी हेल्दी और ग्लूटेन फ्री होती है। इसलिए इसे काफी हेल्दी भी माना जाता है। पंजाब में मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग को काफी पसंद किया जाता है। जिसके बाद अब ये पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है। कई बार वजन कम करने के लिए रोटी या ब्रेड जिसमें काफी कार्ब होता है, उसे छोड़ना पड़ता है। लेकिन मक्के की रोटी में कार्ब नहीं होता है। जिससे ये वजन कम करने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए एक आहार विशेषज्ञ से जानते हैं गर्मियों में भी क्यों आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन है मक्की की रोटी (makki ki roti benefits)।

मक्का देश के उत्तरी भाग में सर्दियों के समय उगने वाली फसल है। यह सर्दियों के दिनों में काफी पसंद की जाती है और जो लोग गेंहू के आटे की रोटी खाना पसंद नहीं करते, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन और स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। मक्का आयरन, फॉस्फोरस, जिंक और विभिन्न विटामिनों से भी भरपूर होता है।

एक्सपर्ट से जानते है कि मक्के की रोटी गर्मियों में कितनी स्वस्थ है (makki ki roti benefits in summer)

इस बारे में जानने के लिए हमने बात की डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शिखा कुमारी से।

शिखा कुमारी बताती है कि “मक्की की रोटी गर्मियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह मक्के के आटे से बनी होती है। जो फाइबर और आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। यह ग्लूटेन फ्री भी है, जो इसे सीलिएक रोग या ग्लूटेन इंटॉलरेंस वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त बनाता है।”

मक्की की रोटी अन्य प्रकार की ब्रेड की तुलना में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट में अपेक्षाकृत अधिक होती है। चित्र शटर स्टॉक

ये भी पढ़े- गर्मियों में कमजोर और बेजान हो रहे हैं बाल, तो इन 5 नेचुरल ऑयल से लगाएं हेयर फॉल पर लगाम

“हालांकि, किसी भी अन्य भोजन की तरह, मक्के की रोटी का सारा पोषण मूल्य इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कैसे तैयार और परोसा जाता है। इसे दाल, सब्जियों या सलाद जैसे पौष्टिक साइड डिश के साथ परोसना चाहिए और घी और गुड़ जैसी उच्च कैलोरी वाली चीजों का इसके साथ सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।”

शिखा कुमारी कहती है कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मक्की की रोटी अन्य प्रकार की ब्रेड की तुलना में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट में अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसे आम तौर पर समृद्ध और स्वादिष्ट संगत के साथ परोसा जाता है जैसे कि सरसों का साग , घी (मक्खन) और गुड़ (अपरिष्कृत गन्ना चीनी), जो इसकी कैलोरी सामग्री को बढ़ा सकते हैं।

जानिए आपके लिए क्यों हेल्दी ऑप्शन है मक्के की रोटी

1 बल्ड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है

मक्के के आटे में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। जिससे आपको उच्च रक्त चाप और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। जिन लोगो को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या जो लोग वृद्ध है उन लोगो को अपनी डाइट में मक्के के आटे को जरूर शामिल करना चाहिए।

2 कब्ज से राहत दिलाने में मददगार

मक्के का आटा कब्ज का समस्या से छुटकारा दिला सकता है। यह मल त्याग को बेहतर कर सकता है। क्योंकि मक्के का आटा फाइबर से भरपूर होता है इसलिए ये बाउड सिस्टम और पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है।

3 गर्भवती महिलाओं के लिए भी है अच्छी

मक्के का आटा फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। गर्भवती महिलाओं में फोलिक एसिड की काफी जरूरत होती है क्योंकि इससे बच्चे के रीढ़ की हड्डी को मस्तिष्क के विकास में कोई बाधा नही आती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को फोलिक एसिड से भरपूर आहार लेने की सलाह दी जाती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
मक्की की रोटी गर्मियों में भी आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करती है। चित्र-शटरस्टॉक

4 एनिमिया से निपटने में मददगार

मक्के के आटे में आयरन, फोलेट, विटामिन बी-9 जैसे कुछ आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं। यह एनिमिया यानि खून की कमी को भी पूरा करता है। एनिमिया की स्थिति में आपके बल्ड में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है।

चलते चलते

शिखा कुमारी बताती है कि “मक्की की रोटी गर्मियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकती है, खासकर जब पौष्टिक साइड डिश जैसे दाल या रायता (दही-आधारित डिप) के साथ इसका सेवन किया जाए। हालांकि, इसकी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट सामग्री को ध्यान में रखते हुए, एक संतुलित आहार के हिस्से के रूप में इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए।”

ये भी पढ़े- Baisakhi 2023 : इन 3 टेस्टी रेसिपीज के साथ बढ़ाएं बैसाखी की थाली का स्वाद

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख