लॉग इन

वेट लॉस जर्नी पर हैं और स्ट्रीट फूड एन्जॉय करना है, तो हमारे पास हैं आपके लिए 5 हेल्दी ऑप्शन

स्ट्रीट फ़ूड को अक्सर हम अनहेल्दी फ़ूड की श्रेणी में रखते हैं। क्या आप जानती हैं कि कुछ स्ट्रीट फ़ूड टेस्टी और हेल्दी दोनों होते हैं। साथ ही ये वेट लॉस में भी मदद करते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ स्ट्रीट फ़ूड को।
सभी चित्र देखे
हेल्दी स्नैक्स आपकी वेट लॉस जर्नी को डिस्टर्ब नहीं करेंगे। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 25 Jan 2024, 09:30 am IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

जब हम स्ट्रीट फूड कहते हैं, तो दिमाग में सबसे पहले तेल में तली जा रही टिक्कियां, मसालों से भरी आलू चाट या छने हुए समोसे और पकौड़े की छवि बनती है। ये खाद्य पदार्थ निश्चित रूप से हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकते हैं। ये वजन बढ़ा सकते हैं। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि कुछ इंडियन स्ट्रीट फूड वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यदि आप भी इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना चाहती हैं और इनके माध्यम से वजन घटाना चाहती (Indian street food for weight loss) हैं, तो यह आलेख पढ़ें। इन रेसिपीज़ को बनाना भी आसान है।

फ़ूड कैसे वजन घटाते हैं (how street food helps in weight loss)

वजन कम करने के लिए उपयोग की तुलना में कम कैलोरी लेने की जरूरत है। ऐसा करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना सबसे अधिक जरूरी है। बहुत सारे विटामिन, मिनरल और फाइबर वाले खाद्य पदार्थ लेने से शरीर में काम कैलोरी जा सकती है। ऐसे खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ कम खाएं और पिएं, जिनमें बहुत अधिक कैलोरी, नमक, चीनी और वसा हो।

यहां हैं 5 इंडियन स्ट्रीट फ़ूड जो वजन काम करने में मदद कर सकते हैं (Indian street food for weight loss)

1 ढोकला (Dhokla for weight loss)

गुजरात में सबसे अधिक ढोकला जैसा स्ट्रीट फ़ूड पसंद किया जाता है। यह बेसन से बना होता है, इसलिए इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह हल्का और पचाने में आसान होता है, जो भूख को संतुष्ट करने का एक स्वस्थ विकल्प बनाने में मदद करता है। अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें नमक और चीनी का प्रयोग कम करें। 1 प्लेट ढोकला या 4 टुकड़े ढोकला या 150 ग्राम ढोकला में केवल 220 कैलोरी होती है।

2. कॉर्न चाट (Corn chaat for weight loss)

कॉर्न चाट स्वादिष्ट स्ट्रीट स्नैक है, जो पूरे देश में लोकप्रिय है। मक्के को किसी भी चीज़ के साथ मिला कर खाया जा सकता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। चटपटी चाट से लेकर भूने गए कॉर्न टेस्टी और हेल्दी भी होते हैं। स्प्राउट्स, धनिया पत्ती, प्याज, टमाटर के साथ उबले कॉर्न के साथ मिक्स कर कॉर्न चाट बनाया जा सकता है। एक कप-164 ग्राम कॉर्न चाट में 177 कैलोरी होती है।

कॉर्न चाट स्वादिष्ट स्ट्रीट स्नैक है, जो पूरे देश में लोकप्रिय है। चित्र : अडोबी स्टॉक

3 पनीर टिक्का (Paneer tikka for weight loss)

पारंपरिक रूप से तैयार पनीर टिक्का में बहुत अधिक मक्खन का उपयोग होता है। साथ ही हाई फैट प्रोटीन भी वजन बढ़ा सकते हैं। इसे वजन घटाने के अनुकूल बनाने के लिए लो फैट पनीर का उपयोग करें। साथ ही इसे मसालों और हल्के दही के साथ मैरिनेट कर कुछ देर के लिए ढंक कर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद फ्राइंग पैन में इसे कम तेल के साथ पकाया जा सकता है। इसे एयर फ्राई भी किया जा सकता है। यह पनीर टिक्का वेट लॉस के लिए अनुकूल है। 1 प्लेट या100-150 ग्राम में 101 कैलोरी होती है।

4 ऑमलेट (Omelette for weight loss)

भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला नाश्ता है ऑमलेट। अंडे की रेसिपी न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि हेल्दी भी होते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए ये लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। हेल्दी ऑमलेट बनाने के लिए बारीक कटी प्याज के साथ, पालक के कुछ पत्ते और केल भी बारीक काट कर मिक्स कर सकती हैं। 2 अंडे के ऑमलेट में लगभग 170 कैलोरी होगी।

हेल्दी ऑमलेट बनाने के लिए बारीक कटी प्याज के साथ, पालक के कुछ पत्ते और केल भी बारीक काट कर मिक्स कर सकती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

5. फ्रूट चार्ट (Fruit chaat for weight loss)

फल लो कैलोरी वाले होते हैं और पोषक तत्व भी भरपूर प्रदान करते हैं। अनार के दानों के साथ अमरुद, सेव, पपीता, संतरा जैसे मौसमी फल के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर काले नमक और गोल मिर्च पाउडर के साथ हेल्दी फ्रूट चार्ट तैयार कर सकती हैं। इसके ऊपर चाट मसाला भी डाल सकती हैं। इंडियन फ्रूट चाट की एक सर्विंग से 121 कैलोरी मिलती है।

यह भी पढ़ें :-वजन घटाना है तो हर रोज संतरा खाइए, इन 4 कारणों से होगा तेजी से वेट लॉस

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख