लॉग इन

क्या ब्रेकफास्ट या लंच के बाद की जा सकती है एक्सरसाइज? एक्सपर्ट बता रहे हैं इस बारे में सब कुछ

अक्सर नींद न खुलने या समय के अभाव के कारण आपका वर्कआउट छूट सकता है। लेकिन आपके लिए एक खुशखबरी है! जी हां, खाने के बाद भी एक्सरसाइज करना संभव है।
ब्रेकफास्ट मिस करने पर मोटापा और बढ़ जाता है। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 3 Feb 2022, 14:01 pm IST
ऐप खोलें

क्या आप स्वादिष्ट भोजन देखकर बहुत ज्यादा खा लेते हैं? ऐसा होता है। दिलचस्प बात यह है कि अधिक खाना कभी-कभी कम वजन का रहस्य भी हो सकता है। यदि आप चाहते हैं तो! लेकिन बहुत खाने के बाद पेट फट जानेवाली भावना उतनी मजेदार नहीं होती है। सोफे पर गिरने या झपकी लेने की तुलना में इसका मुकाबला करने के अन्य बेहतर तरीके हैं। बहुत अधिक खाने के बाद व्यायाम वास्तव में पाचन में मदद कर सकता है। यह आपके सर्कुलेशन को पंप कर सकता है, और आपको थोड़ी ऊर्जा दे सकता है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन के अनुसार कुछ लोगों लिए, खाने के बाद कसरत करना एक अच्छा विचार है।

यह शायद कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यदि आप व्यायाम करने से पहले खाते हैं, तो आपका रक्त शर्करा अधिक होता है। 2018 की समीक्षा में फास्टिंग और खाने के बाद व्यायाम की तुलना की गई। यह पाया गया कि व्यायाम करने से पहले खाने वाले लोगों में रक्त शर्करा बढ़ गया था, जो एथलीटों के लिए एक आदर्श परिस्थिति होती है।

खाने के कुछ घंटे बाद कर सकते हैं एक्सरसाइज। चित्र : शटरस्टॉक

खाने के बाद कब व्यायाम करें?

भोजन आपके पेट में प्रवेश करता है और धीरे-धीरे संसाधित होता है। यह छोटी मात्रा में आपके स्मॉल इंटेस्टाइन में छोड़ा जाता है। आम तौर पर भोजन को आपके पेट से आपकी छोटी आंत तक पूरी तरह से जाने में 2-4 घंटे लगते हैं। हालांकि व्यायाम करने से पहले भोजन के पूरी तरह से पचने तक इंतजार करना अनावश्यक होता है। लेकिन इसे अपने पेट में बसने के लिए कुछ समय देना सबसे अच्छा है।

सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर के अनुसार, “अधिकांश लोगों के लिए, मध्यम मात्रा में भोजन के बाद 1-2 घंटे पर्याप्त होते हैं। जबकि नाश्ते के बाद कम से कम 30 मिनट प्रतीक्षा करना ठीक होता है।

उस समय, पेट खराब होने से बचने के लिए भोजन पर्याप्त रूप से पच चुका होता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि जैसे-जैसे व्यायाम की तीव्रता बढ़ती है, वैसे-वैसे साइड इफेक्ट का खतरा भी बढ़ता है।”

रुजुता आगे कहती हैं, “कभी भी भूखे पेट एक्सरसाइज करना आपकाे उतने बेहतर परिणाम नहीं दे सकता है, जितने प्रीवर्कआउट मील लेने के बाद मिल सकते हैं। आप वर्कआउट से पहले कोई भी मौसमी फल खा सकती हैं। यह आपके शरीर को वर्कआउट के लिए ईंधन देगा।”

इन 3 व्यायामों काे आप खाने के बाद कर सकते हैं अभ्यास

1. योग (Yoga)

यदि आप फूड कोमा में हैं यानि खाने के बाद थकान और नींद महसूस कर रहें हैं, तो एक हाई इंटेंसिटी कसरत बहुत आक्रामक हो सकती है। लेकिन योग 15 मिनट में आपके अंदर की हलचल और आपके शरीर को सामान्य महसूस करवा सकता है। सुखासन और वज्रासन जैसे दो आसान योग मुद्राएं, आपके पाचन में मदद करने और आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए काम कर सकते हैं।

 

अपने ऑफिस आवर्स के दौरान भी सिर्फ कुर्सी पर न बैठे रहें, बल्कि छोटे- छोटे काम करने के लिए खुद उठें। चित्र: शटरस्टॉक

2. वॉकिंग (Walking)

अपने खाने को बेहतर तरीके से पचाने का एक आसान तरीका कुछ आसान, लो इंटेंसिटी पोस्ट-बिंज कार्डियो करना है। चाहे वह ऑफिस ब्लॉक के चारों ओर टहलना हो या पड़ोस में लंबी ब्रिस्क वॉकिंग। बहुत अधिक खाने के बाद चलना एक अच्छा व्यायाम है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

3. कोर एक्सरसाइज (Core Exercise)

भर पेट खाने के बाद आखिरी चीज जो आप शायद करना चाहते हैं वह आपके कोर पर और भी अधिक ध्यान केंद्रित करना है। आखिरकार, आपका पेट सामान्य से अधिक फूला हुआ है और संभावित दर्द करता है। लेकिन बहुत अधिक खाने के बाद हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना वास्तव में आपको परेशान कर सकता है। इसलिए मजबूत कोर मसल स्वस्थ मल त्याग को सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बजट फ्रेंडली और हेल्दी सब्जी है केल, वेट लाॅस डाइट में जरूर करें शामिल

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख