लॉग इन

आप जिम जाएं या नहीं, ये 5 टिप्स सही तरह से मसल्स गेन करने में करेंगे आपकी मदद

लेडीज़, अगर आपको मसल मास चाहिए तो इन टिप्स को अपने फिटनेस रूटीन में तुरंत शामिल करें।
अपनी इम्युनिटी और स्टैमना को बढ़ाना आपके हाथ में है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 13:48 pm IST
ऐप खोलें

जिम जाने वाली हर महिला वजन कम करने नहीं जाती, कुछ मसल मास (muscle mass) बढ़ाने भी जाती हैं, है ना। अगर आप उनमें से एक हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है।
मसल्स गेन करना बेहतरीन है, यह आपके शरीर को शेप करता है और आपको फ़िटनेस और स्ट्रेन्थ देता है। सबसे ज़रूरी, जर्नल अडिपोसाइट के अनुसार मसल मास ज्यादा होने पर मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है।

मसल्स गेन करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-

1. ज्यादा वेट उठाएं

जी हां, वेट लिफ्टिंग सिर्फ आदमियों के लिए नहीं होती। चाहें पुरुष हों या महिला, मांसपेशियां दोनों में एक जैसी ही होती हैं। फ़र्क सिर्फ हॉर्मोन्स का होता है जिसके कारण पुरुषों का शरीर ज्यादा भारी लगता है। इसलिए वजन उठाने से शर्माएं नहीं।

वजन उठाना आपके लिए भी जरूरी हैं। चित्र : शटरस्टॉक

आप अपने सुविधा अनुसार वजन चुनें। आप 2.5 किलो के डम्बल्स से शुरुआत कर सकती हैं।

2. सही एक्सरसाइज चुनें

मसल्स बढ़ाने के लिए सही एक्सरसाइज चुनना ज़रूरी है। बॉडी वेट एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग को प्राथमिकता दें। एक्सरसाइज में पुश अप्स, पुल अप, स्क्वाट, कर्ल्स, ट्राइसेप्स, डेडलिफ्ट और चेस्ट प्रेस करें। मांसपेशियों को टारगेट करने वाली एक्सरसाइज अपने फ़िटनेस रूटीन में शामिल करें।

3. रेप्स और सेट्स का ध्यान रखें

आप कितने रेपेटीशन और कितने सेट करते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है। कितने सेट मारने हैं, यह वेट पर भी निर्भर करता है। अगर वेट कम है तो रेप्स ज्यादा होने चाहिए।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए सही एक्‍सरसाइज जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. हिट (HIIT) वर्कआउट को शामिल करें

बरपीस या हाई नीज़ जैसे 4 से 5 हाई इंटेनसिटी एक्सरसाइज अपने रूटीन में शामिल करें। 2017 में जर्नल ऑफ साइंस एंड मेडिसिन इन स्पोर्ट्स की स्टडी के अनुसार लीन मसल्स के लिए HIIT एक्सरसाइज सबसे कारगर होती हैं।

5. मसल्स को अच्छे से कॉन्ट्रैक्ट करें

मांसपेशियों के काम करने के दो ही स्टेप होते हैं-कॉन्ट्रैक्ट करना यानी सिंकोड़ना और रिलैक्स करना यानी ढीला छोड़ना। आप मसल्स को जितना ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट करेंगी उतना ज्यादा मसल गेन होगा। अगर कॉन्ट्रेक्शन ठीक नहीं हुआ और मांसपेशियों पर पर्याप्त तनाव नहीं पड़ा तो कोई फायदा नहीं होगा।

मसल्‍स को अच्‍छे से कॉन्‍ट्रेक्‍ट करना भी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

एक्सरसाइज धीरे-धीरे करें और पोजीशन को होल्ड करें। इससे मांसपेशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

इन बातों का भी ध्यान रखें

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

जानी मानी फ़िटनेस कोच रुचिका राय के अनुसार पर्याप्त नींद और आराम भी मसल्स गेन के लिए बहुत ज़रूरी है।
तो इन नियमों का पालन करने से आप आसानी से मसल्स गेन कर सकती हैं।

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख