लॉग इन

गुलाब जामुन से लेकर आइसक्रीम तक, जानिए कैसे बर्न करनी है अपने फेवरेट फूड से मिली एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी

खाना असल में गिल्‍ट फ्री होनी चाहिए। अपनी पसंदीदा चीज अगर खा भी ली, दिन भर ‘हाय कैलोरी’ का राग अलापने की बजाए जानें इसे कैसे बर्न करना है।
जानिए कैसे बर्न करनी है अपने फेवरेट फूड से मिली एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी . चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

कैलोरीज का असल मतलब ऊर्जा से होता है, क्योंकि आपके शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। खाद्य पदार्थों से मिलने वाली ऊर्जा को ही हम कैलोरीज कहते हैं। मगर यही कैलोरीज ज्यादा होने पर वज़न बढ़ने का कारण बनती हैं। कैलोरी का सेवन उम्र, आकार, ऊंचाई, लिंग, जीवन शैली और समग्र सामान्य स्वास्थ्य जैसे कारकों पर निर्भर करता है। दैनिक कैलोरी इंटेक पुरुषों के लिए लगभग 2,500 और महिलाओं के लिए 2,000 है।

कैलोरीज और आपका फेवरेट फूड

हम जानते हैं कि आप हर रोज एक्‍सरसाइज कर रहीं है, संतुलित आहार ले रहीं हैं। पर 12 महीने में 18 त्‍योहार मनाने वाले हमारे देश में कुछ न कुछ एक्‍स्‍ट्रा होना कोई अजूबा नहीं है। उस पर कभी-कभी स्‍ट्रेस ईटिंग भी आपको चॉकलेट, गुलाब जामुन या आइ‍सक्रीम की तरफ धकेल सकती है। इसलिए हम बता रहे हैं कि इनसे आपको कितनी एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी मिलीं।

आइये जानते हैं आपकी कुछ बेहद पसंदीदा चीजें और उनसे मिलने वाली कैलोरीज:

एक गुलाब जामुन

मैदा और खोया से बने गुलाब-जामुनों को चीनी की चाशनी में डुबोकर रखा जाता है। आप देख सकती हैं कि इसमें मैदा और चीनी दोनों हैं और इसकी वजह से एक गुलाब-जामुन में 104.8 कैलोरी होती हैं।

एक आइसक्रीम स्कूप

आइसक्रीम की बात करें तो यह दूध, रिफाइंड शुगर और आपके पसंदीदा फ्लेवर से बनी होती है। इसलिए, एक आइसक्रीम स्कूप में 250 से भी ज्यादा कैलोरी होती हैं।

एक आइसक्रीम स्कूप में 250 से भी ज्यादा कैलोरी होती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

एक कोक केन

बढ़ती गर्मी में ये आपकी पसंदीदा ड्रिंक हो सकती है। पर इसमें चीनी की अधिक मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक कोक की केन में 139 कैलोरीज होती हैं।

एक पिज़्ज़ा स्लाइस

पिज्‍जा पार्टी में फि‍टनेस की खातिर आप एक ही पिज्‍जा से काम चलाने वाली हैं। पर क्‍या आप जानती हैं कि इसका एक स्‍लाइस भी आपको कितनी कैलोरीज दे जाता है! पिज़्ज़ा जंक फ़ूड की केटेगरी में आता है और इसमें मैदे और चीज़ की वजह से ढेर सारा फैट होता है। एक पिज़्ज़ा स्लाइस में 400 से अधिक कैलोरीज होती हैं।

हमें पता है आपको इन कैलोरीज को देखकर अपने वज़न बढ़ने का डर लग रहा होगा लेकिन, आप कुछ आसान एक्सरसाइज अपना कर इन कैलोरीज को तुरंत घटा सकती हैं-

1. रस्सी कूदना

एक बच्चे की तरह फिर से महसूस करें और रस्सी कूदें। रस्सी कूदना आपके दिल को पंप करने और एक बढ़िया कसरत करने का एक शानदार तरीका है। इससे आप 10 से 15 मिनट में 200 कैलोरी जला सकती हैं।

2. सीढियां चढ़ना

अगर पिज्‍जा, आइसक्रीम या कुछ और खाना चाहती हैं तो लिफ्ट को बाय-बाय कहकर सीढियां चढ़ना शुरू कीजिए। सीढियां चढ़ना सबसे अच्छी कसरत मानी जाती है। आप घर पर, पार्क में या लगभग कहीं भी सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। 30 मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ने से लगभग 200 कैलोरी जलती है।

डांस करने से सबसे ज्यादा जल्दी कैलोरीज बर्न होती हैं । चित्र: शटरस्‍टॉक

3. नाचना

यह सिर्फ एक व्‍यायाम ही नहीं बल्कि स्‍ट्रेस बस्‍टर भी है। खासतौर से जब आप तनाव में हों तो आपको डांस जरूर ट्राय करना चाहिए। नृत्य एक शानदार व्यायाम है, सिर्फ 40 मिनट तक डांस करने से 216 कैलोरी बर्न होती हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

4. टहलना या चलना

तेज चलने या जॉगिंग करने से काफी कैलोरीज आसानी से बर्न हो सकती हैं। सुबह 25 मिनट के लिए जॉगिंग करना, अपना दिन शुरू करने का एक शानदार तरीका है। 25 मिनट की जॉगिंग से 218 कैलोरी बर्न होंगी। यदि आप तेज चाल से चलते हैं, तो आपको 200 कैलोरी जलाने के लिए लगभग 45 मिनट चलना होगा।

5. अन्य एक्सरसाइज

पुशअप्स, सिट-अप्स, फेफड़े, स्प्रिंट और अन्य बुनियादी व्यायामों की 30 मिनट की कसरत लगभग 200 कैलोरी जला सकती है।

यह भी पढ़ें : पढ़ने वाले बच्‍चों को रोज सुबह करना चाहिए शीर्षासन, हम बता रहे हैं इसके फायदे 

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख