लॉग इन

हरियाली तीज पर ये होम फेशियल टिप्स देंगे आपके चेहरे को पार्लर जैसा निखार

हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस के समय में पार्लर जाना सेफ नहीं है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आपका चेहरा मुरझाया हुआ रहे।
इन टिप्स के साथ आप घर पर ही दे सकती हैं अपने चेहर को पार्लर वाला निखार। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 10 Aug 2021, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

कोविड और लॉकडाउन ने हमारे उन पार्लर सेशन को भी हमसे छीन लिया है, जो हमें तनावमुक्त करते थे और स्किन को ग्लो देते थे। उस पर वर्क फ्रॉम होम में सारा दिन स्क्रीन के सामने बैठे रहने से त्वचा भी मुर्झाने लगी है। अगर आपकी परेशानी भी यही है तो चिंता की कोई बात नहीं। सावन (Sawan Month) में हरियाली तीज (Hariyali Teej) के अवसर पर आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप फेशियल (DIY Facial tips) करने का तरीका बताएंगे। घर पर फेशियल (Facial at Home) करना इतना मुश्किल भी नहीं। बस थोड़ा सा समय निकालें और अपने चेहरे पर लायें ग्लो। 

यहां हैं स्टेप बाय स्टेप  DIY फेशियल टिप्स 

स्टेप 1 : अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर के साथ साफ कर लें

  1. सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से पीछे बांध लें।।
  2. उसके बाद अपने चेहरे से पूरा मेकअप और डर्ट आदि साफ कर लें।
  3. इसके लिए किसी जेंटल क्लींजर का प्रयोग करें। ताकि आपका चेहरा एकदम साफ हो जाए।
घर पर करें खुद को पैम्पर, होममेड DIY फेशियल के साथ. चित्र : शटरस्टॉक

स्टेप 2 : फेशियल स्क्रब का प्रयोग करें

आपके चेहरे पर डेड स्किन सेल्स इकठ्ठी हो जाते हैं और उसे डल बना देते हैं। इसलिए चेहरे से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना भी बहुत जरूरी होता है। हर फेशियल रूटीन में स्क्रब के द्वारा आपके चेहरे को निखारा जाता है। आप घर पर बनाए गए स्क्रब का प्रयोग भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-रसोई में मौजूद सामग्रियों से बनाए ये 5 पैक और पाएं हाथ-पैरों की टैनिंग से छुटकारा

स्टेप 3: अब अपने चेहरे को धो लें : 

  1. अपने चेहरे से स्क्रब के सारे पार्टिकल्स को उतारने के लिए इसे केवल सादे पानी से धो लें।
  2. आप एक कपड़े को पानी में भिगो कर अपने चेहरे को पोंछ भी सकती हैं।
  3. अब अपने चेहरे को सुखा लें।

स्टेप 4 :  अपने चेहरे को एक फेशियल मसाज दे 

मसाज भी फेशियल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मसाज आपके चेहरे के सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है। इससे आपका चेहरा क्लीन भी हो जाता है। 

  1. अपनी पहली वाली दो उंगलियों से अपने पूरे चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  2. अपने माथे से शुरुआत करें और नीचे की तरफ आएं ।

स्टेप 5 : अब भाप लें  

  1. अपने चेहरे के पोर्स को प्यूरीफाई करने के लिए आप एक कटोरे में पानी को उबाल लें।
  2. सिर पर कपड़ा ढंक कर भाप लें। ताकि वह भाप आपके चेहरे के अलावा कहीं न जा सके।
  3. इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे और अगले स्टेप्स में आसानी होगी।
  4. ऐसा 5 मिनट तक करें। आप चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।
अपने चेहरे को एक फेशियल मसाज दे। चित्र- शटरस्टॉक।

स्टेप 6 : फेशियल मास्क  

  1. इस स्टेप के माध्यम से आपके पोर्स से इंप्यूरिटी साफ हो जाएंगी।
  2. आपको अपने चेहरे पर केवल फेस मास्क लगाना है।
  3. इसे आप घर पर भी बना सकती हैं।
  4. अपनी स्किन पर इस मास्क को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  5. इतने समय के लिए आप अपनी आंखों पर भी खीरे की स्लाइस रख सकती हैं।
  6. इसके बाद अपने चेहरे को धो लें।

स्टेप 7 : टोनर का प्रयोग करें  

मास्क को उतारने और चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर टोनर का प्रयोग करें और इसके लिए आप टोनर को घर पर भी बना सकती हैं।

स्टेप 8 : अब एक अच्छे से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें :

  1. आपका फेशियल अब पूरी तरह से हो चुका है।
  2. अंत में अपनी स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करने के लिए किसी क्रीमी मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
  3. जो आप की स्किन को ड्राई होने से बचा सके।

घर पर ही फेशियल करके भी आप पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं और इसे करने के बाद अगर आप मेकअप आदि अप्लाई करना चाहती हैं, तो आप को कम से कम कुछ घंटों के लिए इंतजार करना चाहिए। ताकि आपकी स्किन मास्क या अन्य अप्लाई की गईं चीजों से रिएक्ट न कर सके।

यह भी पढ़ें – मानसून में आपकी स्किन का बेस्ट फ्रेंड है पंपकिन, जानिए इसके फायदे

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख