पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

गर्मी में त्वचा बहुत जल्दी टैन हो जाती है, तो ट्राई करें ये 4 टैन रिमूवल स्क्रब

आपको बाजार में महंगे स्क्रब पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं है, आप आसानी से घर में प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल कर इन्हें तैयार कर सकती हैं। ये सामग्रियां आपको किचन में उपलब्ध मिल जाएगी, जो त्वचा पर बेहद असरदार होती हैं।
Published On: 8 May 2025, 10:35 am IST
4 तरह के होममेड स्क्रब। चित्र : अडॉबीस्टॉक

क्या गर्मी में आपकी त्वचा भी टैन हो जाती है? बात केवल चेहरे की नहीं हो रही, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें चेहरे के साथ-साथ आपके हाथ, पैर एवं अन्य नजर आने वाली त्वचा अंगों को भी प्रभावित करती हैं। पर क्या आपको मालूम है यदि आप अपनी त्वचा को समय-समय पर स्क्रब करती रहती हैं, तो स्किन टैन कम होता है। इसके लिए आपको बाजार में महंगे स्क्रब पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं है, आप आसानी से घर में प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल कर इन्हें तैयार कर सकती हैं। ये सामग्रियां आपको किचन में उपलब्ध मिल जाएगी, जो त्वचा पर बेहद असरदार होती हैं। आप इसे अपने चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी पर अप्लाई कर सकती हैं (homemade scrub)।

यहां 4 तरह के होममेड स्क्रब के बारे में बताया गया है:

1. नींबू और चीनी से बना स्क्रब

नींबू और चीनी से बना स्क्रब आपकी त्वचा के लिए बेहद प्रभावी होता है। नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मदद करती है। वहीं चीनी नेचुरल एक्सफोलिएट के रूप में कार्य करते हुए त्वचा के डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करती है और बंद पोर्स को खोल देती है, जिससे इंप्योरिटीज को पूरी तरह से रिमूव करने में मदद मिल सके।

इस तरह अप्लाई करें

एक छोटे से बोल में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू का रस ले लें। अब इन्हें आपस में एक साथ मिला लें और अपनी त्वचा पर अप्लाई करें। हल्के हाथों से त्वचा को सर्कुलर मोशन में मसाज दें, जिससे स्किन पूरी तरह एक्सफोलिएट हो जाएगी और डेड स्किन सेल्स एवं इंप्योरिटीज बाहर निकल आएंगे। आखिर में अपनी त्वचा को ठंडे पानी से साफ करें और क्लियर स्किन एंजॉय करें।

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर कॉफी हाथों की मुरझाई स्किन को भी हेल्दी बना देती है। चित्र-अडोबी स्टॉक।

2. हल्दी, शहद और बेसन का स्क्रब

हल्दी, शहद और बेसन का मिश्रण पिगमेंटेड स्किन के लिए कमाल का साबित हो सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूरज की हानिकारक किरणों को ब्लॉक कर देती है, जिससे कि आपकी स्किन पर कम से कम टैनिंग होती है। इसके अलावा इसमें ब्राइटनिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो त्वचा में निखार लाती है। वहीं शहद टैन रिमूव करते हुए स्किन को हाइड्रेशन एवं मॉइश्चर प्रदान करता है, जिससे त्वचा की चमक बरकरार रहती है।

इस तरह तैयार करें

एक बोल में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और आधी चम्मच हल्दी ऐड करें सभी को आपस में एक साथ मिला लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा दूध ऐड कर सकती हैं। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा हाथ एवं गर्दन पर अच्छी तरह अप्लाई करें। कुछ देर तक स्क्रब करने के बाद इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा हुआ छोड़ दें। फिर आखिर में सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें।

3. शहद और पपीते से बना स्क्रब

शहद और पपीता दोनों को टैन रिमूव करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। ये त्वचा से इंप्योरिटीज को रिमूव कर डेड स्किन सेल्स को हटा देते हैं, जिससे आपकी स्किन टेक्सचर में सुधार होता है और आपकी त्वचा ग्लोइंग एवं शाइनी नजर आती है। इसके साथ ही ये त्वचा को मॉइश्चर एवं हाइड्रेशन प्रदान करते हैं, जिससे गर्मी में आपकी त्वचा पूरी तरह स्वस्थ रहती है।

इस तरह तैयार करें

सबसे पहले पपीते का पल्प निकालना है, अब एक चम्मच पपीते के पल्प में एक चम्मच शहद ऐड करें। दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसे अपनी त्वचा पर सभी ओर अप्लाई करें। कुछ देर तक त्वचा को मसाज देने के बाद इन्हें अपनी स्किन पर अन्य 10 मिनटों के लिए लगाए रखें। फिर सामान्य पानी से त्वचा को साफ करें।

इस होममेड स्क्रब को बनाना आसान है, और यह सुपर इफेक्टिव है। चित्र-शटरस्टॉक।

4. टमाटर और ओटमील से बना स्क्रब

टमाटर में स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो आपकी त्वचा से टैन रिमूव कर उन्हें ग्लो प्रदान करती है। इसके अलावा ओटमील में मौजूद पोषक तत्व और एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को पर्याप्त पोषण प्रदान कर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करती हैं। जिससे आपकी त्वचा मुलायम एवं खूबसूरत दिखाई देती है।

इस तरह तैयार करें

सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें, इसमें ओटमील ऐड करे। दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें, उसके बाद अपनी त्वचा पर अप्लाई करें। 5 मिनट तक त्वचा को एक्सफोलिएट करें, उसके बाद इन्हें अन्य 10 मिनटों के लिए त्वचा पर लगा हुआ छोड़ दें। सबसे आखिर में ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

यह भी पढ़ें : इन 7 समस्याओं का कारण बन सकता है अचानक चीनी छोड़ देना, जानिए बचाव का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख