लॉग इन

Almond Milk Face Pack : बादाम के दूध से बनें ये 5 फेस पैक दे सकते हैं आपको रेडिएंट स्किन

दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल तो हम बहुत समय से करते हुए आ रहे हैं, लेकिन क्या आपके बादाम के दूध का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाया है। ये असल में और भी ज्यादा इफैक्टिव है।
विटामिन ई त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने और उसके स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 26 Aug 2023, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

बादाम का दूध वीगन लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। दूध सेहत के साथ साथ ब्यूटी के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई मिल्क क्रीम और मिल्क साबून बाजार में मिलते है। लेकिन जिन लोगों को दूध पसंद नही है या इससे बनी चीजें पसंद नही करते है तो वो लोग बादाम के दूध का इस्तेमाल कर सकते है। दूध से तो आपने बहुत से फैस पैक बनाकर इस्तेमाल किए होंगे लेकिन क्या कभी बादाम के दूध से फेस पैक बनाया है।

क्या होता है बादाम का दूध

बादाम का दूध एक पौधा-आधारित दूध का विकल्प है जो बादाम से प्राप्त होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के लिए जाना जाता है और यह न केवल डेयरी-मुक्त दूध का विकल्प है बल्कि त्वचा लाभों के लिए भी इसे पसंद किया जाता है। जबकि बादाम का दूध कुछ पोषक तत्व प्रदान कर सकता है जो स्वस्थ त्वचा में योगदान दे सकता है।

बादाम के दूध में विटामिन ई होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। विटामिन ई त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने और उसके स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

बादाम का दूध कुछ पोषक तत्व प्रदान कर सकता है जो स्वस्थ त्वचा में योगदान दे सकता है।
चित्र: शटरस्‍टॉक

चलिए अब बनाते है बादाम के दूध से फेस पैक

1 बादाम का दूध और ओटमील फेस पैक

बादाम का दूध 2 बड़े चम्मच
ओटमील (बारीक पाउडर बना लें) 2 बड़े चम्मच
शहद

ऐसे बनाएं फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरे में बादाम का दूध, ओटमील और शहद मिलाएं।
इस मिश्रण को अपने साफ चेहरे और नेक एरिया प भी लगाएं।
इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
फेस पैक लगाने के बाद अपनी त्वचा पर धीरे से गोलाकार मालिश करें।
गुनगने पाने से इसे धो लें।
धने के बाद त्वचा को सूखने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं।

2. बादाम दूध और हल्दी फेस पैक

बादाम का दूध 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
दही 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरे में बादाम का दूध, हल्दी और दही को अच्छी तरह मिलाएं।
पैक को अपने चेहर पर अच्छे से लगा लें।
इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
जब पैक अच्छे सो सूख जाए उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
उसके बाद आप जो भी स्किन केयर करते है वो कर सकते है।

3 बादाम दूध और केला फेस पैक

बादाम का दूध 2 बड़े चम्मच
केला 1/2 पका हुआ
शहद

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ऐसे बनाएं फेस पैक

केले को मैश करके उसमें बादाम का दूध और शहद मिलाएं।
चेहरे को अच्छा तरह से साफ कर लें उसके बाद फेस पैक लगा लें।
इसे कुछ मिनटों तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
मास्क हटाते समय अपनी त्वचा की धीरे से मालिश करते हुए पानी से धो लें।

यह फेस पैक आपको देगा हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिनटों में। चित्र: शटरस्‍टॉक

4 बादाम का दूध और ग्रीन टी फेस पैक

बादाम का दूध 2 बड़े चम्मच
ग्रीन टी 1 चम्मच
1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले

ऐसे बनाएं फेस पैक

ग्रीन टी बनाएं और बादाम के दूध के साथ मिलाने से पहले इसे ठंडा होने दें।
पेस्ट बनाने के लिए मिश्रण में बेंटोनाइट क्ले मिलाएं।
आंखों के क्षेत्र को छोड़ते हुए, पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
मास्क को सूखने के बाद इसे अपने चेहरे से हटाने के लिए गुनगने पानी से धो लें।

5 बादाम का दूध और एलोवेरा फेस पैक

बादाम का दूध 2 बड़े चम्मच
ताज़ा एलोवेरा जेल 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरे में बादाम का दूध और एलोवेरा जेल को एक साथ मिला लें।
सुगंध के लिए यदि चाहें तो गुलाब जल मिलाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट या फिर अच्छे से सूखने तक लगाएं।
इसके बाद इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।

ये भी पढ़े- Skin sagging : उम्र के साथ चेहरे की त्वचा लटकने लगी है? तो जानिए इसके कारण और समाधान

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख