लॉग इन

बालों के लिए फायदेमंद है घी, यहां जानिए घी के 5 DIY हैक्स

मां के नुस्खों में से एक विश्वसनीय नुस्खा है बालों में घी लगाना। इससे न सिर्फ आपके बाल सिल्की हो जाते हैं, बल्कि उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है।
घी से कॉन्स्टिपेशन को शांत करने में मदद मिल सकती है। चित्र : शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 10 Oct 2022, 11:23 am IST
ऐप खोलें

काले और घने बाल किसे पसंद नहीं होते हैं। इसके लिए लोग बहुत से प्रोडक्ट्स अपनाने को तैयार रहते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स उनके लिए बहुत बार हानिकारक भी सिद्ध हो जाते हैं। लेकिन अगर ऐसे में हम कहें कि उनकी जगह बालों में घी लगाया जाए, तो यह सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे, लेकिन आज हमको बालों के लिए घी के फायदे बताएंगे, तो फिर आप भी इस बात के लिए हामी भरने लगेंगे। तो चलिए बिना देर किए जानिए सिर में देसी घी लगाने के फायदे।

क्या बालों के लिए घी अच्छा है?

बालों में घी लगाना अच्छा माना जा सकता है। क्योंकि घी में एंटीमाइक्रोबियल यानी बैक्टीरिया और फंगस दोनों से लड़ने वाले गुण शामिल होते हैं। इसका यह गुण भी बालों को रूसी की परेशानी से बचाए रखने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, एक अन्य रिसर्च में बताया गया है कि घी में विटामिन-A और विटामिन-E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी मौजुद होते हैं।

बालों के लिए हेल्दी फैट है जरूरी। चित्र:शटरस्टॉक

NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, झड़ते बालों की परेशानी को कम करने और बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन- A और E दोनों ही आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं। इस रिसर्च में घी के सेवन की बात कही गई। ऐसे में यह माना जा सकता है कि हेयर लॉस की परेशानी को दूर कर बालों के विकास के लिए घी का सेवन करना भी बालों के लिए फायदेमंद होता है।

यहां जानिए बालों में घी लगाने के फायदे

1 बालों को मुलायम बनाता है

2 डैंड्रफ कम करने में मददगार

3 हेयर टेक्सचर में सुधार करता है

4 बालों को सुलझाने में मददगार

5 स्कैल्प इंफेक्शन में मददगार

6 हेयर ग्रोथ में मददगार

7 समय से पहले बाल सफेद होने से बचाता है

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
बरसात के मौसम में डैंड्रफ की समस्या है आम। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां जानिए कैसे करना है बालों के लिए घी का उपयोग

1 सादा देसी घी लगाने का फायदा

सामग्री- 3 से 4 चम्मच घी, शॉवर कैप

प्रयोग करने का तरीका

सबसे पहले घी को गुनगुना कर लें।
अब बालों को छोटे-छोटे भाग में बांट लें।
फिर हाथों की उंगलियों की मदद से जड़ से लेकर पूरे बाल में घी लगाएं।
बालों में जब घी अच्छी तरह से लग जाए, तो शॉवर कैप पहन लें।
फिर 20 मिनट तक बालों में ऐसे ही कैप को लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।
15 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 घी, बादाम का तेल व नींबू

सामग्री- 2 से 3 चम्मच घी (पिघला हुआ), 2 चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस

प्रयोग करने का तरीका

एक बाउल में तीनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
फिर इस मिश्रण को स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
बालों में मिश्रण लगाने के बाद कुछ मिनट तक अच्छे से सिर की मालिश करें।
फिर इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल दो हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।

3 घी और ऑलिव ऑयल

सामग्री- 2 बड़े चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, शॉवर कैप

प्रयोग करने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में घी और ऑलिव ऑयल मिलाकर उसे गुनगुना कर लें।
अब इस मिश्रण को स्कैल्प सहित पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
फिर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मालिश करें।
इसके बाद सिर को शॉवर कैप से कवर कर लें और 20 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें।
अंत में बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।
हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

देशी घी में पोषक तत्वों का भंडार है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4 घी और नारियल तेल

सामग्री- 2 चम्मच घी, 1 चम्मच नारियल तेल

प्रयोग करने का तरीका

घी और नारियल तेल को एक बाउल में अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं।
फिर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें।
इसके बाद 30 मिनट तक के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें।
बाद में शैम्पू से धो लें।
इस हेयर मास्क का उपयोग 15 दिन में एक बार कर सकते हैं।

5 घी और एलोवेरा

सामग्री – 3 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल, 2 चम्मच घी, शॉवर कैप

प्रयोग करने का तरीका-

सबसे पहले एक बाउल में घी और एलोवेरा जेल डालकर उसे अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण को बालों व स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
इसके बाद शॉवर कैप पहनें और 20 से 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
अंत में बालों को ठंडे पानी से शैंपू कर लें।

यह भी रखें ध्यान

घी के अधिक इस्तेमाल से ऑयली स्कैल्प की समस्या हो सकती है।
ऑयली स्कैल्प के कारण मुंहासों की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा, कुछ लोगों को घी से एलर्जी भी हो सकती है। इस कारण उन्हें स्कैल्प में रैशेज या खुजली की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  क्या थायराइड से ग्रस्त होने पर ब्रेस्टफीडिंग करवानी चाहिए? एक्सपर्ट दे रहीं हैं इस सवाल का जवाब

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख