लॉग इन

डर्मेटोलॉजिस्ट बता रहीं हैं प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स घटाने के 4 कारगर घरेलू नुस्खे

अगर पोस्टपार्टम स्किन के डर से अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनने से डर रही हैं, तो समय है इन कारगर नुस्खों को आजमाने का।
स्‍ट्रैच मार्क्‍स के लिए आपका मोटापा जिम्मेदार हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 21 Dec 2020, 16:00 pm IST
ऐप खोलें

सिर्फ गर्भावस्था ही नहीं, लगातार त्वचा के लूज और टाइट होने से स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। हम बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने में हमेशा आगे रहते हैं और खुद को एक्सेप्ट करना भी चाहिए। लेकिन समस्या के समाधान आजमाने में कोई बुराई नहीं है। तो हम बता रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू नुस्खे।

लेकिन पहले हम आपको बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स क्या हैं और क्यों होते हैं। आइये जानते हैं ‘डॉ निवेदिता दादू डर्मेटोलॉजी क्लीनिक’ की फाउंडर और जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता दादू से।

सिर्फ पेट ही नहीं, आपके शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स

मूलतः स्ट्रेच मार्क्स लकीरें होती हैं, जो आप अपनी कमर, ब्रेस्ट, हिप्स और जांघों पर देख सकती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं- प्यूबर्टी, अचानक वजन बढ़ना या घटना, शारीरिक गतिविधि इत्यादि। स्ट्रेच मार्क त्वचा के खिंचने के कारण ही होते हैं। इनकी गम्भीरता कई कारकों पर निर्भर कर सकती है जैसे जेनेटिक, त्वचा पर दबाव का स्तर और कोर्टीसोन लेवल।

“कोर्टीसोन एक हॉर्मोन है जो एड्रेनल ग्लैंड से निकलता है। ये त्वचा के इलास्टिक फाइबर को कमजोर कर देता है। प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होना सबसे आम है। क्योंकि बच्चे के लिए जगह बनाने के लिए त्वचा खिंचती है। इस खिंचाव के परिणामस्वरूप स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। अगर कोई अचानक वजन घटाता या बढ़ाता है तो भी स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं”, बताती हैं डॉ. दादू।

वह आगे समझाती हैं,”जब हमारा शरीर तेजी से ग्रो करता है तो स्ट्रेच मार्क आ जाते हैं। इसका कारण कुछ भी हो सकता है। हमारी त्वचा इतनी लचीली नहीं होती कि शरीर की ग्रोथ के अनुसार खिंच सके। त्वचा को लोच बनाने वाला प्रोटीन कोलेजन होता है। अगर आपके शरीर मे कोलेजन की कमी है तो स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।

ये हैं स्ट्रेच मार्क्स से बचने के चार घरेलू नुस्खे

1. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा एक चमत्कारी पौधा है, जो अपनी हीलिंग प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है। ये स्किन टिश्यू को उगाता है, मरम्मत करता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। आप पत्‍ती से ताजा जेल ले सकती हैं और प्रभावित हिस्से पर 15 से 20 मिनट के लिए मसाज कर सकती हैं। इसे दिन में दो बार करें और फर्क देखें।

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. विटामिन सी लें

विटामिन सी आपकी त्वचा के लिए बहुत मददगार है। ये कोलेजन को बढ़ाता है और त्वचा को टाइट करता है। ये त्वचा को इलास्टिक बनाने में भी सहायक है। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे सन्तरा, आपको नियमित रूप से खाना चाहिए।

3. टी ट्री ऑयल लगाएं

किसी भी तरह के निशान और स्कार हटाने में टी ट्री ऑयल कारगर है। यही कारण है कि टी ट्री तेल स्ट्रेच मार्क भी खत्म करता है। ये एन्टी इन्फ्लामेट्री होता है और स्ट्रेच मार्क्स को सफलतापूर्वक हल्का करता है।

4. जैतून का तेल

जैतून का तेल बेशक बेहतरीन है और आसानी से उपलब्ध भी है। जैतून के तेल में विटामिन ई होता है और इसके त्वचा को पोषण देने वाले तत्व स्ट्रेच मार्क्स कम करने में सहायक है।

जैतून का तेल स्‍ट्रैच मार्क्‍स हटाने में भी कारगर है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आपको प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं, तो उन्हें भी खत्म करने के 5 तरीके हैं

1. ग्लाइकॉलिक एसिड युक्त क्रीम

ये प्रोडक्ट स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में कारगर होता है। लेकिन इनका इस्तेमाल डॉक्टर और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लेने के बाद ही करें। ग्लाइकॉलिक एसिड प्रभावित हिस्से की ऊपरी सतह को हटा देता है और अंदर से फ्रेश सेल्स निकलते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. स्विमिंग, टहलना, दौड़ना, वेट ट्रेनिंग, योग और पिलेट्स जैसी एक्सरसाइज करें

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत लाभकारी होती हैं। ये आपके हिप्स, थाइस और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है जिससे ढीली त्वचा टाइट हो जाती है।

3. अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करें

त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए प्रॉपर स्किन केयर रूटीन होना बहुत आवश्यक है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है। ये स्ट्रेच मार्क्स कम करके त्वचा के लचीलेपन में भी बढ़ोतरी करती है।

गर्भावस्‍था एक संवेदनशील समय है।गर्भावस्‍था में त्‍वचा की देखभाल के लिए इस्‍तेमाल करें ये घरेलू उत्‍पाद। चित्र: शटरस्‍टाॅॅॅक

“कुछ मॉइस्चराइजर आपके ब्रेस्ट मिल्क को प्रभावित कर सकते हैं। और आपके बच्चे पर इनके प्रभाव की अधिक जानकारी नहीं है। इसलिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें। रेटिनॉल, रेटिनॉल-A और कुछ अन्य केमिकल आपके लिए सुरक्षित नहीं होते। परबेन्स भी सुरक्षित नहीं हैं। हमेशा प्राकृतिक उत्पादों को चुनें”, कहती हैं डॉ. दादू।

4. प्रभावित हिस्से की मसाज करें

आपके हिप्स, पेट और एब्डोमेन की मसाज करें। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।

5. ढेर सारा पानी पिएं

जब आपके सेल्स को पर्याप्त पानी मिलता है तो वे खुद की मरम्मत कर पाते हैं। इससे हीलिंग तेजी से होती है और स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पी रही हैं।

तो लेडीज, उन स्ट्रेच मार्क्स की वजह से हिचकिचाएं नहीं, इन्हें प्राकृतिक रूप से घटाएं और खुद से प्‍यार करें।

यह भी पढ़ें – इलायची है आपकी त्वचा के लिए लाभकारी, जानें इलायची के त्वचा संबंधी 5 फायदे

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख